• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पाक ने दिखाई थी फर्जी फोटो, ऐसे मामलों से निपटने पर करेंगे विचार:UNGA

न्यूयॉर्क। यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली के प्रेसिडेंट मिरोस्लाव लेजसाक ने कहा कि वह इस मामले के देखेंगे कि गलत तस्वीरों के मामले से कैसे निपटा जाए। यह बात उन्होंने यूएन में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि द्वारा इस्तेमाल की गई तस्वीर के बारे में कही। यूएन जनरल असेंबली के प्रेसिडेंट से यूएन में तस्वीरों के गलत इस्तेमाल के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं इस बारे में सोचूंगा। उन्होंने कहा, यह मेरे जवाब देने के लिए नहीं है। जवाब उन लोगों को देना है, जिन्होंने ऐसा किया है। मैं अपने जनरल असेंबली के प्रेजिडेंट पद का उपयोग करना चाहता हूं दुरुपयोग नहीं। लोधी की ओर से गाजा वॉर पीडि़ता राव्या अबु जोम की तस्वीर दिखाए जाने पर अमेरिकी फोटो जर्नलिस्ट हैदी लेविन ने हैरानी जताई है। उन्होंने गलती पकडऩे और सबके सामने लाने पर बुधवार को मीडिया को शुक्रिया कहा है। वॉर फोटोग्राफर हैदी लेविन ने न्यूज एजेंसी से कहा, मैंने राव्या की ये तस्वीर 2014 में इजरायल और हमास के बीच लड़ाई के वक्त गाजा पट्टी में खींची थी। जब पाकिस्तान ने यूएन असेंबली में इसे दिखाया तो मैं चौंक गई। मीडिया की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इसे (गलती को) पकड़ा और सबके सामने लेकर आए। ये राव्या की गरिमा से खिलवाड़ है, जो आज भी लड़ाई में मिले जख्मों से बाहर आने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि यूएन जनरल असेंबली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद, पाक की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने एक तस्वीर दिखाकर भारत को घेरने की कोशिश की थी। लेकिन पाकिस्तान का यह दाव उल्टा पड़ गया। यूएन में पाक की स्थाई सदस्य ने गाजा की लडक़ी की तस्वीर को कश्मीर में पैलेट गन की पीडि़त बताया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UNGA chief mulls action against Pakistan for using fake photo of Gaza victim as Kashmiri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unga chief, general assembly president, miroslav lajcak, pakistan, maleeha lodhi, un, fake photo, gaza girl, kashmiri pellet gun victim, un general assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved