संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने यमन में पिछले दो वर्षों से बन्दी बनाकर रखे गए एक यूएन कर्मचारी की मौत पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए इस मामले की स्वतंत्र जाँच कराए जाने का आग्रह किया है. यूएन मानवाधिकार कार्यालय में सेवारत मोहम्मद अल शमी को तथ्यत: (de facto) हूथी प्रशासन ने 6 जून 2024 को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया था. मृतक कर्मचारी के परिजन का कहना है कि उनकी मौत लगभग एक महीने पहले हो गई थी, लेकिन इसकी जानकारी कुछ ही दिन पहले दी गई.यूएन महासचिव ने पीड़ित परिवारजन, यूएन मानवाधिकार कार्यालय के सहकर्मियों के प्रति अपनी गहरी सम्वेदना व्यक्त की है और हिरासत में रखे गए सभी यूएन कर्मचारियों और परिजन के प्रति एकजुटता व्यक्त की है.संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यमन में 71 कर्मचारियों को हूथी लड़ाकों ने अपनी हिरासत में रखा हुआ है. इससे पहले, फ़रवरी 2025 में विश्व खाद्य कार्यक्रम के एक अन्य कर्मचारी की हिरासत के दौरान मौत हो गई थी. मोहम्मद अल शमी समेत 13 यूएन कर्मचारियों को जून 2024 में हूथी लड़ाकों ने हिरासत में ले लिया था.उसके बाद से ही, हूथी प्रशासन ने उनकी सलामती या जीवित होने के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई, जबकि यूएन ने अनेक बार इसका आग्रह किया था. संयुक्त राष्ट्र ने हूथी लड़ाकों से यह बताने के लिए कहा है कि मोहम्मद अल शमी की मौत किन परिस्थितियों में हुई.यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने भी इस घटना की स्वतंत्र व पारदर्शी जाँच की मांग की है. उन्होंने हूथी प्रशासन से कहा कि सभी प्रासंगिक मेडिकल व हिरासत सम्बन्धी रिकॉर्ड मुहैया कराने होंगे, सबूत बचाकर रखने होंगे और मौत की वजह की स्वतंत्र समीक्षा करनी होगी. परिवारजन को सच जानने का अधिकार है और ग़लत हरकत की जवाबदेही तय की जानी होगी.बन्दी बनाया जाना अस्वीकार्य हैमहासचिव गुटेरेश ने कहा कि यह घटना ध्यान दिलाती है कि यूएन और मानवीय सहायताकर्मी कितने जोखिमों का सामना करते हुए अपने दायित्व निभा रहे हैं. बड़ी संख्या में कर्मचारियों को कई वर्षों से हिरासत में रखा गया है.“उन्हें बन्दी के रूप में रखा जा रहा है और इस स्थिति का जारी रहना अस्वीकार्य है, जिसकी वजह से उन्हें और उनके परिवारजन को अपार पीड़ा हो रही है.”उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बन्दी बना कर रखे गए लोगों के साथ मानवीय बर्ताव किया जाना होगा, और उनकी गरिमा व मानवाधिकारों का ख़याल रखना होगा. इस दौरान उन्हें संरक्षण, चिकित्सा देखभाल और शारीरिक व मनोसामाजिक समर्थन मुहैया कराना ज़रूरी है. यूएन प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र के 70 कर्मचारियों, पाँच पूर्व कर्मचारियों और अन्य नागरिक समाज संगठनों के कर्मचारियों को बन्धक बनाकर रखे जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है और उन्हें बिना किसी शर्त के तुरन्त रिहा किए जाने की मांग की है.हिंसक टकराव की चपेट मेंवर्ष 2014 से, ईरान द्वारा समर्थित हूथी लड़ाकों का सऊदी अरब समर्थित यमनी सरकार से टकराव रहा है. हूथी अलगाववादियों का राजधानी सना समेत अन्य इलाक़ों पर क़ब्ज़ा है, जबकि अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यमनी सरकार अदन में स्थित है.यूएन की मध्यस्थता में फ़रवरी 2022 में संघर्षविराम हुआ था, जिसके बाद देश में अपेक्षाकृत शान्ति व्याप्त हुई थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में टकराव फिर तेज़ हुआ है. सितम्बर में हूथी लड़ाकों ने यमन के लाल सागर तट पर अपना दबदबा बढ़ाते हुए कुछ इलाक़ों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया था, जिसके बाद, सरकारी सुरक्षा बलों ने राजधानी सना और अन्य इलाक़ों को अपने नियंत्रण में लेने के लिए जवाबी अभियान छेड़ा है. सऊदी अरब ने हवाई कार्रवाई के ज़रिए इसे अपना समर्थन दिया, मगर, इसके जवाब में हूथी लड़ाकों ने सऊदी अरब पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए हैं.
रजनीकांत ने फैंस के साथ मनाई दीपावली, आवास के बाहर जुटी सैकड़ों की भीड़
श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरागत तरीके से दीपोत्सव की शुरुआत, बाबा महाकाल का भांग से भव्य शृंगार
बीसीसीआई, जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर, राजीव शुक्ला ने दी दिवाली की शुभकामना
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
बिग बी ने दीपावली पर दी बधाई, बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट, इसलिए जवाब में हो रहा विलंब
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
बिग बॉस से लॉकअप तक, पायल रोहतगी की जिंदगी से जुड़े ये दिलचस्प किस्से
अंडर-19 एशिया कप : महामुकाबले में आज टकराएंगे भारत और पाकिस्तान; ओमान में सुबह 10:30 बजे से भिड़ंत, आर्यवीर सहवाग और उस्मान खान पर रहेंगी नजरें
राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
दीपावली पर दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो
दीपावली पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बेटे विहान की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर
आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'
राशिफल 6 नवंबर: शुक्रवार को इन 12 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव, जानें अपना दिन
एलेना रायबाकिना ने बीमारी की वजह से 2026 डब्ल्यूटीए फाइनल्स से नाम वापस लिया
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी, निक और मालती के साथ शेयर की फैमिली फोटो
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा राहुकाल
मध्य प्रदेश में दिवाली की रात दो भीषण अग्निकांड, 12 लोगों की मौत

ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष, पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 09/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope