• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बढ़ते समुद्री जलस्तर से बचाव के लिए, न्यूयॉर्क शहर की अनूठी पहल

 - World News in Hindi

29 अक्टूबर 2012 को आए 'सैंडी' तूफ़ान ने न्यूयॉर्क शहर में भारी तबाही मचाई थी. तेज़ हवाओं और मूसलाधार बारिश के बीच पानी घरों, मेट्रो स्टेशनों और सुरंगों में घुस गया, बिजली ठप हो गई और कई जगह आग लगने से अनेक लोगों की जान चली गई. विशाल पैमाने पर हुए जान-माल के नुक़सान ने, न्यूयॉर्क को भविष्य की आपदाओं के लिए अपनी तैयारियों के बारे में नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर किया. तूफ़ान आने के महज़ 48 घंटों में 44 लोगों की जान चली गई थी, लगभग 20 लाख लोगों की बिजली ठप हो गई और 6,500 मरीज़ों को अस्पतालों व देखभाल केन्द्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना पड़ा.जलवायु परिवर्तन के कारण भीषण तूफ़ानों और समुद्र के बढ़ते जलस्तर का ख़तरा लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में, न्यूयॉर्क ने अपनी तटरेखा पर अरबों डॉलर की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएँ शुरू की हैं.सैंडी तूफ़ान के 14 वर्ष बाद, यूएन न्यूज़ की टीम ने शहर के पूर्वी छोर पर स्थित ऐसी ही एक, ईस्ट साइड तटीय आपदा सहनसक्षमता परियोजना (ESCR) का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया. © NYCDDC न्यूयॉर्क शहर में ईस्ट नदी के किनारे बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा ढाँचों के निर्माण में भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ज़मीन के नीचे सुरक्षा कवचन्यूयॉर्क के विलियम्सबर्ग पुल के पास एक विशाल क्रेन, नाव से मिट्टी और निर्माण सामग्री उतार रही है. इससे ईस्ट रिवर पार्क की ज़मीन लगभग तीन मीटर तक ऊँची की जा रही है.यह पार्क मैनहैटन के तट पर पाँच किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में बनाई जा रही बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है. सैंडी तूफ़ान के बाद पूर्वी तट पर शुरू की गई इस बाढ़ सहनसक्षमता परियोजना और एक अन्य छोटी परियोजना पर लगभग दो अरब डॉलर ख़र्च किए जा रहे हैं. इनका उद्देश्य 1.10 लाख से अधिक लोगों को बाढ़ से सुरक्षित रखना है.न्यूयॉर्क के डिज़ाइन एवं निर्माण विभाग में तटीय बाढ़ सुरक्षा परियोजना के सहायक आयुक्त बॉबी आइज़ैक ने बताया कि सैंडी तूफ़ान के दौरान पूरा इलाक़ा जलमग्न हो गया था. आसपास की आवासीय इमारतों की कम से कम एक मंज़िल पानी में डूब गई थी और लोगों का घरों से निकलना या वापिस लौटना मुश्किल हो गया था.बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए अधिकाँश ढाँचे ज़मीन के नीचे हैं. पार्क के बीच में पानी रोकने वाली एक मज़बूत दीवार बनाई गई है, जबकि नदी किनारे कंक्रीट के खम्भे लगभग 30 मीटर गहराई तक धँसाए गए हैं. यह इलाक़ा नदी को पाटकर बनाई गई ज़मीन पर बसा है, जिसके नीचे पुराने घाटों और जहाज़ों के अवशेष भी हो सकते हैं. बॉबी आइज़ैक के अनुसार, निर्माण का केवल एक-तिहाई हिस्सा ही ऊपर दिखाई देता है.उन्होंने बताया कि पार्क में बाढ़ से बचाव की व्यवस्था इस तरह बनाई गई है कि तूफ़ान आने पर किसी अतिरिक्त कार्रवाई की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन तट के अन्य हिस्सों में पानी को रोकने के लिए 18 बड़े दरवाज़े बन्द करने होंगे और दक्षिणी इलाक़ों में लगभग 100 सुरक्षा अवरोध ऊपर उठाने होंगे. इस परियोजना में समुद्र का जलस्तर लगभग 76 सेंटीमीटर बढ़ने की सम्भावना का भी ध्यान रखा गया है.बॉबी आइज़ैक के अनुसार, परियोजना का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. वर्ष 2027 में इसके पूरा होने तक, ज़रूरत पड़ने पर अस्थाई अवरोध लगाकर शेष हिस्सों को भी बाढ़ से सुरक्षित रखा जा सकेगा.सैंडी से आगे की चुनौतीन्यूयॉर्क शहर के तटीय सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त कैथरीन प्रिबिल्स्की ने बताया कि सैंडी तूफ़ान में कई लोगों की जान जाने के साथ लगभग 19 अरब डॉलर का आर्थिक नुक़सान भी हुआ था.उनके अनुसार, शहर में जारी बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएँ सैंडी तूफ़ान से मिली सीख का नतीजा हैं. मगर अब भविष्य के बढ़ते ख़तरों से निपटने की तैयारी भी ज़रूरी है.विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार, वर्ष 1993 में उपग्रहों से निगरानी शुरू होने के बाद से दुनिया भर में समुद्र का जलस्तर बढ़ने की रफ़्तार लगभग दोगुनी हो गई है. वहीं, महासागरों का बढ़ता तापमान उष्णकटिबन्धीय तूफ़ानों को और भीषण बना रहा है.लगभग 840 किलोमीटर लम्बी तटरेखा वाले न्यूयॉर्क को बड़े तूफ़ानों के अलावा, समुद्र में नियमित रूप से उठने वाले ज्वार से भी बाढ़ का ख़तरा है. कैथरीन प्रिबिल्स्की ने चेतावनी दी कि यदि पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले दशकों में शहर के कुछ इलाक़ों में महीने में एक-दो बार, तो कहीं 10 बार तक बाढ़ आ सकती है.आने वाले समय में कुछ सड़कों पर हर दिन समुद्री ज्वार का पानी भर सकता है, जिससे लोगों का काम पर जाना और बच्चों का स्कूल पहुँचना भी मुश्किल हो जाएगा. © Adobe Stock/Solepsizm सैंडी तूफ़ान के दौरान न्यूयॉर्क के दक्षिणी मैनहैटन के कई इलाक़ों में बाढ़ आ गई थी. (फ़ाइल फ़ोटो) दुनिया भर में बढ़ता ख़तरासमुद्र के बढ़ते जलस्तर का ख़तरा न्यूयॉर्क तक सीमित नहीं है.संयुक्त राष्ट्र की हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की लगभग 10 प्रतिशत आबादी, यानि 77 करोड़ लोग, ऐसे तटीय इलाक़ों में रहते हैं, जो समुद्र में ऊँचे ज्वार के जलस्तर से पाँच मीटर से भी कम ऊँचाई पर स्थित हैं. इन इलाक़ों में बाढ़ का ख़तरा अधिक है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश चेतावनी दे चुके हैं कि समुद्र के बढ़ते जलस्तर से न्यूयॉर्क समेत हर महाद्वीप के बड़े शहर गम्भीर रूप से प्रभावित होंगे.संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (DESA) के अधिकारी नाविद हनीफ़ ने यूएन न्यूज़ से कहा कि न्यूयॉर्क की बाढ़ सहनसक्षमता परियोजना एक सराहनीय पहल है, जिससे दुनिया के अन्य बड़े शहरों को भी सीख लेनी चाहिए.न्यूयॉर्क, मियामी और चीन के ग्वांगज़ो जैसे समृद्ध शहरों में समुद्र का बढ़ता जलस्तर बुनियादी ढाँचे के लिए ख़तरा है. लेकिन कोलकाता, मुम्बई और ढाका जैसे शहरों के निचले इलाक़ों में बसे समुदायों के लिए यह अस्तित्व का संकट बन सकता है.दक्षिण एशिया में 1.4 करोड़ से अधिक लोगों के घर स्थाई रूप से जलमग्न होने का ख़तरा है. वहीं, फ़िजी, वानुआतु, सोलोमन द्वीप समूह और प्रशान्त महासागर के अन्य निचले द्वीपों पर अनेक समुदाय पहले ही अपने घर छोड़कर दूसरी जगह बसने को मजबूर हो चुके हैं. © UN News/Daniel Dickinson कैथरीन प्रिबिल्स्की, न्यूयॉर्क शहर में तटीय आपदा सहनक्षमता इंजीनियरिंग की सहायक आयुक्त. जलवायु अनुकूलन पर ज़ोरईस्ट साइड तटीय सहनक्षमता परियोजना से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित है, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय - जहाँ से दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के प्रयासों को समर्थन दिया जा रहा है.हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों ने पहली बार समुद्र के बढ़ते जलस्तर पर एक साझा घोषणा-पत्र अपनाया. इसमें विशेष रूप से छोटे द्वीपीय और अल्प विकसित देशों के लिए अधिक भरोसेमन्द एवं सुलभ जलवायु वित्तीय सहायता पर ज़ोर दिया गया.न्यूयॉर्क की ईस्ट साइड तटीय परियोजना दिखाती है कि ऐसे निवेश लोगों की सुरक्षा के साथ उनके जीवन के लिए भी कितने मायने रखते हैं.ऊँचा किए गए ईस्ट रिवर पार्क में अब नदी किनारे टहलने के रास्ते, हरे-भरे मैदान, खेलकूद और बच्चों के खेलने की सुविधाएँ हैं. यहाँ सामुदायिक गतिविधियों व खुले में भोजन पकाने की भी व्यवस्था है.अपने कुत्ते के साथ टहल रही स्थानीय निवासी लिज़ रोज़ाना दो बार यहाँ आती हैं. उन्होंने बताया कि, “हमें यह पार्क बहुत पसन्द है!" "यह इस बात की बेहतरीन मिसाल है कि जलवायु परिवर्तन के ख़तरों से बचाव के उपाय किस तरह लोगों की ज़िन्दगी को बेहतर और ख़ुशहाल बना सकते हैं.”

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved