यूक्रेन के ख़ेरसॉन क्षेत्र में अस्थाई युद्धविराम के दौरान, रूस के क़ब्ज़े वाले ओलेश्की शहर से 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. महीनों से हिंसक टकराव में फँसे इन लोगों को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) गर्म भोजन और आपात खाद्य सहायता उपलब्ध करा रहा है. फ़रवरी 2022 में रूस के व्यापक सैन्य आक्रमण के बाद से यूक्रेन में जारी युद्ध ने लाखों लोगों की ज़िन्दगी प्रभावित की है. देश के दक्षिणी ख़ेरसॉन क्षेत्र में रूस के क़ब्ज़े वाला ओलेश्की शहर लम्बे समय से भीषण लड़ाई की चपेट में है. ड्रोन हमलों और बारूदी सुरंगों के ख़तरे ने लोगों की आवाजाही और मानवीय सहायता की पहुँच लगभग ठप कर दी है.अब स्थानीय स्तर पर हुए अस्थाई युद्धविराम के दौरान 400 से अधिक लोगों को शहर से सुरक्षित निकाला गया है. संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) उन्हें गर्म भोजन और आपात खाद्य सहायता उपलब्ध करा रहा है.महीनों तक भोजन, दवाओं और अन्य ज़रूरी सामान की भारी कमी झेलने वाले इन लोगों में कई की हालत चिन्ताजनक है. WFP ने रविवार को बताया कि 31 अक्टूबर को राजधानी कीव के चिकित्सा केन्द्रों में पहुँचे अनेक लोगों को तत्काल देखभाल की ज़रूरत थी.यूक्रेन के मानवीय सहायता संगठन इस्क्रा डोब्रा के सहयोग से WFP ने इन लोगों के पहुँचते ही उन्हें गर्म भोजन उपलब्ध कराया. यह सहायता शुरुआती दो सप्ताह तक जारी रहेगी.आने वाले दिनों में और लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की उम्मीद है. WFP ज़रूरत पड़ने पर सहायता बढ़ाने के लिए तैयार है. इस राहत कार्य के लिए अमेरिका वित्तीय सहायता दे रहा है.WFP के कार्यकारी निदेशक ल्यूक जे लिंडबर्ग ने कहा कि महीनों तक डर, अलगाव और अभाव झेलने वाले लोगों को अस्थाई युद्धविराम से सुरक्षित स्थानों तक पहुँचने और ज़रूरी मदद पाने का अवसर मिला है.उन्होंने युद्धविराम कराने में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प की भूमिका की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे मानवीय सहायता की नियमित पहुँच का रास्ता खुलेगा.WFP ने पहले भी ओलेश्की में सहायता पहुँचाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे वहाँ जाने की अनुमति नहीं मिली थी.संयुक्त राष्ट्र के आपात राहत समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने कहा कि रविवार को समाप्त हुई निकासी प्रक्रिया दिखाती है कि आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने से क्या सम्भव हो सकता है.उन्होंने कहा कि आख़िरकार ओलेश्की में सहायता पहुँचने से अनेक लोगों को राहत मिली है. उन्होंने अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प और सभी सम्बन्धित पक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब इस अवसर का लाभ उठाकर अधिक से अधिक ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचानी चाहिए, चाहे वे कहीं भी हों.”बढ़ते ख़तरेयह निकासी, यूक्रेन में आम नागरिकों और राहत कार्रवाई के लिए बढ़ते ख़तरों के बीच सम्भव हो सकी है.WFP के अनुसार, वर्ष 2023 से सितम्बर 2026 तक उसके और सहयोगी संगठनों की सुरक्षा से जुड़ी 134 घटनाएँ दर्ज हुईं, जिनमें 57 इसी वर्ष हुईं. इनसे राहत वितरण केन्द्र, वाहन, गोदाम और कर्मचारी प्रभावित हुए.इसके बावजूद, WFP हर महीने पाँच लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों को भोजन और नक़द सहायता पहुँचा रहा है. युद्ध के मोर्चों के पास रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है.सर्दियों से पहले बिजली बहाली के प्रयाससंयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि सप्ताहान्त में यूक्रेन पर हुए हमलों में कई आम नागरिक हताहत हुए और बिजली व घरों को गर्म रखने की व्यवस्था बाधित हुई. गिरते तापमान के बीच दनिप्रो और दोनेत्स्क क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए.कीव और शोस्तका में बिजली व ताप आपूर्ति केन्द्रों को नुक़सान पहुँचा, जबकि ज़ितोमिर क्षेत्र के 650 से अधिक गाँवों में बिजली गुल हो गई.इस बीच, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सदभावना दूत और अभिनेता निकोलाय कोस्टर-वाल्डाउ ने सर्दियों से पहले बिजली बहाल करने के लिए वित्तीय सहायता जारी रखने की अपील की है.लोकप्रिय धारावाहिक ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ के अभिनेता ने अपनी सप्ताह भर की यूक्रेन यात्रा के दौरान कीव में ऐसे परिवारों से मुलाक़ात की, जिन्हें दिन में महज़ कुछ घंटे ही बिजली मिलती है.उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को हुए नुक़सान का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई, घरों को गर्म रखने और लोगों के रोज़मर्रा के कामकाज पर पड़ता है. © UNDP/Mykhailo Rybko संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सदभावना दूत और अभिनेता निकोलाय कोस्टर-वाल्डाउ ने यूक्रेन की राजधानी कीव के एक मेट्रो स्टेशन में रात बिताई, जिसका इस्तेमाल हवाई हमलों के दौरान आश्रय स्थल के रूप में किया जाता है. उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह है कि दुनिया भर से मिल रही सहायता का असर दिखने लगा है. ज़रूरी उपकरण यूक्रेन पहुँच चुके हैं. अब इन्हें जल्द से जल्द लगाकर चालू करना होगा, ताकि लोगों को बिजली और अन्य ज़रूरी सेवाएँ मिल सकें.”इसके लिए यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय और UNDP ने नई यूक्रेन ऊर्जा उपकरण स्थापना पहल के तहत 50 करोड़ डॉलर की सहायता की अपील की है.इस पहल के तहत देश में पहले से मौजूद ऊर्जा उपकरणों को चालू किया जाएगा. पिछले वर्ष UNDP ने 66 लाख लोगों तक बिजली, घरों को गर्म रखने की सुविधा और पानी की आपूर्ति बनाए रखने में मदद की थी.अपनी यात्रा के दौरान निकोलाय कोस्टर-वाल्डाउ ने बारूदी सुरंगें हटाने का प्रशिक्षण ले रहे पूर्व सैनिकों से भी मुलाक़ात की. उन्होंने UNDP की सहायता से स्थापित यूक्रेन के पहले विशेष जलमग्न बारूदी सुरंग हटाने के प्रशिक्षण केन्द्र का दौरा भी किया.उन्होंने कहा कि दिन-रात हवाई हमलों के बावजूद यूक्रेन के लोग काम जारी रखने और एक-दूसरे की मदद करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.उनके अनुसार, यूक्रेन के लोगों का साहस और मुश्किलों से जूझने का जज़्बा प्रेरणादायक है, लेकिन सहनसक्षमता को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
11 नवंबर का पंचांग: उत्तर दिशा में रहेगा दिशाशूल, सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनकर फंसीं करीना कपूर, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
जेलर 2 की धमाकेदार कामयाबी के बाद अब साल की सबसे चर्चित फिल्म ओम को नॉर्थ इंडिया में रिलीज़ करेगा पेन मरुधर
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'ओ साथी रे' में दिखेगी अधूरी मोहब्बत की कहानी, इम्तियाज बोले-प्यार खूबसूरत है पर रिश्ता बराबर नहीं
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
'कट्टरपंथ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', करीना कपूर के पेंडेंट पहनने पर नेताओं और जगद्गुरु परमहंस आचार्य की प्रतिक्रिया
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर लाएंगे माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म, डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में नई शुरुआत
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: डेब्यूटेंट साकिब ने झटके 7 विकेट, ड्रॉ की ओर पहला टेस्ट मैच
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
कर्नाटक की विकास यात्रा को एक नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास : पीएम मोदी

यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीतें, सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर होः राजनाथ सिंह

यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 13/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope