जैवविविधता को बचाने के लिए दो अरब डॉलर की धनराशि. संरक्षण प्रयासों में आदिवासी समुदायों की भूमिका को मज़बूती. और प्रकृति को सहेज कर रखने के लिए तयशुदा लक्ष्यों को 2030 तक हासिल करने की कार्रवाई में तेज़ी. इन्हीं घोषणाओं के साथ, आर्मिनिया की राजधानी येरेवान में पिछले दो सप्ताह से जारी यूएन जैवविविधता सम्मेलन (कॉप17) का समापन हो गया है. जैवविविधता का अर्थ, पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी प्रकार के जीवन और उनके प्राकृतिक परिवेश में विविधता से है. जैसेकि पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, कीड़े-मकोड़े, बैक्टीरिया, अन्य सूक्ष्मजीव, वन, नदियाँ, घास के मैदान, रेगिस्तान, भोजन के अलग-अलग प्रकार. मानवीय गतिविधियों का जैवविविधता पर असर बढ़ता गया है, और लाखों प्रजातियों के लुप्त होने का ख़तरा बढ़ रहा है, जिसके लिए भूमि व समुद्र के इस्तेमाल के तौर-तरीक़ों में बदलाव, जलवायु परिवर्तन प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, जैसे कारणों को माना गया है.'येरेवान रोडमैप'आर्मिनिया की राजधानी येरेवान में 19 से 30 अक्टूबर तक हुए इस सम्मेलन में जैवविविधता संरक्षण पर केन्द्रित एक अहम रोडमैप पर सहमति बनी है.अहम बिन्दुओं पर एक नज़र:2030 की समयसीमा तक तयशुदा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्राथमिकताएँ तयप्रकृति को नुक़सान पहुँचाने वाली गतिविधियों के लिए सब्सिडी पर लगामजैवविविधता से जुड़ी नीतियों में आदिवासी व स्थानीय समुदायों की भूमिका को मज़बूतीजैवविविधता संरक्षण प्रयासों के लिए लगभग दो अरब डॉलर धनराशि की भी घोषणाविकासशील देशों के लिए वित्तीय, वैज्ञानिक और तकनीकी समर्थन की व्यवस्थाजैवविविधता फ़्रेमवर्क के अनुरूप राष्ट्रीय बजट और आर्थिक निर्णयों को प्रोत्साहनशनिवार को इस सम्मेलन के समापन पर एक रोडमैप (Yerevan Pathway) पर सहमति बनी है, जिसके ज़रिए प्रकृति संरक्षण के प्रयासों में तेज़ी लाई जाएगी. सम्मेलन के दौरान एक वैश्विक समीक्षा में यह स्पष्ट हो गया था कि दुनिया अपने जैवविविधता लक्ष्यों को पाने से अभी दूर है, जबकि इसके लिए चार वर्ष का समय ही शेष है.येरेवान रोडमैप में 'कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैवविविधता फ़्रेमवर्क' के 23 लक्ष्यों को पूरा करने के इरादे से प्राथमिकताओं को तय किया गया है. इस फ़्रेमवर्क का सबसे अहम लक्ष्य ‘30 by 30’ है, जिसमें वर्ष 2030 तक पृथ्वी के कम से कम 30 प्रतिशत भूमि और समुद्री क्षेत्रों का संरक्षण किया जाना है.इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन और आक्रामक प्रजातियों (invasive species) जैसी चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ संरक्षण के लिए धन जुटाने तथा पर्यावरण को नुक़सान पहुँचाने वाली आर्थिक नीतियों में सुधार पर भी ज़ोर दिया गया है.अनेक मोर्चों पर प्रगतिजैवविविधता कन्वेंशन पर संयुक्त राष्ट्र की कार्यकारी सचिव एस्ट्रिड शोमेकर ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण तब तक सम्भव नहीं है जब तक उसके विध्वंस के लिए भी वित्तीय संसाधन मुहैया कराए जाएं.इसके मद्देनज़र, येरेवान रोडमैप में सभी देशों से उन सब्सिडी को समाप्त करने का आग्रह किया गया है, जिनसे प्रकृति को नुक़सान पहुँचता है, जैसेकि जीवाश्म ईंधन (कोयला, तेल, गैस) के इस्तेमाल के लिए.साथ ही, विकासशील देशों के लिए वित्तीय, वैज्ञानिक और तकनीकी समर्थन को बढ़ाया जाना होगा.राष्ट्रीय बजट से जुड़े और आर्थिक निर्णयों को भी जैवविविधता फ़्रेमवर्क के अनुरूप बनाए जाने की अपील की गई है और निगरानी व रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी ठोस क़दम उठाने होंगे.येरेवान सम्मेलन के दौरान सम्बद्ध पक्षों ने लगभग 50 निर्णयों को पारित किया है, जिनमें संरक्षित इलाक़े व वन, वन्यजीवन प्रबन्धन, आक्रामक प्रजातियाँ, समुद्री व तटीय जैवविविधता और सिंथेटिक बायोलॉजी समेत अन्य विषय पर फ़ैसले लिए गए हैं.इसके अलावा, सात गाइडलाइन्स पर भी सहमति बनी हैं, जिनमें एक नए स्थाई निकाय के लिए नियम तय किए घए हैं, जोकि जैवविविधता नीतियों में आदिवासी व स्थानीय समुदायों की भूमिका को मज़बूती देने पर लक्षित होगा. © Unsplash/Zdeněk Macháček दुनिया भर में देशों से जैवविविधता को पहुँचे नुक़सान की भरपाई करने का आग्रह किया गया है. वित्तीय संसाधनों को मज़बूतीजैवविविधता संरक्षण प्रयासों के लिए लगभग दो अरब डॉलर धनराशि की भी घोषणा की गई है, जिसमें 56 करोड़ डॉलर वैश्विक पर्यावरण केन्द्र को मुहैया कराया जाएगा. विलुप्त होने का जोखिम झेल रही प्रजातियों को उबारने के लिए 50 करोड़ डॉलर की व्यवस्था की गई है. 33 करोड़ डॉलर, प्रकृति कोष के लिए आवंटित किया गया है, जोकि निजी पूंजी की लामबन्दी पर केन्द्रित है.एशियाई विकास बैंक ने एक नया जैवविविधता बॉन्ड और निवेश के विचारों को प्रोत्साहन देने की पहल शुरू की है, और जैवविविधता की निगरानी व जवाबदेही के लिए नए संकेतक तय किए गए हैं. बहुपक्षवाद के समर्थन मेंसंयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक इन्गेर ऐंडरसन ने कहा कि येरेवान में हमने पर्यावरण के मुद्दे पर बहुपक्षवाद की जीत को देखा है. “देश एक साथ आए, समझौते की भावना की तलाश पूरी हुई है और हमें उन महत्वपूर्ण निर्णयों पर सहमति का अवसर मिला, जिनसे आमजन व पृथ्वी के लिए वास्तविक प्रगति को समर्थन मिलेगा.”जैवविविधता पर अगला सम्मेलन इक्वाडोर में दो वर्ष बाद होगा, जब लक्ष्यों को हासिल करने की समयसीमा दो वर्ष ही बचेगी. जैवविविधता कन्वेंशन पर संयुक्त राष्ट्र की कार्यकारी सचिव एस्ट्रिड शोमेकर ने कहा कि अन्तत: परीक्षा यह नहीं है कि येरेवान में देशों की सरकारों ने क्या तय किया. बल्कि यह है कि उनके घर लौटने के बाद क्या बदलाव आएगा. © UNEP/Todd Brown इक्वाडोर में एक महिला क्षरण का शिकार भूमि को बहाल कर रही है.
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
आशुतोष राणा- साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
'बिग बॉस 20' में दुल्हन बने काजी तौकीर को हुआ असहज अनुभव, बोले- महिलाओं को रोज झेलना पड़ता है उत्पीड़न
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
दीपावली सेलिब्रेशन में नॉनवेज खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
करीना कपूर के दिवाली लुक में दिखी शाही विरासत की झलक, पहनी 200 साल पुरानी कलगी
दिवाली की यादों में खोए बाबिल, बोले- 'बाबा की हंसी और कहानियां पूरे घर को रोशन कर देती थीं'
3 दिन, 12 घंटे की शिफ्ट और बर्फ जैसा ठंडा पानी, रवीना टंडन ने सुनाई 'टिप टिप बरसा पानी' के पीछे की कहानी
बच्चों को दीपावली के रीति-रिवाज सिखा रहीं इशिता दत्ता, बताया- 'चाहती हूं वे भी इन्हें आगे बढ़ाएं'
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
रामायण ने दिवाली पर बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इजरायल में नई सरकार के गठन के बाद भी भारत के रिश्ते पहले जैसे ही मजबूत रहेंगे: विदेश मंत्रालय

राजीव गांधी से राजनीति में न आने की लगाई थी गुहार, लेकिन राहुल को नहीं रोका : सोनिया गांधी

पंजाब चुनाव 2027: 2022 में गुरदासपुर जिले की 7 सीटों में से 4 पर कांग्रेस ने जमाया था कब्जा, तीन सीटों पर 'आप' को मिली थी जीत
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 10/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope