संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन की वजह से महासागरों की कार्बन सोखने की क्षमता लगभग छह प्रतिशत घट चुकी है. यह एक चिन्तजानक रुझान है चूँकि महासागर, मानवीय गतिविधियों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन का लगभग 30 प्रतिशत और ग्रीनहाउस गैसों से पैदा होने वाली अतिरिक्त गर्मी का 90 प्रतिशत हिस्सा सोखकर पृथ्वी का तापमान नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. नवम्बर में तुर्कीये के अन्ताल्या शहर में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप31) से पहले जारी हुई इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इस गिरावट से वैश्विक तापमान और बढ़ सकता है.मुख्य निष्कर्ष:जलवायु परिवर्तन से महासागरों की कार्बन सोखने की क्षमता छह प्रतिशत घटी.तापमान में वृद्धि जारी रहने की वजह से से यह क्षमता और घटने का ख़तरा.महासागरों की निगरानी के लिए भरोसेमन्द आँकड़ों की कमी.मैन्ग्रोव और समुद्री घास की बहाली से कार्बन अवशोषण बढ़ाना सम्भव.समुद्री तकनीकें, उत्सर्जन में कटौती और पर्यावरण संरक्षण का विकल्प नहीं.यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और कॉप31 जलवायु सम्मेलन के सह-आयोजक, संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सचिवालय (UNFCCC) ने मिलकर तैयार की है.रिपोर्ट की मुख्य लेखिका सारा ट्रेरुप ने यूएन न्यूज़ से कहा, "महासागर लम्बे समय से जलवायु परिवर्तन का असर कम करने में हमारी मदद करते आए हैं, लेकिन अब उनकी यह क्षमता दबाव में है."समुद्री तापमान, जल की रासायनिक संरचना, जलधाराओं और समुद्री जीव-जगत में बदलाव से महासागरों की कार्बन सोखने और संचित रखने की क्षमता घट रही है. इससे वायुमंडल में अधिक कार्बन डाइऑक्साइड बनी रहती है.सारा ट्रेरुप ने चेतावनी दी कि आने वाले वर्षों में यह समस्या और गम्भीर हो सकती है.महासागरों के बारे में जानकारी की कमीमहासागरों की निगरानी के लिए भरोसेमन्द आँकड़ों का अभाव बड़ी चुनौती है. विशेषकर अंटार्कटिक, आर्कटिक और हिन्द महासागर, तथा कई तटीय इलाक़ों के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है.रिपोर्ट में महासागरों की कार्बन सोखने और संचित रखने की क्षमता समझने के लिए वैज्ञानिक शोध, आधुनिक तकनीक, आँकड़ों और स्थानीय समुदायों के पारम्परिक ज्ञान के अधिक इस्तेमाल पर ज़ोर दिया गया है.सारा ट्रेरुप ने कहा, "फ़िलहाल हमें महासागरों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. जिसे हम ठीक से समझते नहीं, उसका प्रबन्धन और संरक्षण भी नहीं कर सकते." © UNDP Maldives मालदीव के एक द्वीप और उसके आसपास की लैगून झील का हवाई दृश्य. संरक्षण के लिए नई तकनीकेंसंयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने महासागरों से जुड़ी तीन प्रमुख जलवायु टैक्नॉलॉजी का अध्ययन किया है, जिनके अपने लाभ और जोखिम हैं.पहला, महासागरों की निगरानी. इसमें समुद्री परिस्थितियों पर नज़र रखने वाले सेंसर, उपकरण, आँकड़े आधारित प्रणालियाँ और वैज्ञानिक मॉडल शामिल हैं. सारा ट्रेरुप के अनुसार, ये सबसे विकसित तकनीकें हैं और इनकी तत्काल ज़रूरत है.दूसरा, 'ब्लू कार्बन' पारिस्थितिकी तंत्र. मैन्ग्रोव वन, समुद्री घास और खारे पानी के दलदली क्षेत्र हर साल लगभग 40.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर संचित करते हैं. इनकी बहाली से कार्बन सोखने की क्षमता बढ़ सकती है. ये तटीय कटाव रोकने, जैवविविधता बचाने और स्थानीय आजीविका में भी मदद करते हैं.तीसरा, समुद्री हिस्सों से कार्बन डाइऑक्साइड हटाना. इनका उद्देश्य वायुमंडल से CO₂ निकालकर लम्बे समय तक संचित रखना है. हालाँकि, इनकी प्रभावशीलता और जोखिम अभी स्पष्ट नहीं हैं. इसलिए अधिक शोध, निगरानी और नियमन ज़रूरी है.सारा ट्रेरुप ने आगाह किया कि महासागरों पर आधारित तकनीकें जलवायु संकट का आसान समाधान नहीं हैं. ये उत्सर्जन में कटौती और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में मदद कर सकती हैं, लेकिन उनका विकल्प नहीं बन सकतीं. © Unsplash/Seiji Seiji प्रशान्त महासागर के वनुआतु (तस्वीर में) जैसे द्वीपीय देश जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं. द्वीपीय देशों की अहम भूमिकावैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में छोटे द्वीपीय विकासशील देशों की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम है, लेकिन ये जलवायु परिवर्तन और महासागरों में हो रहे बदलावों से सबसे अधिक प्रभावित देशों में हैं.रिपोर्ट में इन्हें अधिक वित्तीय सहायता, आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण देने पर ज़ोर दिया गया है, ताकि ये अपनी ज़रूरतों के अनुसार समुद्री संरक्षण व जलवायु समाधान विकसित कर सकें. कुछ द्वीपीय देशों ने इस दिशा में पहल भी की है.सेशेल्स ने वर्ष 2015 में समुद्री संरक्षण की प्रतिबद्धता के बदले अपने विदेशी क़र्ज़ के एक हिस्से के लिए नई शर्तें तय करवाईं. इससे एक विशेष कोष स्थापित करने में मदद मिली, जो समुद्री संरक्षण, जलवायु सहनसक्षमता और टिकाऊ समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है.प्रशान्त क्षेत्र में फ़िजी, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह और वानुआतु को समुद्री घास के मैदानों और मैन्ग्रोव वनों का मानचित्रण करने तथा उनमें संचित कार्बन मापने के लिए सहायता मिली. इस पहल के तहत 100 से अधिक लोगों को कार्बन आकलन का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे सरकारों को अपनी राष्ट्रीय जलवायु योजनाओं के लिए ज़रूरी आँकड़े जुटाने में मदद मिली.रिपोर्ट में स्थानीय और आदिवासी समुदायों के पारम्परिक ज्ञान के इस्तेमाल पर भी ज़ोर दिया गया है. सारा ट्रेरुप के अनुसार, इन समुदायों के पास प्राकृतिक तरीक़ों से तटीय इलाक़ों की रक्षा करने और मछली पालन व समुद्री संसाधनों के टिकाऊ प्रबन्धन का लम्बा अनुभव है.
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
राशिफल: मेष के अटके काम होंगे पूरे, कन्या को निवेश के अवसर; सिंह और कर्क रहें सतर्क
स्टारडम से दूर, सादगी के करीब हैं पंकज त्रिपाठी, बताया अपना दीपावली प्लान
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
5 नवंबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध में हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

अमित शाह ने उत्तराखंड में 1475 करोड़ रुपए की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चार देशों के राजदूतों से परिचय पत्र प्राप्त किए
राशिफल 6 नवंबर: शुक्रवार को इन 12 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव, जानें अपना दिन
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
बेटी सुहाना के ट्रांजिशन रील पर फिदा हुए शाहरुख, बोले- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं...
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
तीरंदाज जैसी मुद्रा वाला है आकर्ण धनुरासन, पैरों से लेकर रीढ़ तक को बनाता है मजबूत
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 07/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope