कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) हमारे जीवन को आसान बनाने का वादा करती है. हम अपने कीबोर्ड पर कुछ बटन दबाकर कहें तो यह झट से लम्बे ईमेल लिख सकती है, रिपोर्ट का सारांश तैयार कर सकती है, नए सुझाव दे सकती है और जटिल सवालों के जवाब कुछ ही सेकेंड में दे सकती है. बहुत से लोगों के लिए यह टैक्नॉलॉजी क्रांति, इंटरनेट के आगमन जितनी बड़ी उपलब्धि महसूस होती है. 'न्यूरोलीडरशीप इंस्टीट्यूट' के सह-संस्थापक, डॉक्टर डेविड रॉक के अनुसार, बड़ा सवाल यह नहीं है कि एआई हमारे लिए क्या कर रही है, बल्कि यह है कि एआई हमारे ऊपर क्या प्रभाव डाल रही है. उन्होंने यूएन न्यूज़ के साथ एक बातचीत में कहा कि कुछ मायनों में यह टैक्नॉलॉजी हमें बिल्कुल भी नहीं बदल रही है. मानव मस्तिष्क आज भी निर्णय लेता है, समस्याओं का समाधान करता है और चुनौतियों का सामना उसी तरह से करता है, जैसा कि हज़ारों वर्ष से करता आया है.हालांकि, इतिहास बताता है कि बड़ी घटनाएँ और लम्बे समय तक बने रहने वाले दबाव हमारे मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ सकते हैं, जो वर्षों या यहाँ तक कि कई पीढ़ियों तक हमारे व्यवहार को प्रभावित करते हैं.एआई का विरोधाभासवर्तमान टैक्नॉलॉजी क्रांति भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण दौर साबित हो सकती है. डॉक्टर रॉक ने कहा कि टैक्नॉलॉजी में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब हमें लगभग हर चीज़ पर नियंत्रण होने का एहसास होने लगा है.आपको कार की सवारी चाहिए? एक बटन दबाइए. रात का खाना घर मंगवाना है? दूसरा बटन दबाइए. किसी जानकारी को खोज रहे हैं? वह तुरन्त उपलब्ध है.स्वतंत्रता और जीवन पर नियंत्रण होने का यह एहसास हमें सुक़ून दे सकता है, लेकिन इसके साथ ही यह एक सूक्ष्म जाल भी तैयार कर रहा है, विशेष रूप से तब जब एआई ऐसे काम करने में भी सक्षम हो रही है, जिनके लिए पहले बहुत माथापच्ची करनी पड़ती थी. UN News/Sachin Gaur डॉक्टर डेविड रॉक ने संयुक्त राष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम के सिलसिले में यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत की. अपना दिमाग़ सक्रिय रखेंडॉक्टर रॉक ने बताया कि असली चिन्ता यह है कि लोग अपने सोचने की ज़िम्मेदारी एआई को सौंपने के लिए बहुत जल्दी तैयार होते जा रहे हैं.उनका मानना है कि हम वर्तमान स्थिति में AI FOMO (एआई में पीछे छूट जाने का डर) से AI Hangover (एआई के अत्यधिक इस्तेमाल के बाद होने वाले नकारात्मक प्रभाव) की ओर बढ़ रहे हैं.अनेक संगठनों ने ‘जनरेटिव एआई’ (एआई से लिखित सामग्री, तस्वीरें, वीडियो तैयार करना) उपायों को अपनाने की जल्दबाज़ी की है, और अक्सर इनके दीर्घकालिक प्रभावों को पूरी तरह समझे बिना ही ऐसा कर दिया गया. अब इसके परिणाम धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहे हैं.और वह जो कुछ देख रहे हैं वह उन्हें चिन्तित करता है. डॉक्टर रॉक ने बताया कि कर्मचारियों का एक छोटा सा हिस्सा, शायद पाँच से 10 प्रतिशत, एआई का सही तरीक़े से उपयोग कर रहा है, जो अपना नियमित या सामान्य काम एआई को सौंप करके, अपनी मानसिक क्षमता को अधिक चुनौतीपूर्ण व महत्वपूर्ण कार्य के लिए बचाकर रखते हैं.हालांकि, अधिकाँश लोग इसके ठीक विपरीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मस्तिष्क ऊर्जा बचाना पसन्द करता है. अपने दिमाग़ को बिलकुल भी सोचने की मेहनत से बचाना आकर्षक विचार है.मगर, इसका परिणाम धीरे-धीरे हमारी निर्णय लेने की क्षमता में गिरावट के रूप में सामने आ सकता है. जब लोग केवल सामान्य काम ही नहीं, बल्कि विश्लेषण, मूल्यांकन और निर्णय लेने जैसे कार्य भी एआई को सौंपने लगते हैं, तो वे अच्छे और बुरे विचारो के बीच अन्तर करने की अपनी क्षमता खोने का जोखिम उठाते हैं.एआई तेज़ी से जवाब दे सकती है, लेकिन तेज़ी का मतलब हमेशा समझदारी नहीं होता है. इसलिए, उनका सुझाव है कि “अपने दिमाग़ को इस प्रक्रिया में सक्रिय रखें. जब आपका दिमाग़ सोचने की प्रक्रिया में शामिल नहीं रहता है तो आप बहुत जल्दी अपना कौशल खोने लगते हैं.” © Adobe Stock/PP हाई स्कूल के छात्रों का एक समूह साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट पर विचार कर रहा है. एकाग्रता बनाए रखने का संकटएआई का इस्तेमाल और प्रभाव एक ऐसे समय में बढ़ रहा है, जब बहुत से लोग पहले से ही एकाग्रता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. डॉक्टर रॉक के अनुसार, आज कामकाजी लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती किसी जानकारी की कमी नहीं है, बल्कि उसकी अत्यधिक मात्रा है.वह वर्तमान स्थिति की तुलना, ईमेल के शुरुआती दौर से करते हैं, जब ईमेल के आने से लोगों को विश्लेषण व समझ के लिए पहले से कहीं अधिक जानकारी मिलने लगी. मगर, आज स्थिति कहीं अधिक गम्भीर हो गई है.कर्मचारियों पर लगातार सन्देशों, अपडेट्स, नोटिफ़िकेशन और एआई द्वारा तैयार किए गए सारांश की बौछार होती रहती है और कई बार यह इतने बड़े पैमाने पर होती है कि मानव मस्तिष्क के लिए इसे वास्तविक रूप से सम्भाल पाना मुश्किल हो जाता है.उन्होंने कहा कि “हमारे मस्तिष्क की वास्तव में कुछ निश्चित सीमाएँ हैं.” कम्पुयटर कुछ ही क्षणों में हज़ारों निर्णय ले सकते हैं, लेकिन मनुष्य ऐसा नहीं कर सकते हैं. इसके बावजूद, बहुत से संगठन ऐसे काम कर रहे हैं, मानो लोगों के पास ध्यान केन्द्रित करने और निर्णय लेने की असीमित क्षमता हो.डॉक्टर रॉक ने बताया कि अभी हमारी दुनिया, एआई के साथ तालमेल बैठाने के दौर से गुज़र रहा है. वह इसकी तुलना ऑटोमोबाइल के शुरुआती दिनों से करते हैं, जब यातायात के नियम और गति सीमाएँ मौजूद नहीं थीं.यानि, टैक्नॉलॉजी अभी जितनी तेज़ी से आई है, उसके ज़िम्मेदार इस्तेमाल के लिए आवश्यक सामाजिक नियम और सुरक्षा उपाय अभी उतनी तेज़ी से विकसित नहीं हो पाए हैं.टैक्नॉलॉजी, आपका मित्र बनना चाहती हैटैक्नॉलॉजी के क्षेत्र में पहले भी क्रांतियाँ हुई हैं, लेकिन इस बार स्थिति इस मायने में अलग है कि यह कामकाज से अधिक बुनियादी बातों को बदल दे रही है. डॉक्टर रॉक का मानना है कि यह लोगों के भावनात्मक जुड़ाव (attachment) को अपने बस में कर लेती है. जहाँ टेलीविज़न, किताबें और स्मार्टफ़ोन हमारा ध्यान आकर्षित करने के लिए एक-दूसरे प्रतिस्पर्धा करते थे, वहीं एआई अब तेज़ी से हमारे रिश्तों और भावनात्मक जुड़ाव के क्षेत्र में भी प्रवेश कर रही है.अधिक से अधिक संख्या में लोग अब चैटबॉट्स का इस्तेमाल केवल जानकारी प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि बातचीत करने, किसी साथी का एहसास पाने और सलाह लेने के लिए भी कर रहे हैं.यह एक चिन्ताजनक रुझान है. उन्होंने शोध के हवाले से बताया कि जो लोग एआई आधारित साथियों (AI Companions) के साथ लम्बा समय बिताते हैं, वे कम अकेलापन महसूस करने के बजाय कभी-कभी और अधिक अकेलापन महसूस कर सकते हैं. अन्य अध्ययनों में भी, चैटबॉट्स पर अत्यधिक निर्भरता और वास्तविक रिश्तों में दूरी पनपने के बीच सम्बन्ध दिखाई दिया है. उन्होंने कहा कि मानव मस्तिष्क का विकास दूसरे मनुष्यों के साथ रिश्ते बनाने और सामाजिक सम्पर्क के इर्दगिर्द हुआ है.अब यदि इन वास्तविक मानवीय सम्पर्क का एक बड़ा हिस्सा मशीनों से बदलने लग जाए, तो इसकी एक मनोवैज्ञानिक क़ीमत चुकानी पड़ सकती है. समाज ने अभी इसके प्रभाव समझने की शुरुआत ही की है.जैसे-जैसे, एआई और अधिक विकसित होगी, रोबोटिक्स, तेज़ कम्पयुटिंग और इंटरनेट की अगली पीढ़ी की टैक्नॉलॉजी एक दूसरे से जुड़ेंगी, ये सवाल और भी महत्वपूर्ण होते जाएंगे, और फ़िलहाल यह अन्दाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता है कि वास्तविक स्थिति क्या होगी. UN Photo/Elma Okic यूएन ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट का उद्देश्य, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लाभ, सभी लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रयास करना है. भविष्य में मानवीय जुड़ाव का महत्वयह एक विरोधाभास ही है कि मशीनें जितनी अधिक सक्षम होती जाएंगी, मानवीय रिश्ते उतने ही अधिक मूल्यवान हो सकते हैं.डॉक्टर रॉक का मानना है कि भविष्य में विश्वास, प्रामाणिकता और वास्तविक मानवीय जुड़ाव का महत्व बहुत बढ़ जाएगा. ऐसी दुनिया में, जहाँ मशीनें सामग्री तैयार कर सकती हैं, डेटा का विश्लेषण कर सकती हैं और बातचीत की नक़ल भी, वहाँ मनुष्य की विशिष्ट पहचान और मानवीय गुण पहले से कहीं अधिक मूल्यवान साबित हो सकते हैं.उन्होंने कहा कि मानवीय अनुभव का महत्व भविष्य में और भी अधिक बढ़ने वाला है. लोगों की जगह लेने के बजाय, एआई अन्तत: मानवीय नैटवर्क, गहरे रिश्तों और सार्थक सहयोग के महत्व को और बढ़ा सकती है.हालांकि भविष्य में ऐसा ही होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है, मगर तेज़ी से बदल रही टैक्नॉलॉजी की दुनिया में यह एक सम्भावना ज़रूर है. और तेज़ी से होने वाला बदलाव ही वह बात है, जिसकी उम्मीद डॉक्टर रॉक को भी है.“बदलाव पहले कभी इतना तेज़ नहीं था. लेकिन अब यह फिर कभी इतना धीमा भी नहीं होगा.”सबसे महत्वपूर्ण कौशलतो फिर एक सवाल यह भी है कि लोग इस बदलाव के साथ स्वयं को किस तरह से ढाल सकते हैं?डॉक्टर रॉक का जवाब एक अवधारणा पर आधारित है: मेटाकॉगनिशन (metacognition), यानि अपनी सोच के बारे में सोचना. उनका तर्क है कि एआई को अपने ऊपर हावी होने देने के बजाय, लोगों को इसका नियंत्रण अपने हाथों में ही रखना चाहिए. एआई का उपयोग, अपने नज़रिए को चुनौती देने, सोच का दायरा बढ़ाने और नई सम्भावनाओं को समझने के लिए करना चाहिए, न कि अपनी सोच-विचार की क्षमता को ही उसके हवाले कर देना चाहिए. एआई, लोगों को ऐसे दृष्टिकोण पर विचार करने में भी मदद कर सकती है, जिन्हें वे अन्यथा नज़रअन्दाज़ कर सकते थे. यह हमारी धारणाओं और मान्यताओं की जाँच करने तथा किसी विषय की अलग-अलग व्याख्याओं को समझने में भी सहायता दे सकती है.मगर, सही और ग़लत का निर्णय करने की ज़िम्मेदारी हमेशा व्यक्ति के पास ही रहनी चाहिए. उन्होंने अपने इस दृष्टिकोण को ‘इंसान के हाथ में नेतृत्व’ (Human in the Lead) बताया.उन्होंने कहा कि टैक्नॉलॉजी सबसे अच्छा काम तब करती है, जब वह हमारी सोच को गहरा और बेहतर बनाती है, न कि हमारी सोचने की जगह ही ले ले. और जैसे-जैसे, एआई हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनती जाएगी, यह अन्तर बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.मशीनें अधिक बुद्धिमान और तेज़ हो सकती है, लेकिन मानवता के सामने असली चुनौती यह सुनिश्चित करना होगी कि हमारा अपना मस्तिष्क भी सक्रिय रूप से सोचता रहे. डॉक्टर रॉक ने कहा कि भविष्य इस बात पर निर्भर नहीं करेगा कि एआई कितनी बुद्धिमान बन जाती है, बल्कि इस पर निर्भर है कि क्या हम अपनी मौजूदा बुद्धिमता का इस्तेमाल करना जारी रखते हैं या नहीं.डॉक्टर डेविड रॉक, 'न्यूरोलीडरशीप इंस्टीट्यूट' के सह-संस्थापक और सीईओ हैं. यह एक वैश्विक परामर्शदाता संस्था है, जो नेतृत्व पदों और संगठनों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए न्यूरोसाइंस का उपयोग करती है. डॉक्टर रॉक इस वर्ष UN Skills Fest 2026 के प्रमुख वक्ताओं में हैं. इस बार की थीम है: ‘केन्द्र में मनुष्य’ (People at the Center)
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' सीजन 2 की डेट आई सामने, बेला के किरदार में फिर दिखेंगी अभिनेत्री
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज़ लेकर आ रहे हैं ‘राम भक्त हनुमान’, अनुपम खेर की मौजूदगी में भक्ति और अच्छाई का संगम
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
आतंकी लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री सुरक्षा बलों की तारीफ की, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

भारत ने बनाई बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन,शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को करेंगे लॉन्च

'लीडर ऑफ एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा', अमेरिका में राहुल गांधी के बयान की भाजपा ने की आलोचना
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
भारत में अगले साल लॉन्च होंगे VinFast के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS और Ather को देंगे टक्कर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope