सर्दी का मौसम अपने साथ उन लाखों लोगों के लिए एक नया संकट लेकर आता है, जो हिंसक टकराव के कारण अपने घर से विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संगठन (UNHCR) ने यूक्रेन, सीरिया, लेबनान, अफ़ग़ानिस्तान में सबसे ज़रूरतमन्द, 90 लाख लोगों के लिए पाँच करोड़ डॉलर की सहायता अपील जारी की है, ताकि सर्दी के मौसम के दौरान उनके लि समुचित व्यवस्था की जा सके. बीते कई वर्षों व दशकों से हिंसक टकराव, विस्थापन और सहायता धनराशि में कटौतियों का दंश झेल रही विस्थापित आबादी के लिए सर्दी के मौसम में अपनी बुनियादी ज़रूरतें - अस्थाई आश्रय स्थल, खाना पकाने और शरण स्थलों को गर्म रखने के लिए ईंधन, गर्म कपड़े, कम्बल – पूरा कर पाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, युद्ध व हिंसा से प्रभावित देशों में ज़रूरतमन्दों के लिए मानवीय सहायता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है. मगर, वित्तीय संसाधनों की क़िल्लत और ऊर्जा क़ीमतों में आए उछाल से यह चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है.इसके मद्देनज़र, यूएन एजेंसी ने चार देशों में सबसे ज़रूरतमन्द, 90 लाख लोगों की आवश्यकताओं पर ध्यान केन्द्रित किया है और अतिरिक्त व्यवस्था करने के इरादे से एक अपील जारी की है.UNHCR ने बताया है कि बजट में गहरी कटौतियों के असर को कम करने के लिए, पाँच करोड़ डॉलर की आवश्यकता होगी ताकि सर्दी के मौसम में ज़रूरी समर्थन दिया जा सके. यह धनराशि, पिछले वर्ष जुटाई गई रक़म की तुलना में 30 लाख डॉलर अधिक है, जिसके तहत व्यक्तियों और निजी सैक्टर से योगदान का अनुरोध किया गया था.यूएन एजेंसी ने कहा कि इस अपील के ज़रिए जुटाई गई धनराशि से अफ़ग़ानिस्तान में हीटर, सीरिया व लेबनान में थर्मल कम्बल ख़रीदे जाएंगे, और यूक्रेन में बमबारी में क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत की व्यवस्था होगी. यूएन एजेंसी में बाहरी सम्बन्धों के लिए निदेशक डोमिनक़ हाइड ने बताया कि सर्दी के आगमन से पहले संसाधन कम हैं और क़ीमतें बढ़ती जा रही हैं. “इन नाज़ुक, युद्ध प्रभावित देशों में लाखों लोगों के लिए, सर्दी का सामना बिना पर्याप्त बचाव उपायों के ही करने का जोखिम है. उन्हें पहले की तुलना में कहीं अधिक सार्वजनिक समर्थन की आवश्यकता है. और हमें यह ढाल जल्द ही मुहैया कराने की ज़रूरत है.” © UNICEF/Omid Fazel ईरान की सीमा से लगी इस्लाम क़ला चौकी को पार करके अफ़ग़ान नागरिक, अफ़ग़ानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं.. चुनौतीपूर्ण हालातयूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान यह सर्दी का पाँचवा मौसम है. रूसी सैन्य बलों के हमलों के बीच तापमान अक्सर शून्य से 20 डिग्री नीचे लुढ़क जाता है. हमलों की वजह से हीटिंग व बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है. 40 लाख लोग, यूक्रेन की सीमाओं के भीतर विस्थापित हुए हैं. UNHCR योजना के तहत, यहाँ तीन लाख से अधिक लोगों को नक़दी और 80 हज़ार के लिए आश्रय सम्बन्धी समर्थन दिया जाएगा. अफ़ग़ानिस्तान में लगभग 40 लाख लोग पिछले कुछ वर्षों में ईरान और पाकिस्तान से वापिस लौटे हैं, जबकि जीवन को फिर से पटरी पर वापिस लाने के लिए सीमित संसाधन हैं. यूएन के अनुसार, 2026 में 42 लाख लोगों को आश्रय समर्थन की दरकार होगी, जबकि एक-तिहाई घरों में गर्म कपड़े पर्याप्त संख्या में नहीं है. धन कटौती की वजह से वापिस लौटे अफ़ग़ान नागरिकों के लिए नक़दी सहायता में कमी आई है और कम्बल, हीटर व मरम्मत के सामान की कमी है.सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के पतन के बाद पिछले दो वर्षों में लाखों लोग स्वदेश लौटे हैं, लेकिन यदि घरों की मरम्मत, गर्म कपड़ों और तापन व्यवस्था के लिए ईंधन जैसी बुनियादी आवश्यकताएँ पूरी नहीं हुईं तो उनका जीवन फिर से अनिश्चितता में घिर सकता है. सीरिया के सम्वेदनशील क्षेत्रों में लगभग 24 लाख लोगों को मदद की ज़रूरत होगी, हालांकि यूएन एजेंसी 2.30 लाख आबादी तक ही मदद पहुँचा पाने की उम्मीद कर रही है.लेबनान में क़रीब तीन लाख लोगों को सर्दी के दौरान मानवीय सहायता की ज़रूरत होने का अनुमान है, मगर धन की क़िल्लत के कारण इनमें से लगभग 50 फ़ीसदी लोगों तक ही सहायता पहुँचने की सम्भावना है. बढ़ती महंगाई और आसमान छूती ईंधन क़ीमतों ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. डीज़ल के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं और पहले जिस सहायता से वे पूरी सर्दी गुज़ार सकते थे, अब वह कुछ सप्ताह में ही ख़त्म हो जाती है. © WFP/Philip Vinter सीरिया में, एक ध्वस्त इमारत के मलबे के बीच बैठे बच्चे.
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
सिर्फ 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैसा, नए पोस्टर में दिखा बाप-बेटी का अनमोल रिश्ता
गणेश आचार्य की गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट की एक और उपलब्धि! बिना किसी कट या बदलाव के मिला U सर्टिफिकेट
मुंबई में धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस पहुंचे प्रिंस विलियम; सैफ, करीना और करण जौहर से की मुलाकात
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
13 दिन में 1,483 करोड़ रुपये की कमाई, IMDb पर द ओडिसी से आगे निकली ‘रामायण
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
पीएम मोदी की प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात, 'अर्थशॉट प्राइज' के प्रयासों की सराहना की

कनाडा-अमेरिका व्यापार समझौते पर आगे बढ़ी बातचीत, शेन्जेन में मिले कार्नी और ट्रंप

होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर 'एमटी नेविग-8 मेसी' पर हमला, तीन भारतीय नाविक सुरक्षित
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 19/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope