विश्व के अनेक हिस्सों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का बढ़ता इस्तेमाल, आर्थिक प्रगति की नई सम्भावनाएँ खोल रहा है और खेती से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, इसके लाभ दिखने भी लगे हैं. दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थित देशों को भी अपनी विकास की गति बनाए रखने में एआई से बड़ी मदद मिल सकती है, जिसके लिए बेहतर शिक्षा, भरोसेमन्द बिजली आपूर्ति और डिजिटल सुविधाओं में निवेश बढ़ाना ज़रूरी होगा. वैश्विक अर्थव्यवस्था को फ़िलहाल दो बड़ी शक्तियाँ आकार दे रही हैं. पहला, ऊँची ऊर्जा (तेल, गैस) क़ीमतें, जिसकी वजह मध्य पूर्व में हिंसक टकराव है. दक्षिण एशिया क्षेत्र विशेष रूप से इसके प्रति सम्वेदनशील है, जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की आवाजाही के ज़रिए तेल, गैस की आपूर्ति पर निर्भर है.दूसरा, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) टैक्नॉलॉजी के तेज़ी से बढ़ते क़दम. जो देश एआई-सम्बन्धी सामान व उत्पाद तैयार कर रहे हैं, उन्हें निर्यात व निवेश से आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं. अभी तक, दक्षिण एशियाई देशों ने पूरी तरह से एआई अवसरों का लाभ नहीं उठाया है, जिसे गति दी जा सकती है. अन्य क्षेत्रों की तुलना में दक्षिण एशिया तेज़ी से आर्थिक विकास कर रहा है और आगामी वर्षों में यहाँ प्रगति दर लगभग सात फ़ीसदी बने रहने का अनुमान है. इसकी एक बड़ी वजह है, दीर्घकालिक ढाँचागत सुधर, जिन्हें दक्षिए एशियाई देशों की सरकारों ने बीते एक दशक के दौरान लागू किया है.आर्थिक सुधारों से मज़बूतीभारत में श्रम क़ानूनों और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार, मुक्त व्यापार समझौते और सड़कों व अन्य बुनियादी ढाँचे में बढ़ता सरकारी निवेश इसके उदाहरण हैं.श्रीलंका ने सरकारी आमदनी बढ़ाने, बिजली-पानी जैसी सेवाओं और उनकी शुल्क व्यवस्था में सुधार पर ध्यान दिया है. वहीं, भूटान ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियम आसान बनाए हैं.इन सुधारों के नतीजे धीरे-धीरे सामने आते हैं, लेकिन इनके फ़ायदे लम्बे समय तक मिलते हैं, जिन्हें अब बढ़ती घरेलू मांग में देखा जा सकता है. अब विकास की इस रफ़्तार को बनाए रखने के लिए दक्षिण एशिया को एआई जैसी नई टैक्नॉलॉजी से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाना होगा. © UNICEF शिक्षा प्रणालियों को मज़बूत करने के लिए, स्कूलों में इंटरनैट कनैक्टिविटी बहुत ज़रूरी है. रोज़गार को कितना ख़तरा?विश्व बैंक के विश्लेषण के अनुसार, दक्षिण एशिया में एआई से रोज़गार ख़त्म होने की तुलना में अधिक लोगों को फ़ायदा मिलने की सम्भावना है.इस क्षेत्र में केवल सात प्रतिशत कामकाज ऐसे हैं, जिनमें एआई के कारण रोज़गार छिनने का जोखिम अधिक है और लोगों के लिए इस तकनीक के साथ काम करने के अवसर सीमित हैं. दुनिया के अन्य क्षेत्रों में यह आँकड़ा 15 प्रतिशत है.हालाँकि, दक्षिण एशिया में एआई का इस्तेमाल अभी कम है. भारत में हर चार में से लगभग एक कम्पनी एआई का उपयोग करती है, जबकि अमेरिका में हर दो में से लगभग एक कम्पनी.लेकिन इसका इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है. एआई कौशल की ज़रूरत वाले रोज़गारों में लगभग 30 प्रतिशत अधिक वेतन मिल रहा है. एआई, दक्षिण एशियाई कारोबारों के लिए अन्तरराष्ट्रीय बाज़ारों में नए अवसर भी पैदा कर रहा है.चैटजीपीटी के आने के बाद, एआई का अधिक इस्तेमाल करने वाली अमेरिकी कम्पनियों के दक्षिण एशियाई आपूर्तिकर्ताओं के साथ कारोबारी सम्बन्ध बढ़े हैं. इससे संकेत मिलता है कि एआई दक्षिण एशियाई कम्पनियों की जगह लेने के बजाय, उन्हें वैश्विक व्यापार से और मज़बूती से जोड़ सकता है. © Adobe Stock/DIgilife AI चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने में मदद कर रही है. किसानों व मरीज़ों को लाभएआई के फ़ायदे अब आम लोगों की ज़िन्दगी में भी दिखने लगे हैं. भारत के तेलंगाना राज्य में एआई की मदद से मौसम का अनुमान लगाकर छोटे किसान बुआई का सही समय तय कर पा रहे हैं. इससे उन्हें एक फ़सल के मौसम में 560 डॉलर तक की बचत हो रही है.बांग्लादेश में एआई की मदद से आँखों की जाँच करने पर, मधुमेह के कारण होने वाली आँखों की समस्याओं के लिए प्रतिदिन जाँच से गुज़रने वाले मरीज़ों की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी है.ये उदाहरण दिखाते हैं कि एआई खेती, स्वास्थ्य सेवाओं और लोगों की आमदनी में सुधार ला सकता है. विश्व बैंक ने ‘स्मॉल एआई’ (Small AI) यानि छोटे स्तर पर इस्तेमाल होने वाली सरल और कम ख़र्च वाली एआई तकनीकों पर ज़ोर दिया है.इन्हें स्थानीय ज़रूरतों और भाषाओं के अनुसार ढाला जा सकता है. ये साधारण उपकरणों और कमज़ोर इंटरनैट वाले इलाक़ों में भी काम कर सकती हैं. दक्षिण एशिया में, जहाँ बड़ी आबादी खेती एवं अन्य श्रम-प्रधान क्षेत्रों में काम करती है, ऐसी तकनीक लाखों लोगों के लिए फ़ायदेमन्द हो सकती है. © Adobe Stock/Sunday Cat Studio कृषि में AI-संचालित रोबोट का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है. बुनियादी सुविधाओं पर ज़ोरविश्व बैंक के अनुसार, एआई से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए केवल नई टैक्नॉलॉजी अपनाना काफ़ी नहीं है. इसके लिए नियमित बिजली आपूर्ति, बेहतर इंटरनैट, कुशल कामगार और कारोबार के अनुकूल माहौल भी ज़रूरी है.दक्षिण एशियाई कम्पनियों ने डिजिटल सुविधाओं और उच्च शिक्षा की कमी को एआई अपनाने में दो सबसे बड़ी बाधाएँ बताया है.विश्लेषण के अनुसार, सरकारें अक्सर बड़े एआई मॉडल और विशाल डेटा केन्द्र बनाने पर ज़ोर देती हैं. लेकिन आम लोगों और छोटे कारोबारों तक एआई के फ़ायदे पहुँचाने के लिए शिक्षा, बिजली और डिजिटल सुविधाओं में निवेश अधिक उपयोगी हो सकता है.विश्व बैंक के अनुसार, अधिकाँश दक्षिण एशियाई देशों के लिए महँगी नई तकनीक विकसित करने के बजाय, मौजूदा एआई उपकरणों को स्थानीय भाषाओं और ज़रूरतों के अनुसार ढालना अधिक फ़ायदेमन्द होगा.भविष्य की तैयारीविश्व बैंक के अनुसार, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था ने मज़बूती दिखाई है. लेकिन विकास की यह रफ़्तार बनाए रखने के लिए नई तकनीकों का बेहतर इस्तेमाल ज़रूरी होगा.इसके लिए शिक्षा, कौशल विकास, बुनियादी ढाँचे और एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल में निवेश बढ़ाना होगा.इन प्रयासों से उत्पादकता और आमदनी बढ़ने, बेहतर रोज़गार पैदा होने और भविष्य के आर्थिक संकटों से निपटने की क्षमता मज़बूत होने की सम्भावना है.यह लेख पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.इस विषय पर अधिक जानकारी विश्व बैंक की नई रिपोर्ट ‘दक्षिण एशिया आर्थिक अपडेट: विकास के लिए एआई का इस्तेमाल’ में उपलब्ध है.
7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा राहुकाल
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी, निक और मालती के साथ शेयर की फैमिली फोटो
राशिफल 6 नवंबर: शुक्रवार को इन 12 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव, जानें अपना दिन
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरागत तरीके से दीपोत्सव की शुरुआत, बाबा महाकाल का भांग से भव्य शृंगार
रजनीकांत ने फैंस के साथ मनाई दीपावली, आवास के बाहर जुटी सैकड़ों की भीड़
अंडर-19 एशिया कप : महामुकाबले में आज टकराएंगे भारत और पाकिस्तान; ओमान में सुबह 10:30 बजे से भिड़ंत, आर्यवीर सहवाग और उस्मान खान पर रहेंगी नजरें
दीपावली पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बेटे विहान की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर
अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया; हमजा जहूर के नाबाद शतक से जीता पाकिस्तान, बेकार गया अर्जुन राजपूत का सैकड़ा
बीसीसीआई, जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर, राजीव शुक्ला ने दी दिवाली की शुभकामना
बिग बी ने दीपावली पर दी बधाई, बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट, इसलिए जवाब में हो रहा विलंब
आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'
दीपावली पर दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो
एलेना रायबाकिना ने बीमारी की वजह से 2026 डब्ल्यूटीए फाइनल्स से नाम वापस लिया
दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने एलके आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

यह राजनीतिक नहीं, निजी किताब है, अपनी आगामी आत्मकथा पर सोनिया गांधी बोलीं
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 09/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope