घरेलू कामगार, घरों में साफ़-सफ़ाई, खाना पकाने, बच्चों, बुज़ुर्गों व विकलांगजन की देखभाल समेत कई बड़ी ज़िम्मेदारियाँ सम्भालते हैं लेकिन फिर भी उनके योगदान को कम करके आंका जाता है. अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के एक विश्लेषण के अनुसार, दुनिया भर में पिछले साल लगभग 6.65 करोड़ घरेलू कर्मचारी अनौपचारिक रूप से काम कर रहे थे और हर पाँच में से चार से अधिक घरेलू श्रमिक रोज़गार सम्बन्धी अधिकारों से वंचित हैं. अनौपचारिक रूप से रोज़गार होने की वजह से अक्सर कामगारों के पास लिखित अनुबन्ध नहीं होता है, जिसमें कामकाजी घंटे, अवकाश या श्रम क़ानून के तहत न्यूनतम वेतन को स्पष्ट किया गया हो. न ही वे सामाजिक सुरक्षा, जैसेकि पेंशन, स्वास्थ्य बीमा या अन्य सुविधाओं के दायरे में आ पाते हैं. ILO की नई रिपोर्ट के अहम निष्कर्ष:दुनिया के 80 प्रतिशत से अधिक घरेलू श्रमिक अनौपचारिक रोज़गार में हैं.2025 में, घरेलू श्रमिकों की संख्या लगभग 8 करोड़ आंकी गई है.घरेलू श्रमिकों की औसत कमाई अन्य कर्मचारियों के वेतन का महज़ 53.3 प्रतिशत है.लगभग 15 प्रतिशत घरेलू श्रमिक सप्ताह में 60 घंटे या अधिक काम करते हैं.घरेलू श्रमिकों में 77.2 प्रतिशत महिलाएँ हैं.घरेलू कामगारों का लगभग 50 फ़ीसदी एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में कार्यरत हैं.यूएन श्रम एजेंसी की निदेशक सहरा रज़ावी ने कहा कि घरेलू श्रमिक लाखों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी आसान बनाते हैं, लेकिन अक्सर स्वयं ही शोषण का शिकार होते हैं."ये श्रमिक हमारे घरों की सफ़ाई करते हैं, खाना बनाते हैं, बच्चों, बुज़ुर्गों और विकलांग व्यक्तियों की देखभाल करते हैं. फिर भी, इनके योगदान को अक्सर नज़रअन्दाज़ किया जाता है और इनके काम को उचित अहमियत या पहचान नहीं मिलती."अन्य कर्मचारियों की तुलना में उनके श्रम अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा, जैसेकि स्वास्थ्य बीमा, पेंशन एवं सवेतन छुट्टियाँ पाने के अधिकार से वंचित रहने की आशंका दोगुने से भी अधिक रहती है. उन्हें अक्सर बेहद कम वेतन पर समय-बेसमय और लम्बे समय तक काम करना पड़ता है, जिससे शोषण का ख़तरा बढ़ता है.वर्ष 2019 में दुनिया भर में घरेलू श्रमिकों की संख्या 7.56 करोड़ थी, जो 2025 में बढ़कर लगभग 8 करोड़ हो गई. हालाँकि, कुल रोज़गार में इनकी हिस्सेदारी लगभग 2.2 प्रतिशत पर स्थिर रही. © ILO/B Patel नई दिल्ली में एक घरेलू कामगार कपड़े धो रही है. अलग-अलग क्षेत्रों में स्थितिदुनिया के लगभग आधे घरेलू श्रमिक एशिया और प्रशान्त क्षेत्र में काम करते हैं. वहीं, 2019 के बाद से अफ़्रीका में इनकी संख्या सबसे अधिक बढ़ी है, जहाँ 42 लाख नए श्रमिक इस क्षेत्र से जुड़े.अफ़्रीका में 93.3 प्रतिशत घरेलू श्रमिक अनौपचारिक रूप से काम करते हैं, यानि उन्हें रोज़गार से जुड़ी सुरक्षा और सुविधाएँ नहीं मिल पातीं. ILO के अनुसार, अरब देशों में लगभग सभी घरेलू श्रमिकों की यही स्थिति है.योरोप और मध्य एशिया में अनौपचारिक रोज़गार की दर सबसे कम है. फिर भी, वहाँ हर तीन में से एक से अधिक घरेलू श्रमिकों को बिना औपचारिक व्यवस्था के वेतन मिलता है. ऐसे वेतन का सरकारी रिकॉर्ड में हिसाब नहीं होता और उस पर आयकर भी नहीं चुकाया जाता.ILO ने इस क्षेत्र में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी की ओर भी ध्यान दिलाया है. विश्व भर के घरेलू श्रमिकों में 77.2 प्रतिशत महिलाएँ हैं, जो मुख्य रूप से साफ़-सफ़ाई और देखभाल का काम करती हैं. UN Women/Joe Saad बहुत से देशों में घरेलू कर्मचारियों की सामाजिक संरक्षा उपायों तक पहुँच नहीं है. लम्बे कामकाजी घंटेघरेलू श्रमिकों की औसत मासिक कमाई अन्य कर्मचारियों के वेतन का महज़ 53.3 प्रतिशत है. अनौपचारिक रूप से काम करने वालों के लिए यह आँकड़ा और भी कम, 48.7 प्रतिशत है. वर्ष 2019 के बाद से वेतन का यह अन्तर लगातार बढ़ रहा है.घरेलू श्रमिकों को अक्सर लम्बे समय तक काम भी करना पड़ता है. रिपोर्ट के अनुसार, एक-तिहाई से अधिक घरेलू श्रमिक सप्ताह में कम से कम 49 घंटे काम करते हैं, जबकि लगभग 15 प्रतिशत को 60 घंटे या उससे भी अधिक काम करना पड़ता है.दूसरी ओर, अन्य कर्मचारियों की तुलना में घरेलू श्रमिकों को कम घंटों का काम और कम वेतन मिलने की आशंका भी अधिक रहती है. पर्याप्त काम न मिलने के कारण उन्हें गुज़ारा करने के लिए कई अलग-अलग घरों में काम करना पड़ता है.सुरक्षा के हक़दारइन चिन्ताजनक आँकड़ों के बीच कुछ सुधार भी हुए हैं. बड़ी संख्या में ऐसे देश हैं, जहाँ 2019 के बाद से अनौपचारिक रूप से काम करने वाले घरेलू श्रमिकों की हिस्सेदारी घटी है.इसके अलावा, 40 देशों ने ILO कन्वेंशन संख्या 189 को औपचारिक रूप से अपनाया है. यह अन्तरराष्ट्रीय समझौता घरेलू श्रमिकों के लिए उचित वेतन, बेहतर कामकाजी परिस्थितियों और अधिकारों की सुरक्षा के मानक तय करता है.हालाँकि, यूएन श्रम एजेंसी ने और अधिक संख्या में देशों से इस समझौते को अपनाने और इसके मानक लागू करने की अपील की है, विशेष रूप से एशियाई और अरब देशों में इसकी ज़रूरत बताई गई है, जहाँ इसे अपनाने वाले देशों की संख्या बेहद कम है.श्रम संगठन के मूल सिद्धान्त पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा, "घरेलू काम भी अन्य कामों की तरह काम है और घरेलू श्रमिक भी बाक़ी श्रमिकों के समान अधिकार और सुरक्षा के हक़दार हैं."
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
स्टारडम से दूर, सादगी के करीब हैं पंकज त्रिपाठी, बताया अपना दीपावली प्लान
योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
राशिफल: मेष के अटके काम होंगे पूरे, कन्या को निवेश के अवसर; सिंह और कर्क रहें सतर्क
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
बेटी सुहाना के ट्रांजिशन रील पर फिदा हुए शाहरुख, बोले- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं...
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
दीपावली पर देश में 5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद, दिल्ली में 80 हजार करोड़ का अनुमान : सीटीआई अध्यक्ष

जगमग रोशनी और पुष्प सज्जा से निखरी अयोध्या, 10वें दीपोत्सव की तैयारियां पूरी

दूसरा वनडे: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 07/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope