बुरकिना फ़ासो में आबादी का एक बड़ा हिस्सा अपनी गुज़र-बसर के लिए खेती पर निर्भर है, मगर अनियमित वर्षा, सूखा, कमज़ोर सिंचाई और जलवायु परिवर्तन के कारण उसे चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है. इन्हीं स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, निएन्गदो गाँव में एक बाँध तैयार किया गया है, जिससे वहाँ खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आजीविकाओं को मज़बूती मिलने की आशा है. भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष के समर्थन से और बुरकिना फ़ासो सरकार व संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के बीच एक साझेदारी के तहत वर्ष 2020 में इस परियोजना की शुरुआत की गई थी. बुरकिना फ़ासो में यूएन विकास कार्यक्रम के प्रतिनिधि स्नेहल सोनेजी, भारत के राजदूत ओम प्रकाश मीणा और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा मंगलवार, 27 अक्टूबर को निएन्गदो बाँध का आधिकारिक उदघाटन होने के बाद इसे आधिकारिक रूप से सौंप दिया गया. भारत-यूएन कोष के ज़रिए इस बाँध निर्माण परियोजना के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद दी गई, जबकि 3.83 लाख डॉलर बुरकिना फ़ासो सरकार और दो लाख डॉलर का योगदान यूएन विकास कार्यक्रम की ओर से किया गया.इस बाँध के निर्माण के दौरान स्थानीय श्रमिकों को आजीविका का स्रोत मिलने के अलावा, ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित दुकानों और अन्य लघु व्यापारियों के लिए भी नए अवसर पैदा हुए.स्थानीय ज़रूरतों पर केन्द्रितपश्चिमी अफ़्रीका में स्थित बुरकिना फ़ासो एक भूमिबद्ध, सबसे कम विकसित देशों की श्रेणी में आता है, जहाँ 74 फ़ीसदी आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है. इनमें से अधिकाँश लघु किसान हैं, जो फ़सलों के लिए बारिश के भरोसे रहते हैं. लम्बे समय से यहाँ वर्षा रुझानों का अनुमान लगा पाना एक बड़ी चुनौती साबित हुआ है और जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान और सूखे की वजह से यह संकट और गहरा रहा है. कृषि उत्पादन में व्यवधान आ रहा है और मवेशियों पर भी संकट है. India in Burkina Faso इस बाँध के निर्माण से नज़दीकी गाँवों में बसे लोगों के लिए जल आपूर्ति, आजीविका व खाद्य सुरक्षा में बेहतरी की आशा है. इस पृष्ठभूमि में, जल संसाधनों को विकसित करना और उन्हें संगठित रूप से इस्तेमाल में लाना, खाद्य सुरक्षा व निर्धनता में कमी लाने के नज़रिए से अहम है.निएन्गदो बाँध के निर्माण के ज़रिए 5.83 लाख घन मीटर जलराशि के संरक्षण में मदद मिलने, और 10 नज़दीकी गाँवों में बसे 50 हज़ार से अधिक लोगों के लिए भरोसेमन्द जल आपूर्ति, आजीविका व खाद्य सुरक्षा में बेहतरी आने की सम्भावना है.भारत-यूएन कोषसंयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क मुख्यालय में भारत के स्थाई प्रतिनिधि, राजदूत पी. हरीश ने मंगलवार को अपने एक वीडियो सन्देश में इस बाँध के उदघाटन पर जानकारी साझा करते हुए, ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों में विकास साझेदारियों के लिए भारत के संकल्प को दोहराया.भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष, 'दक्षिण-दक्षिण सहयोग' की भावना के अन्तर्गत वर्ष 2017 में, 15 करोड़ डॉलर के संकल्प के साथ शुरू किया गया था, जिसके माध्यम से अफ़्रीका, एशिया, लातिन अमेरिका और कैरीबियाई क्षेत्र में स्थित विकासशील देशों (ग्लोबल साउथ) में सतत विकास परियोजनाओं को समर्थन दिया जाता है. दक्षिण-दक्षिण सहयोग से तात्पर्य, विकासशील देशों के बीच विकास साझेदारी से है, जिसमें ये देश आपसी सम्मान व लाभ के सिद्धान्त पर आधारित, साझा विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सहयोग करते हैं.एक अनुमान के अनुसार, 'ग्लोबल साउथ' में लगभग 134 देश हैं, जहाँ विश्व की क़रीब 80 फ़ीसदी आबादी बसी हुई है.
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
सिर्फ 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैसा, नए पोस्टर में दिखा बाप-बेटी का अनमोल रिश्ता
नवाजुद्दीन पर दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने कहा- नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन है
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
धनुष ने 'ओम' के सुबह 6 बजे के शो की अनुमति देने पर तमिलनाडु के सीएम विजय का जताया आभार
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
गणेश आचार्य की गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट की एक और उपलब्धि! बिना किसी कट या बदलाव के मिला U सर्टिफिकेट
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
13 दिन में 1,483 करोड़ रुपये की कमाई, IMDb पर द ओडिसी से आगे निकली ‘रामायण
ट्रंप, पुतिन और शी की आज चीन में त्रिपक्षीय बैठक :एपेक (APEC) मंच के इतर परमाणु हथियार कटौती और ईरान संकट पर होगा मंथन

शिकागो यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी—विपक्ष चुनावों का बहिष्कार नहीं करेगा, हमारे लिए भारतीय लोकतंत्र पवित्र है

बिहार : पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 19/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope