दुनिया भर में हवाई यातायात बढ़ रहा है जिसकी वजह से उड़ानों के पहुँचने में अक्सर देरी हो जाती है, और यह यात्रियों के लिए एक बड़ी समस्या बन जाती है. इससे न केवल समय और अरबों डॉलर का नुक़सान होता है, बल्कि ईंधन की खपत और कार्बन उत्सर्जन भी बढ़ता है. अब संयुक्त राष्ट्र की विमानन एजेंसी (ICAO), देशों के बीच बेहतर तालमेल के ज़रिए हवाई यात्रा में समय बचाने और उसे पर्यावरण के अनुकूल बनाने की पहल कर रही है. हवाई यात्रा करने वाले लोग इस अनुभव से परिचित होंगे: उनकी उड़ान, हवाई अड्डे के पास पहुँचकर भी उतरने के बजाय आसमान में चक्कर लगाने लगती है.इसकी वजह हमेशा ख़राब मौसम या तकनीकी ख़राबी नहीं होती. कई बार हवाई अड्डे पर विमानों की भीड़ के कारण उसे उतरने के लिए अपनी बारी का इन्तज़ार करना पड़ता है. इसे ‘होल्डिंग पैटर्न’ कहा जाता है.बढ़ते हवाई यातायात के बीच, किसी एक जगह तूफ़ान, आपात स्थिति या हवाई मार्ग बन्द होने से हज़ारों किलोमीटर दूर की उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं.इसकी एक विशाल आर्थिक क़ीमत भी है. योरोप की हवाई यातायात प्रबन्धन संस्था 'EUROCONTROL' के अनुसार, वर्ष 2025 में ऐसी देरी से अकेले योरोप में कम से कम 2.3 अरब डॉलर का नुक़सान होने का अनुमान है.हवाई यातायात के सामने नई चुनौतियाँ भी हैं. युद्ध और हिंसक टकरावों के कारण विमानों को रास्ते बदलने पड़ते हैं, जिससे दूसरे हवाई मार्गों पर भीड़ बढ़ जाती है. वहीं, ड्रोन, एयर टैक्सियों, रॉकेट प्रक्षेपण और अन्तरिक्ष से वस्तुओं की अचानक वापसी के कारण भी बेहतर अन्तरराष्ट्रीय तालमेल की ज़रूरत बढ़ रही है. © Unsplash/Beckett P लॉस एंजिलिस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा. हवाई यातायात में बेहतर तालमेलजिस तरह शहरों में ट्रैफ़िक सिग्नल के तालमेल से जाम कम होता है, उसी तरह देशों के बीच बेहतर तालमेल से उड़ानों में देरी घटाई जा सकती है.इसी सोच के साथ संयुक्त राष्ट्र की विमानन एजेंसी, अन्तरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO), हवाई यातायात के बेहतर प्रबन्धन पर ज़ोर दे रही है. ICAO अपने 193 सदस्य देशों के लिए साझा विमानन मानक तय करता है और तकनीकी सहायता देता है, ताकि सभी देश इस व्यवस्था से जुड़ सकें.ICAO के महासचिव ख़ुआन कार्लोस सालाज़ार ने यूएन न्यूज़ से कहा, “अगर ट्रैफ़िक सिग्नल आपसी तालमेल के बिना काम करें, तो हर चौराहे पर जाम लग जाएगा.”उनके अनुसार, हवाई यातायात में भी यही समस्या है. अगर किसी हवाई अड्डे पर भीड़ हो, तो दूसरे हवाई अड्डों से विमानों की रवानगी कुछ देर रोकी जा सकती है, ताकि उन्हें आसमान में चक्कर न लगाने पड़ें.इस व्यवस्था को ‘हवाई यातायात प्रवाह प्रबन्धन’ कहा जाता है. इसके तहत विमानन कम्पनियाँ, हवाई अड्डे, यातायात नियंत्रक और मौसम विभाग जानकारी साझा करके मिलकर निर्णय लेते हैं. © Unsplash/Brigitte Elsner एक शहर के ऊपर हवाई यातायात. समय पर जानकारीकई देशों में यह व्यवस्था लागू है, लेकिन आपसी तालमेल की कमी से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है.इसे दुनिया भर में तेज़ी से लागू करने के लिए ICAO की मॉन्ट्रियाल में आयोजित पाँच दिवसीय बैठक में सरकारों और विमानन उद्योग ने अपना समर्थन जताया.इससे यात्रियों को उड़ानों में देरी या रद्द होने की जानकारी पहले मिल सकेगी और बाधा आने पर उड़ानें जल्द सामान्य हो सकेंगी.ICAO महासचिव ख़ुआन कार्लोस सालाज़ार ने कहा, “जब लोग हवाई अड्डे पर पूरा दिन इन्तज़ार करते हैं और उन्हें कोई जानकारी नहीं मिलती, तो समस्या और बढ़ जाती है.”उन्होंने बताया कि एक उड़ान में देरी से अगली कई उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं, और मौजूदा व्यवस्था में यातायात सामान्य होने में काफ़ी समय लगता है.समय, धन और ईंधन की बचतबेहतर तालमेल के लाभ सामने आने लगे हैं. ICAO के सहयोग से वर्ष 2026 में अमेरिकी क्षेत्र के देशों में हुए परीक्षणों में लगभग 4,400 घंटों और 3.89 करोड़ डॉलर से अधिक की बचत हुई.साथ ही, लगभग 13,330 टन ईंधन बचा और 42 हज़ार टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन टाला गया. यह वर्ष 2050 तक अन्तरराष्ट्रीय विमानन में 'नैट-ज़ीरो' कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में भी एक अहम योगदान है.योरोप में भी मौसम और हवाई यातायात की भीड़ का पहले से अनुमान लगाकर उड़ानों में देरी कम की गई. EUROCONTROL के अनुसार, इससे मई से अगस्त 2026 के बीच सभी उड़ानों को मिलाकर लगभग 31 लाख मिनट का समय बचाया गया.इससे अनुमानित 44.8 करोड़ डॉलर की बचत हुई और सबसे अधिक व्यवधान वाले दिनों में हवाई यातायात की स्थिरता 14 प्रतिशत बढ़ी. © Unsplash/Gerrie van der Walt संयुक्त राष्ट्र की अन्तरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संस्था (ICAO) के अनुसार, दुनिया भर की विमानन कम्पनियाँ हर दिन लगभग 57 लाख यात्रियों को ले जाती हैं. जानकारी साझा करने पर ज़ोरब्राज़ील और कोलम्बिया जैसे देश वर्षों से हवाई यातायात के बेहतर प्रबन्धन की व्यवस्था अपना रहे हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने देशों तक सीमित है. जबकि अन्तरराष्ट्रीय उड़ानें कई देशों से होकर गुज़रती हैं.ख़ुआन कार्लोस सालाज़ार के अनुसार, केवल टैक्नॉलॉजी ही काफ़ी नहीं है, देशों को समय पर जानकारी साझा करना भी ज़रूरी है. लेकिन कई बार इसके लिए सुविधाओं या इच्छाशक्ति की कमी होती है.उन्होंने बताया कि योरोप से ऑस्ट्रेलिया या न्यूज़ीलैंड जाने वाली उड़ान चार-पाँच अलग-अलग क्षेत्रों से गुज़रती है. ऐसे में देशों के बीच तालमेल ज़रूरी है, जो अभी पर्याप्त नहीं है.हवाई यातायात प्रबन्धन के नए अन्तरराष्ट्रीय नियम नवम्बर 2030 में लागू होने हैं. इससे पहले, वर्ष 2027 में क्षेत्रीय कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी.ICAO के अनुमान के अनुसार, वर्ष 2050 तक दुनिया भर में हवाई यात्रियों की संख्या 12.4 अरब तक पहुँच सकती है. संगठन के महासचिव के अनुसार, लक्ष्य ऐसी हवाई परिवहन व्यवस्था बनाना है, जिसका लाभ दुनिया के हर व्यक्ति तक पहुँचे और लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने के अधिक अवसर मिलें.ICAO के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
अंडर-19 एशिया कप के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न का माहौल, पिता और चाचा ने कहा- बेटे ने नाम रोशन किया
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच मां के साथ खास पल बिताती दिखीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी
14 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में रहेगा दिशाशूल, दोपहर 2:58 बजे से शाम 4:46 बजे तक रहेगा अमृतकाल
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
मां श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही खुशी के कमरे में भागी थीं जान्हवी कपूर, एक्ट्रेस ने सुनाया दर्दनाक पल
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, वाराणसी में गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की पूजा
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
काशी में गूंजा ‘बम बम’ का जयकारा! गणेश आचार्य ने नमो घाट पर ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडम’ के महादेव भक्ति गीत का किया भव्य अनावरण
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
राष्ट्रपति मार्कोस का रात्रिभोज निमंत्रण में विशेष पोशाक पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

यमुना प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी

'बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी धमकी
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 16/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope