विश्व भर में हिंसक टकरावों और युद्धग्रस्त इलाक़ों में फँसे बच्चे, इन संकटों की सबसे बड़ी क़ीमत चुका रहे हैं. 2025 में, उनके अधिकारों के गम्भीर उल्लंघन मामलों की संख्या अभूतपूर्व स्तर पर पहुँच गई, और यह पहली बार है जब अधिकाँश मामलों के लिए सरकारी सुरक्षा बलों को ज़िम्मेदार ठहराया गया है. बच्चों व सशस्त्र टकराव पर यूएन महासचिव की विशेष प्रतिनिधि वैनेसा फ़्रेज़ियर ने सोमवार को सुरक्षा परिषद में सदस्य देशों को बाल अधिकारों के उल्लंघन मामलों पर नवीनतम आँकड़ों से अवगत कराया.2025 में, संयुक्त राष्ट्र ने गम्भीर उल्लंघन के 38,558 मामलों की पुष्टि की, जिनसे 24 हज़ार से अधिक बच्चे प्रभावित हुए. यह दर्शाता है कि बहुत से बच्चों को एक से अधिक प्रकार के उल्लंघनों का सामना करना. प्रभावित बच्चों में लगभग एक-तिहाई लड़कियाँ बताई गई हैं. यूएन के सहायता प्रयाससंयुक्त राष्ट्र अपनी विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से हिंसक टकराव से प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के जीवन में सुधार लाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है.कुछ उदाहरणों पर एक नज़र:युद्धग्रस्त सूडान में, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के सहयोग से पोर्ट सूडान में एक डिजिटल लर्निंग केन्द्र स्थापित किया गया है, जहाँ बच्चे अब कक्षाओं में हिस्सा ले सकते हैं.यमन में बढ़ती हिंसा के मद्देनज़र, यूनीसेफ़ अपनी आपात सहायता में विस्तार कर रहा है, जिसके तहत 2.31 लाख लोगों तक राहत पहुँचाई जाएगी. इसमें स्वास्थ्य देखभाल, पोषण, मनोसामाजिक समर्थन का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में यूएन मिशन (MONUSCO) द्वारा बच्चों को मानसिक आघात से उबारने में मदद करने वाले केन्द्र स्थापित किए गए हैं. ये उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनके ज़रिए बच्चों को समाज में फिर से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.बच्चों के विरुद्ध सबसे अधिक गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघन के मामले, इसराइल और क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र (12,445), काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (4,114), नाइजीरिया (2,560), म्याँमार (2,203) और सोमालिया (2,195) में दर्ज किए गए.वैनेसा फ़्रेज़ियर ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि बच्चों के विरुद्ध गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए सरकारी बल सबसे अधिक ज़िम्मेदार पाए गए. “यह बहुत परेशान कर देने वाला है.” छह गम्भीर अधिकार हनन1996 में, सशस्त्र टकराव और बच्चों के विषय पर संयुक्त राष्ट्र का अधिदेश (mandate) स्थापित किया गया था. इसके बाद, 2005 में, सुरक्षा परिषद ने चिन्ताजनक हालात में फँसे हुए बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन मामलों की निगरानी करने और उनसे जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए एक तंत्र स्थापित किया गया. यूएन महासचिव अपनी रिपोर्ट में उन युद्धरत पक्षों का उल्लेख करते हैं, जिन सरकारी सुरक्षा बलों या ग़ैर-सरकारी हथियारबन्द समूहों द्वारा इनमें से एक या उससे अधिक हनन मामलों को अंजाम दिया जाता है. इसके तहत, छह प्रकार के बाल अधिकार उल्लंघन मामले निर्धारित किए गए हैं.बच्चों की हत्या करना या उन्हें अपंग बनानाबच्चों की सैनिकों के रूप में भर्ती व इस्तेमाल करनाबच्चों के विरुद्ध यौन हिंसा को अंजाम देनाबच्चों को अगवा करनास्कूलों या अस्पतालों को हमलों में निशाना बनानाबच्चों तक मानवीय सहायता पहुँचाने के मार्ग को नकारनापिछले तीन दशकों के दौरान, 2.2 लाख बच्चों को सशस्त्र बलों और हथियारबन्द गुटों से आज़ाद करा पाना भी सम्भव हुआ है, मगर बजट कटौतियों के कारण समाज की मुख्यधारा में लाने पर केन्द्रित कार्यक्रम कमज़ोर हो रहे हैं. © UNRWA ग़ाज़ा में एक अस्थाई आश्रय में कुछ फ़लस्तीनी बच्चियाँ बैठी हुई हैं. धन कटौती से सहायता पर जोखिमसंयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने सदस्य देशों को बताया कि सशस्त्र ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) द्वारा संचालित हथियारों और डिजिटल टैक्नॉलॉजी का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, और इससे बाल सैनिकों के रूप में भर्ती, शोषण व दुर्व्यवहार के नए रास्ते भी खुल रहे हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों का संरक्षण केवल उल्लंघन मामलों की रोकथाम करना नहीं है. यह जीवित बच गए बच्चों को उबरने में मदद देना भी है. यूनीसेफ़ प्रमुख ने पिछले वर्ष दिसम्बर में दक्षिण सूडान में अपनी यात्रा का उल्लेख किया, जहाँ उन्होंने भयावह हिंसा से गुज़री लड़कियों व महिलाओं से मुलाक़ात की थी.इस पीड़ा से गुज़रने के बाद जीवित बची दो महिलाओं ने अपनी जान लेने के बारे में भी सोचा था, मगर फिर उन्हें यूनीसेफ़-समर्थित एक केन्द्र पर समर्थन, सुरक्षित आश्रय व परामर्श मिला.इन केन्द्रों की अहमियत के बावजूद, सहायता धनराशि में कटौतियों की वजह से दक्षिण सूडान में एक-तिहाई से अधिक केन्द्र बन्द कर दिए गए हैं, जबकि लाखों बच्चों को बचाने के लिए दोगुने प्रयासों की आवश्यकता है.
जम्मू-कश्मीर : जवानों के बीच पहुंचे कुमार सानू, बोले- आप लोगों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
13 साल बाद टूटी पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की शादी, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
बॉक्स ऑफिस पर राज के बाद दिवाली पर भी रणवीर सिंह का कब्जा, हर तरफ छाया हम्ज़ा अली मजारी
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
जब 'ताल' के लिए सुभाष घई ने एआर रहमान को किया था अप्रोच, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
'शादी में ज़रूर आना' के 9 साल: आरती और सत्येंद्र की कहानी को मिलना चाहिए एक नया मोड़, जानिए क्यों बन सकता है फिल्म का सीक्वल?
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका शहाणे का खास तोहफा, शॉर्ट फिल्म 'तर्पण' का ट्रेलर किया रिलीज
'रामायण' देखकर निराश हुए नीतीश भारद्वाज, कहा- 'फिल्म को लेकर अपनी पुरानी तारीफ वापस लेता हूं'
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
रेनो डस्टर होगी सस्ती, नए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प मिलने की भी उम्मीद
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
सोनिया गांधी ने किताब में मेनका गांधी संग रिश्तों में आई खटास का किया जिक्र, देवरानी के घर छोड़ने की घटना बताई

राजीव गांधी की हत्या की यादों के बीच डीएमके से हाथ मिलाना आसान नहीं था : सोनिया गांधी

जेईई मेन 2027 : पहले सत्र के लिए 5.72 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 11/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope