• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का रिकॉर्ड स्तर, सदियों तक असर रहने की आशंका

 - World News in Hindi

2025 में, वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड समेत अन्य ग्रीनहाउस गैस की मात्रा अभूतपूर्व स्तर पर पहुँच गई है जिसके प्रभाव कई सदियों तक जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौजूदा रुझान से वैश्विक तापमान में वृद्धि जारी रहने और चरम मौसम घटनाओं (तूफ़ान, सूखा, बाढ़, भीषण गर्मी) का जोखिम भी बढ़ने की आशंका है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने मंगलवार को जारी अपने एक नए विश्लेषण में यह जानकारी साझा की है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वायुमंडल में गर्मी को रोक कर रखने वाली गैस, ग्रीनहाउस गैस की सघनता निरन्तर बढ़ती जा रही है.अहम निष्कर्ष:2025 में, कार्बन डाऑक्साइड की सघनता 426.8 पार्ट्स प्रति मिलियन; मीथेन की 1,948 पार्ट्स प्रति बिलियन; और नाइट्रस ऑक्साइड की मात्रा 339.1 पार्ट्स प्रति बिलियन आंकी गई.1960 के वर्षों की तुलना में, वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि की दर तीन गुना हो गई है. इसकी मात्रा, वर्ष 1750 के स्तर की तुलना में 153 प्रतिशत है. मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड की मात्रा ने भी 2025 में नई ऊँचाइयों को छुआ. मानव गतिविधियों से जनित ये गैस वातावरण में लम्बे समय तक बने रहने के मामले में दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं. पिछले 11 वर्ष, रिकॉर्ड पर सबसे अधिक गर्म साबित हुए हैं और यह रुझान आगे भी जारी रहने की प्रबल सम्भावना है.WMO के अनुसार, वर्ष 2004 में उसके पहले ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन के समय वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की औसत मात्रा 377.5 पार्ट्स प्रति मिलियन (ppm) थी, जो अब बढ़कर लगभग 427 ppm हो गई है.यूएन एजेंसी की उपमहासचिव को बैरेट ने जिनीवा में पत्रकारों को बताया कि कार्बन डाइऑक्साइड की थोड़ी-सी बढ़ोत्तरी भी वातावरण में अतिरिक्त गर्मी को रोक कर रखती है. "इससे महासागर और वायुमंडल तेज़ी से गर्म हो रहे हैं. नतीजतन, भीषण गर्मी, उष्णकटिबन्धीय चक्रवात और भारी बारिश जैसी घटनाएँ पिछले अनुमानों से कहीं तेज़ी से गम्भीर हो रही हैं.”चिन्ता की बात यह भी है कि लम्बे समय तक वायुमंडल में बनी रहने वाली दो अन्य प्रमुख ग्रीनहाउस गैसों, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड का स्तर भी 2025 में रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गया.“हर साल एक नया रिकॉर्ड बन रहा है. ग्रीनहाउस गैसें वायुमंडल में पहले से कहीं अधिक गर्मी रोक रही हैं, जिससे चरम मौसम की घटनाएँ और लोगों व अर्थव्यवस्थाओं के लिए ख़तरे बढ़ रहे हैं...“पिछले 11 वर्ष अब तक के सबसे गर्म वर्ष रहे हैं और यह सिलसिला जारी रहने की आशंका है."यूएन एजेंसी प्रमुख ने चेतावनी दी है कि कार्बन डाइऑक्साइड लम्बे समय तक वायुमंडल में बनी रहती है, और इसलिए जलवायु पर इसका असर दशकों और सदियों तक बने रहने की आशंका है. © WMO/Ahnaf Ibne Nasir अल नीन्यो एक प्राकृतिक जलवायु परिघटना है, जिसमें प्रशान्त महासागर के उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र का पानी सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है. इससे दुनिया भर में बारिश और तापमान के सामान्य पैटर्न प्रभावित हो सकते हैं. अल नीन्यो से बढ़ी चिन्तावायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) बढ़ने की रफ़्तार 1960 के दशक से तीन गुना हो गई है. तब इसकी मात्रा हर साल औसतन 0.8 पार्ट्स प्रति मिलियन (ppm) बढ़ती थी, जबकि 2011 से 2020 के दशक के बीच यह वृद्धि 2.4 ppm प्रति वर्ष रही.WMO की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ओक्साना तारासोवा के अनुसार, 2023 से 2024 के बीच CO2 की मात्रा रिकॉर्ड 3.5 ppm बढ़ी. इस दौरान शक्तिशाली मौसमी प्रभावों ‘अल नीन्यो’ के कारण सूखा और जंगलों में आग की घटनाएँ बढ़ीं, जिससे प्राकृतिक तंत्रों की कार्बन डाइऑक्साइड सोखने की क्षमता कम हो गई.उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से 2025 के बीच CO2 की मात्रा में 2.8 ppm की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष से कम थी. इसके बावजूद, जीवाश्म ईंधन जलाने से वायुमंडल में बड़ी मात्रा में कार्बन जमा हुआ.ओक्साना तारासोवा ने आगाह किया कि जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल और शक्तिशाली अल नीन्यो के सम्भावित प्रभाव से 2026 में भी CO2 का स्तर बढ़ने की आशंका है. अल नीन्यो धरती की कार्बन सोखने की क्षमता को और कमज़ोर कर सकता है.CO2 बढ़ने की रफ़्तार तीन गुनाWMO की रिपोर्ट में हर साल उत्सर्जित होने वाली ग्रीनहाउस गैसों के बजाय, वायुमंडल में जमा उनकी कुल मात्रा का आकलन किया गया है.हर साल उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड का लगभग आधा हिस्सा वायुमंडल में रह जाता है, जबकि बाक़ी को जंगल, पेड़-पौधे और महासागर सोख लेते हैं.अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) के अनुसार, 1990 से 2025 के बीच ग्रीनहाउस गैसों का पृथ्वी को गर्म करने वाला प्रभाव 56 प्रतिशत बढ़ा. इस बढ़ोत्तरी में लगभग 81 प्रतिशत योगदान कार्बन डाइऑक्साइड का था.वैज्ञानिक इसे ‘विकिरण बल’ (Radiative Forcing) कहते हैं, जो पृथ्वी को गर्म करने में ग्रीनहाउस गैसों के प्रभाव को दर्शाता है. © Unsplash/Nik Shuliahin जीवाश्म ईंधन संचालित ऊर्जा संयंत्र, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का एक बड़ा कारण हैं. अन्य गैस पर ध्यान भी ज़रूरीविश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने चेतावनी दी है कि कार्बन उत्सर्जन घटाने के प्रयासों में देशों को हाइड्रोजन (H2) और सल्फ़र हैक्साफ़्लोराइड (SF6) जैसी गैसों पर भी ध्यान देना होगा. वायुमंडल में इनकी मात्रा कम है, लेकिन ये जलवायु को प्रभावित कर सकती हैं.सल्फ़र हैक्साफ़्लोराइड का इस्तेमाल बिजली वितरण उपकरणों में चिंगारी रोकने के लिए होता है. दुनिया भर में बिजली का उपयोग बढ़ने के साथ, पिछले तीन दशकों में इस गैस का इस्तेमाल भी बढ़ा है.WMO के अनुसार, यह गैस वायुमंडल में 1,000 वर्षों से अधिक समय तक बनी रह सकती है और 100 वर्षों की अवधि में इसकी पृथ्वी को गर्म करने की क्षमता कार्बन डाइऑक्साइड से लगभग 24,300 गुना अधिक है. 2025 में वायुमंडल में SF6 की मात्रा में अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई.वर्ष 2010 से 2024 के बीच वायुमंडल में हाइड्रोजन की मात्रा 5.3 प्रतिशत बढ़ी है.हाइड्रोजन का इस्तेमाल इस्पात उत्पादन और समुद्री परिवहन में कार्बन उत्सर्जन घटाने, नवीकरणीय ऊर्जा के भंडारण और वाहनों के ईंधन के रूप में हो रहा है.लेकिन WMO ने चेतावनी दी है कि उत्पादन केन्द्रों, पाइपलाइनों और भंडारण टैंकों से हाइड्रोजन का रिसाव चिन्ता का विषय है. हाइड्रोजन स्वयं ग्रीनहाउस गैस नहीं है, लेकिन यह वायुमंडल में रासायनिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करके अप्रत्यक्ष रूप से पृथ्वी का तापमान बढ़ा सकती है.WMO ने कहा, “हाइड्रोजन का रिसाव और सल्फ़र हैक्साफ़्लोराइड का लम्बे समय तक वायुमंडल में बने रहना, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने से जलवायु को मिलने वाले फ़ायदों को कम कर सकता है.” संगठन ने इन गैसों के अनचाहे प्रभावों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए वायुमंडल की नियमित निगरानी को ज़रूरी बताया है.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved