पिछले 15 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दैनिक जीवन के अनेक मोर्चों पर निर्धनता से जूझ रही आबादी में वृद्धि दर्ज की गई है. विश्व भर में, भोजन, शिक्षा, स्वच्छ जल और बिजली जैसी बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की संख्या 1.2 अरब के आँकड़े को छू गई है. यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय की 'बहुआयामी निर्धनता सूचकांक' (Multidimensional Poverty Index) पर आधारित नवीनतम रिपोर्ट में सामने आई है, जिसे सोमवार को जारी किया गया है. इस सूचकांक को वर्ष 2010 में विकसित किया गया था, ताकि निर्धनता को केवल आय के आधार पर नहीं, बल्कि लोगों की बुनियादी ज़रूरतों, जैसेकि स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के ज़रिए मापा जा सके और यह पता लगाया जाए कि आम लोग किस तरह से ग़रीबी का अनुभव कर रहे हैं. इसके लिए अनेक संकेतकों का सहारा लिया जाता है. उदाहरण के लिए, पोषण, बाल मृत्यु दर, स्कूली शिक्षा की अवधि, खाना पकाने के लिए ईंधन, साफ़-सफ़ाई, पेयजल, बिजली, आवास और सम्पत्ति. यदि कोई व्यक्ति इन संकेतकों के आधार पर एक-तिहाई या उससे अधिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, तो उसे बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहा माना जाता है.रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों की संख्या 5.15 करोड़ बढ़कर, 1.2 अरब पर पहुँच गई है. इनमें आधे से अधिक, यानि 61.7 करोड़ बच्चे हैं, जबकि 83 फ़ीसदी लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक ऐलेक्ज़ेंडर डे क्रू ने बढ़ती निर्धनता पर चिन्ता जताते हुए कहा कि, “निर्धनता में वृद्धि दुनिया के लिए एक चेतावनी है...इन आँकड़ों के पीछे 1.2 अरब लोग हैं, जो भुखमरी, शिक्षा की कमी और स्वच्छ जल व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं. ये समस्याएँ एक-दूसरे को और गम्भीर बनाती हैं. यह अस्वीकार्य है.”सब-सहारा अफ़्रीका और दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थित देशों में ऐसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे लोगों की संख्या सबसे अधिक है. © UNOCHA/Ramatoulaye Moussa Maz पूर्वी डीआर काँगो के इतुरी प्रान्त में विस्थापित लोगों के एक शिविर से गुज़रती एक महिला. मिली-जुली तस्वीरवर्ष 2026 की रिपोर्ट में 108 देशों के आँकड़े शामिल किए गए हैं, जहाँ विश्व की लगभग 78 फ़ीसदी आबादी रहती है.रिपोर्ट के अनुसार, निर्धनता में वृद्धि की एक बड़ी वजह यह है कि आबादी तेज़ी से बढ़ रही है, जबकि लोगों के जीवन स्तर में सुधार अपेक्षाकृत धीमा है.जिन 95 देशों में नए सर्वेक्षण उपलब्ध नहीं थे, वहाँ जनसंख्या के संशोधित अनुमानों के कारण निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों की संख्या लगभग 1.6 करोड़ बढ़ी है.बाक़ी वृद्धि उन 13 देशों में दर्ज की गई, जहाँ नए सर्वेक्षण हुए. इसमें निर्धनता और आबादी में बदलाव के साथ-साथ, सर्वेक्षण में इस्तेमाल किए गए कुछ संकेतकों में बदलाव की भी भूमिका रही.हालाँकि, कुछ देशों में उत्साहजनक प्रगति भी हुई है. मिस्र, नेपाल, ताजिकिस्तान, अंगोला और ज़ाम्बिया में बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों का अनुपात घटा है. लेकिन अंगोला और ज़ाम्बिया में तेज़ जनसंख्या वृद्धि के कारण ऐसे लोगों की कुल संख्या फिर भी बढ़ गई.वहीं, नाइजीरिया में वर्ष 2010 से 2020 के बीच निर्धनता में कमी आई थी, लेकिन अब वहाँ निर्धनता से प्रभावित लोगों का अनुपात और कुल संख्या, दोनों बढ़ गए हैं. © UNICEF/Jannatul Mawa करोड़ों बच्चों को, ख़ुशहाल जीवन जीने के लिए ज़रूरी चीज़ें उपलब्ध नहीं हैं. ‘प्रगति सम्भव है’अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ने टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) के तहत वर्ष 2030 तक निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों के अनुपात में कम से कम 50 फ़ीसदी की कमी लाने का संकल्प लिया है. यूएन विशेषज्ञों का मानना है कि यह लक्ष्य अब भी हासिल किया जा सकता है.यूएन विकास कार्यक्रम के प्रशासक ऐलेक्ज़ेंडर डे क्रू ने कहा, “हम जानते हैं कि प्रगति सम्भव है. जिन देशों ने इन चुनौतियों का अलग-अलग समाधान करने के बजाय, मिलकर इनसे निपटने के प्रयास किए हैं, उन्होंने दिखाया है कि ठोस कार्रवाई से क्या-कुछ हासिल किया जा सकता है.”33 देशों ने 15 वर्षों से भी कम समय में अपने बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI) के मूल्य को आधा कर दिया है. इनमें सब-सहारा अफ़्रीका के छह देश भी शामिल हैं. ऐस्वातिनी में बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों का अनुपात लगभग 39 फ़ीसदी से घटकर आठ फ़ीसदी रह गया है.आँकड़ों के अनुसार, चीन ने सबसे तेज़ प्रगति दर्ज की, जहाँ वर्ष 2010 से 2014 के बीच, महज़ चार वर्षों में बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे लोगों का अनुपात 9.5 फ़ीसदी से घटकर 4.2 फ़ीसदी रह गया.यूएन विकास कार्यक्रम का कहना है कि इन देशों के अनुभव दिखाते हैं कि सही नीतियों और ठोस कार्रवाई से निर्धनता कम करना सम्भव है. ज़रूरत है कि इन प्रयासों को तेज़ किया जाए, ताकि अधिक लोगों तक प्रगति का लाभ पहुँच सके.
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'ओम: चैप्टर 1' में आईपीएस अफसर बनेंगी साई पल्लवी, बोलीं-राजकुमार सर हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
क्या असफलता की ओर अग्रसर हो रही 'रामायण', त्योहारों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर टिकने की चुनौती
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
इस बार 'वर्किंग दीपावली' मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
दीपोत्सव की भव्यता के साक्षी बने कलाकार, श्रद्धालु बोले- अयोध्या में दिखा संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम

वायुसेना प्रमुख पहुंचे अग्रिम मोर्चे पर, जवानों और अग्निवीरवायु के साथ मनाई दीपावली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 08/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope