2021 में, विश्व भर में सड़क हादसों में 11.9 लाख लोग मारे गए थे, जिनमें से 28 फ़ीसदी यानि लगभग 3.30 लाख ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में स्थित देशों की सड़कों पर अपनी जान गँवाई. इस चिन्ताजनक आँकड़े के मद्देनज़र, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की रोकथाम के लिए ज़रूरी क़दम उठाने की अपील की है. सड़क हादसे, पाँच से 29 वर्ष की उम्र के बच्चों और युवाओं की मौत का सबसे बड़ा कारण हैं, और इसकी रोकथाम के लिए प्रयास सुस्त गति से आगे बढ़ रहे हैं. क़रीब 92 फ़ीसदी मौतें, निम्न- और मध्य-आय वाले देशों में होती हैं. वर्ष 2010 से 2021 के बीच दक्षिण-पूर्व एशिया में सड़क हादसों से होने वाली मौतों में महज़ दो फ़ीसदी कमी आई, जबकि वैश्विक स्तर पर यह कमी पाँच फ़ीसदी रही.यूएन स्वास्थ्य संगठन के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के कार्यवाहक प्रमुख डॉक्टर नीलेश बुद्ध का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अनेक मौतों को रोका जा सकता है. "सड़क हादसों में मौतों और चोटों का लोगों, परिवारों और समुदायों पर गहरा असर पड़ता है," और इसलिए इनकी रोकथाम के लिए मज़बूत नेतृत्व, निवेश और जवाबदेही ज़रूरी है.सबसे अधिक जोखिम किसे?भारत की राजधानी नई दिल्ली में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में सड़क सुरक्षा पर चर्चा के लिए एक तीन-दिवसीय बैठक हो रही है, जिसमें स्वास्थ्य व परिवहन मंत्रालयों, सड़क सुरक्षा सम्बन्धित एजेंसियों, यातायात पुलिस, यूएन एजेंसियों, नागरिक समाज संगठनों और युवा प्रतिनिधियों समेत विभिन्न साझीदार हिस्सा ले रहे हैं.एक अनुमान के अनुसार, सड़क हादसों में दर्ज कुल मौतों में 46 फ़ीसदी मोटर चालित दोपहिया और तिपहिया वाहनों के सवार होते हैं. पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों को भी शामिल करें, तो ये समूह सड़क हादसों में होने वाली कुल मौतों का लगभग दो-तिहाई हिस्सा हैं.डॉक्टर नीलेश बुद्ध ने कहा, "स्कूल जाता बच्चा, सड़क पार करता कोई विकलांग व्यक्ति या काम पर जाता मोटरसाइकिल सवार, सभी को सुरक्षित सड़कों की ज़रूरत है." सड़कें, वाहन और परिवहन प्रणालियाँ बनाते समय हर व्यक्ति की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. WHO/T. Pietrasik सड़क यातायात दुर्घटना के परिणामस्वरूप हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है. कुछ महत्वपूर्ण उपायवाहनों की गति सीमा का बेहतर पालन, सड़क सुरक्षा के लिए सख़्त यातायात नियमसीट बेल्ट पहनने, हेलमेट लगाने पर ज़ोर, नशे में या फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी चलाने पर लगाम पैदल यात्रियों व साइकिल सवारों के लिए सुविधा (फ़ुटपाथ, साइकिल लेन, सड़क पार करने का सुरक्षित ज़रिया)हादसों के बाद जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन चिकित्सा सेवा की सुलभताठोस निर्णयों के लिए विश्वसनीय आँकड़ों की उपलब्धता, पर्याप्त स्तर पर वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था इससे पहले, जुलाई 2026 में सड़क सुरक्षा पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र की उच्चस्तरीय बैठक में वर्ष 2030 तक सड़क हादसों में होने वाली मौतों और घायलों की संख्या में कम से कम 50 फ़ीसदी तक कमी लाने का लक्ष्य दोहराया गया था.डॉक्टर नीलेश बुद्ध ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशों को स्पष्ट प्राथमिकताएँ तय करनी होंगी, ज़िम्मेदारियाँ बाँटनी होंगी और प्रगति की नियमित निगरानी करनी होगी. "सड़क सुरक्षा एक साझा ज़िम्मेदारी है, जिसके लिए स्पष्ट जवाबदेही ज़रूरी है."उन्होंने देशों से अपने संकल्पों को ठोस कार्रवाई में बदलने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को स्कूल, काम या रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए सुरक्षित यात्रा करने का अवसर मिलना चाहिए.
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
इंडिया एक्जिम बैंक में 120 मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
'यहां और आगे के बीच फंसा हूं', ऋतिक रोशन ने शेयर किया भावुक नोट
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
'हमेशा ओरी की तरह ही जवान बने रहें', अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
प्रताप के निर्देशक सचिन सर्राफ का विशेष साक्षात्कार: जब सिस्टम का नायक ही अपराधी बन जाए, तो वही असली अंतर्द्वंद्व है!
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
ओरी ने शेयर की बोनी कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास झलक
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल
प्रताप अभिनेता अमित साध का विशेष साक्षात्कार: एक संघर्ष, एक अंतर्द्वंद्व और सिनेमा का यथार्थ
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'प्रताप' के मेकर्स ने विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़ किया दिल छू लेने वाला गाना 'मिलके रहेंगे'
करीना ने पति सैफ अली खान की तारीफ की, बोलीं- 'आप सूर्य नमस्कार में मुझे पीछे छोड़ रहे हैं'
सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों पर भड़कीं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- सबूत है तो सामने लाएं

भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में 6 प्रतिशत के पार; प्याज, लहसुन और अदरक हुआ महंगा

मुंबई : BMC ऑफिस और PNB बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 12/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope