यमन में हूथी लड़ाकों और अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के सुरक्षा बलों के बीच हिंसक टकराव में, हाल के दिनों में तेज़ी आई है जिससे एक विशाल मानवीय संकट आकार ले रहा है. देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर, ताइज़ सबसे अधिक प्रभावित है और हिंसा प्रभावित इलाक़ों में सहायता पहुँचाने में बाधाओं की वजह से आठ लाख लोग जीवनरक्षक सहायता से कट गए हैं. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, लड़ाई के अग्रिम मोर्चे बदल रहे हैं, सड़के अवरुद्ध हैं और असुरक्षा व्याप्त है और इन परिस्थितियों में ताइज़ व अन्य हिंसा प्रभावित इलाक़ों में ज़रूरतमन्दों तक राहत पहुँचाना कठिन हो गया है.वर्ष 2014 से, ईरान द्वारा समर्थित हूथी लड़ाकों का सऊदी अरब समर्थित यमन सरकार से टकराव रहा है और ताइज़ इस लड़ाई का एक बड़ा केन्द्र बना हुआ है. हूथी लड़ाकों (अंसार अल्लाह गुट) ने 2015 से इस शहर की घेराबन्दी की हुई है. पिछले महीने, उन्होंने ताइज़ को यमनी सरकार के नियंत्रण वाले इलाक़े से जोड़ने वाली अन्तिम सड़क पर क़ब्जा कर लिया, जिसके बाद शहर की सख़्त नाकेबन्दी कर दी गई है. सितम्बर में हूथी लड़ाकों ने यमन के लाल सागर तट पर अपना दबदबा बढ़ाते हुए कुछ इलाक़ों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया था, जिसके बाद, सरकारी सुरक्षा बलों ने राजधानी सना और अन्य इलाक़ों को अपने नियंत्रण में लेने के लिए जवाबी अभियान छेड़ा है. सऊदी अरब ने हवाई कार्रवाई के ज़रिए इसे अपना समर्थन दिया, मगर, इसके जवाब में हूथी लड़ाकों ने सऊदी अरब पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए हैं. WFP/Gabreez/Saleh Hayyan यमन के अदन शहर के अल फ़रदूस में एक अस्थाई शिविर में हाल ही में विस्थापित हुए परिवारों को भोजन वितरित किया जा रहा है. बिगड़ती परिस्थितियाँयमन संकट शुरू होने के बाद से ही, बड़ी संख्या में विस्थापित हुए लोगों ने ताइज़ में शरण ली हुई है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के अनुसार, टकराव फिर भड़कने की वजह से खाद्य क़ीमतों में उछाल आया है, ज़रूरी सामान की क़िल्लत है.पिछले एक दशक से अधिक समय से मानवीय संकट से जूझ रहे यमन में, 1.8 करोड़ लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं. पाँच वर्ष से कम आयु के 22 लाख बच्चे कुपोषण का शिकार हैं जिनमें पाँच लाख बच्चों की स्थिति गम्भीर है और उनके जीवन के लिए ख़तरा है.यूएन खाद्य एजेंसी ने कुछ इलाक़ों में परिस्थितियों के विश्लेषण के आधार पर बताया है कि लगभग 75 प्रतिशत घर-परिवार, अपनी बुनियादी खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं. हिंसक टकराव की वजह से यूएन एजेंसी के कामकाज और सहायता प्रयासों पर असर हुआ है, कार्यालय लड़ाई की चपेट में आए हैं, खाद्य भंडारों को नुक़सान पहुँचा है और सप्लाई चेन मार्ग में अवरोध आया है.स्वास्थ्य सेवाओं पर भीषण दबाव है और लोग बिना सुरक्षित जल के भीड़भाड़ भरे आश्रय स्थलों में रहने के लिए मजबूर हैं. हैज़ा संक्रमण मामलों में वृद्धि देखी गई है और बच्चों पर ख़सरा का भी जोखिम है. © WFP/Sara Cuevas Gallardo यमन में हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए आपात खाद्य सहायता की व्यवस्था की गई है. WFP के सहायता प्रयासयमन में यूएन खाद्य एजेंसी के प्रतिनिधि अल ख़िदीर डालूम ने उन लोगों की संख्या बढ़ने पर चिन्ता जताई है, जिन तक मदद पहुँचाना कठिन होता जा रहा है. “बहुत से परिवार अनेक बार विस्थापित हुए हैं और बुनियादी खाद्य वस्तुओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं.”ताइज़ और यमन के पश्चिमी तट पर समुदायों के साथ सम्पर्क कट जाने से, आठ लाख लोग अब सहायता प्रयासों के दायरे से बाहर हैं.विश्व खाद्य कार्यक्रम ने उन 1.15 लाख लोगों के लिए आपात सहायता की व्यवस्था की है, जिन तक पहुँच पाना अभी सम्भव है.विस्थापितों की बढ़ती संख्या और सहायता आवश्यकताओं में उछाल के बीच, यूएन एजेंसी ने 15 लाख लोगों तक राहत पहुँचाने के लिए तैयार होने की बात कही है, मगर इसके लिए सहायता मार्ग की उपलब्धता अहम है.WFP के अनुसार, यमन में 2027 तक खाद्य सहायता, पोषण कार्यक्रम, स्कूली आहार और अन्य मानवीय सहायता गतिविधियों के लिए 26.8 करोड़ डॉलर की आवश्यकता है.
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
बाबा महाकाल का चंदन से विशेष शृंगार; चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
छठ पर्व: प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत पर बिहार के श्रद्धालु
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
'बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी धमकी
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
दिल्ली में महिला सुरक्षा पर अमित शाह के एक्शन प्लान का असर, ईआरएसएस का रिस्पॉन्स टाइम घटा, 6,000 से ज्यादा सीसीटीवी लगे

बजट 2027-28 की तैयारी तेज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि और ग्रामीण विकास विशेषज्ञों से मांगे सुझाव

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में डेढ़ घंटे के भीतर दो बार कांपी धरती, 3.2 और 2.8 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 17/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope