अबू धाबी में होने वाली संयुक्त राष्ट्र अपराध कांग्रेस से पहले, विएना में UNODC प्रमुख मोनिका जूमा का ध्यान एक सरल लेकिन अहम वास्तविकता पर है. उन्होंने कहा कि अपराध का स्वरूप तेज़ी से बदला है, लेकिन उससे निपटने वाली कई संस्थाएँ उस बदलाव के साथ क़दम नहीं मिला पाई हैं. आपराधिक नैटवर्क अब धन, सामान और सूचनाओं को तेज़ी से सीमाओं के पार पहुँचा रहे हैं और नई तकनीकों व वैश्विक अस्थिरता का फ़ायदा उठा रहे हैं. लेकिन यही साधन उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई को भी अधिक तेज़ और प्रभावी बना सकते हैं.मोनिका जूमा के अनुसार, तकनीक ने “अपराध से मुनाफ़ाख़ोरी का एक बेहद व्यापक तंत्र” खड़ा किया है, लेकिन यही तकनीक इन ख़तरों से निपटने के लिए तेज़, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई में भी मदद कर सकती है.साइबर अपराध, मानव तस्करी और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी चुनौतियाँ, अबू धाबी में होने वाली 15वीं संयुक्त राष्ट्र अपराध कांग्रेस के केन्द्र में होंगी. अपराध की रोकथाम और आपराधिक न्याय पर यह दुनिया का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन है.संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) की नव नियुक्त कार्यकारी निदेशक मोनिका जूमा पहली बार इस भूमिका में सम्मेलन में हिस्सा लेंगी.यूएन न्यूज़ ने उनसे अपराध के बदलते स्वरूप, उभरते ख़तरों और उनसे निपटने के उपायों पर बातचीत की.इस साक्षात्कार को स्पष्टता और संक्षिप्तता के लिए सम्पादित किया गया है.यूएन न्यूज़: संयुक्त राष्ट्र अपराध कांग्रेस हर पाँच वर्ष में आयोजित होती है, जहाँ दुनिया भर के देश एक मंच पर जुटकर इस सवाल पर मंथन करते हैं कि अपराध का स्वरूप किस तरह बदला है?मोनिका जूमा: आज सबसे बड़ा बदलाव तकनीक से आया है. पाँच वर्ष पहले हालात अलग थे, लेकिन अब तकनीक का इस्तेमाल कई तरह के अपराधों में हो रहा है. अलग-अलग अपराध आपस में जुड़ रहे हैं और इससे अपराध के ज़रिए मुनाफ़ा कमाने का एक व्यापक वैश्विक तंत्र बन रहा है.तकनीक की मदद से चन्द पलों में लाखों लोगों को निशाना बनाया जा सकता है. इसके लिए न बिचौलियों की ज़रूरत है, न सीमाएँ पार करने की.यूएन न्यूज़: बढ़ती वैश्विक डिजिटल खाई के बीच, अपराध कांग्रेस यह कैसे सुनिश्चित कर सकती है कि विकासशील देशों की न्याय और क़ानून प्रवर्तन प्रणालियाँ पीछे न छूटें?मोनिका जूमा: तकनीक के मामले में कोई भी देश पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. तकनीकी रूप से उन्नत देश भी उतने ही असुरक्षित हो सकते हैं जितने कमज़ोर देश. संगठित अपराधियों के लिए सीमाएँ कोई बाधा नहीं हैं.तस्कर अब केवल लोगों को नावों से सीमाओं के पार ले जाने पर निर्भर नहीं हैं. वे तकनीक और भ्रामक जानकारी के ज़रिए फ़र्ज़ी रोज़गार का झाँसा देते हैं और कभी-कभी वैध कारोबारी आपूर्ति श्रृँखलाओं, यहाँ तक कि बैंकिंग सेवाओं में भी पैठ बना लेते हैं.इसीलिए यूएन अपराध कांग्रेस का मंच इतना अहम है. संयुक्त राष्ट्र की ताक़त है कि वह सभी पक्षों को एक साथ ला सकता है. अबू धाबी में दुनिया के हर हिस्से से प्रतिनिधि मौजूद होंगे.UNODC भी देशों और विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए ऐसे मंच विकसित कर रहा है, जहाँ जाँचकर्ता, अभियोजक, क़ानून प्रवर्तन व न्यायिक अधिकारी और अब खोजी पत्रकार भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे.मक़सद यह है कि सूचना, सबूत या सन्देह तेज़ी से उस व्यक्ति तक पहुँचे, जो उस पर तुरन्त कार्रवाई कर सके.हम देशों को ख़ुफ़िया जानकारी साझा करने और फॉरेंसिक विश्लेषण समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. लेकिन इस सहयोग को ठोस कार्रवाई में बदलने की व्यवस्थाएँ अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुई हैं. इसके लिए सही नीतियों, मज़बूत सम्बन्धों और प्रभावी तंत्रों की ज़रूरत है.यूएन न्यूज़: यूएन साइबर अपराध कन्वेंशन इतना महत्वपूर्ण क्यों है?मोनिका जूमा: 2024 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से साइबर अपराध कन्वेंशन अपनाया था. अब तक 80 से अधिक देश इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं. यह देशों के बीच सहयोग के लिए एक साझा ढाँचा और मानक तय करता है, ताकि साइबर ख़तरों से अधिक तेज़ी एवं प्रभावी ढंग से निपटा जा सके. © UNODC वियतनाम के हंग येन स्थित सीमा शुल्क प्रशिक्षण केन्द्र में लकड़ी की पहचान से सम्बन्धित प्रशिक्षण. अब ज़रूरत है कि देश इसका अनुमोदन करें, ताकि यह लागू हो सके. जब तक ऐसा नहीं होता, इसका पूरा लाभ नहीं उठाया जा सकेगा.अनुमोदन हर देश की अपनी विधायी प्रक्रिया है. लेकिन जिन कई देशों से मैंने बात की है, वहाँ यह प्रक्रिया जारी है. हमें उम्मीद है कि कन्वेंशन जल्द लागू हो सकेगा.यूएन न्यूज़: मानव तस्करी के सैकड़ों हज़ार पीड़ित बड़े-बड़े धोखाधड़ी केन्द्रों में साइबर अपराध करने को मजबूर हैं. यूएन अपराध कांग्रेस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए क्या ठोस समाधान पेश कर सकती है?मोनिका जूमा: ये धोखाधड़ी केन्द्र अब एक वैश्विक संकट बन चुके हैं. दक्षिण-पूर्व एशिया पर हमारी पिछली रिपोर्ट में सामने आया था कि इनके पीड़ित 80 से अधिक राष्ट्रीयताओं से थे. यह समस्या बेहद तेज़ी से फैल रही है और इसका पैमाना किसी महामारी जैसा है.कई बार ये उन युवजन के सामने रोज़गार के वास्तविक अवसरों के रूप में पेश किए जाते हैं, जो काम करना, दुनिया देखना और नए अनुभव हासिल करना चाहते हैं. इसलिए उन्हें अपराधी नहीं, बल्कि पीड़ित माना जाना चाहिए और उन असली अपराधियों की पहचान की जानी चाहिए, जो उन्हें धोखा देकर भर्ती व गुमराह करते हैं. © UNODC / Laura Gil फिलीपींस की राजधानी मनीला में गिरोह द्वारा संचालित एक इंटरनेट धोखाधड़ी केन्द्र पर छापा. पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के साथ उनके पुनर्वास और उपचार में मदद भी ज़रूरी है. कई लोगों ने यातना और दुर्व्यवहार जैसे भयावह अनुभव झेले हैं, जिनका असर लम्बे समय तक रह सकता है.UNODC आपराधिक न्याय प्रणालियों को मज़बूत करने में मदद कर रहा है, ताकि पीड़ितों और संवेदनशील समूहों के मामलों से बेहतर ढंग से निपटा जा सके.यूएन न्यूज़: बढ़ते भू-राजनैतिक ध्रुवीकरण और वैश्विक तनाव के बीच, यूएन अपराध कांग्रेस ठोस समाधान सामने लाने में कैसे मदद कर सकती है?मोनिका जूमा: दुनिया इस समय चिन्ताजनक दौर से गुज़र रही है, लेकिन अपराध का ख़तरा ऐसा है जिसे लोग हर दिन महसूस करते हैं.जब लोग अपने घर, इलाक़े या समुदाय में सुरक्षित महसूस नहीं करते, तो कामकाज, रोज़गार और टिकाऊ विकास भी प्रभावित होते हैं. मादक पदार्थ और अपराध लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं. यही साझा समस्या देशों को मिलकर समाधान तलाशने के लिए प्रेरित करती है.इसीलिए देशों में इस ख़तरे को लेकर साझा समझ भी है और मिलकर समाधान तलाशने की इच्छा भी. अबू धाबी में इस मुद्दे की अहमियत को लेकर कोई दो राय नहीं होगी.हमें उम्मीद है कि 2021 की क्योटो अपराध कांग्रेस में सामने आए समाधानों को आगे बढ़ाते हुए, अब तकनीक जैसे नए कारकों से तेज़ हो रहे ख़तरों से निपटने पर ध्यान दिया जाएगा.तकनीक हमें अधिक तेज़ एवं प्रभावी कार्रवाई में भी मदद कर सकती है, ताकि सुरक्षित माहौल और समुदाय बनाए जा सकें और बेहतर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा जा सके.
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
करीना कपूर के दिवाली लुक में दिखी शाही विरासत की झलक, पहनी 200 साल पुरानी कलगी
सतिंदर सरताज की पोस्ट पर फिदा फैंस, बोले- 'आपके शब्दों में भी सुकून है और तस्वीरों में भी'
दिवाली की यादों में खोए बाबिल, बोले- 'बाबा की हंसी और कहानियां पूरे घर को रोशन कर देती थीं'
'अरासन' में सिम्बु का पहला लुक आउट, मुकाबले में गुंडों से अकेले भिड़ते दिखे
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
रामायण ने दिवाली पर बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
आशुतोष राणा- साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात
‘मैं आपकी हरकतें बर्दाश्त करूंगी’, पति अपरेश रंजीत के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर का मजेदार पोस्ट
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
दीपावली सेलिब्रेशन में नॉनवेज खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
3 दिन, 12 घंटे की शिफ्ट और बर्फ जैसा ठंडा पानी, रवीना टंडन ने सुनाई 'टिप टिप बरसा पानी' के पीछे की कहानी
बच्चों को दीपावली के रीति-रिवाज सिखा रहीं इशिता दत्ता, बताया- 'चाहती हूं वे भी इन्हें आगे बढ़ाएं'
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
इस दिवाली घर से दूर रहे कार्तिक आर्यन, लंदन में कैप्टन इंडिया की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद 
दिल्ली-NCR में मौसम का बदलता मिजाज: रातें होने लगी ठंडी, वायु प्रदूषण में मामूली राहत

ट्रम्प इमिग्रेशन समझौते के लिए तैयार, माफी देने से किया इनकार

पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन, 88 साल की उम्र में कोलकाता में ली अंतिम सांस
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 10/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope