एक ही साल में जन्मे दो बच्चों की कल्पना कीजिए. एक ऐसे देश में जन्मा है, जहाँ अच्छे स्कूल, सामाजिक सेवाएँ, निष्पक्ष चुनाव और मज़बूत अर्थव्यवस्था है. दूसरा ऐसे देश में, जो ग़रीबी, युद्ध, जलवायु परिवर्तन या भ्रष्टाचार से जूझ रहा है. इन दोनों बच्चों ने अपनी परिस्थितियाँ नहीं चुनीं. फिर भी, सम्भावना है कि पहला बच्चा दशकों अधिक जिएगा, कहीं अधिक कमाएगा और अपने जीवन से जुड़े फ़ैसलों में उसकी आवाज़ सुनी जाएगी.संयुक्त राष्ट्र इस खाई को केवल अन्याय नहीं, बल्कि विकास के अधिकार का उल्लंघन मानता है.1986 से संयुक्त राष्ट्र विकास को केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का मानवाधिकार मानता है. इसमें आर्थिक, सामाजिक, साँस्कृतिक व राजनैतिक अधिकार शामिल हैं, जिनका उद्देश्य असमानता कम करना और अधिक न्यायपूर्ण दुनिया बनाना है.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के समर्थन से तैयार विश्व असमानता रिपोर्ट 2026 के अनुसार, दुनिया की सबसे ग़रीब आधी आबादी के पास वैश्विक सम्पत्ति का केवल दो प्रतिशत हिस्सा है. वहीं सबसे धनी 0.001 प्रतिशत, यानि लगभग 56 हज़ार अरबपतियों के पास, इस ग़रीब आधी आबादी की कुल सम्पत्ति से तीन गुना अधिक धन है.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के अनुसार, विकास के अधिकार का मक़सद देशों के भीतर और उनके बीच बढ़ती इसी असमानता को दूर करना है. © UNICEF/Shehzad Noorani पूर्वी सूडान के कसाला में संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक केन्द्र में सौर पैनल लगाता एक तकनीशियन. ‘अविच्छेद्य मानवाधिकार’संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों ने 1986 में विकास के अधिकार पर घोषणापत्र अपनाया था. हालाँकि यह क़ानूनी रूप से बाध्यकारी संधि नहीं है.घोषणापत्र विकास के अधिकार को एक “अविच्छेद्य (inalienable) मानवाधिकार” मानता है. इसके तहत हर व्यक्ति और जनसमुदाय को आर्थिक, सामाजिक, साँस्कृतिक एवं राजनैतिक विकास में भाग लेने, योगदान देने तथा उसका लाभ उठाने का अधिकार है.इस अधिकार में लोगों की अपनी प्राकृतिक सम्पदा और संसाधनों पर सम्प्रभुता भी शामिल है. © UNICEF/Lisa Hill तिमोर-लेस्ते में एक माँ अपने तीन महीने के शिशु को नियमित टीकाकरण के लिए ले जाती हुई. यह क्यों अहम है?संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विकास का अधिकार “दान का नहीं, बल्कि लोगों को सक्षम और सशक्त बनाने का सवाल है.”द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बीते 80 वर्षों में आर्थिक प्रगति का लाभ सभी तक समान रूप से नहीं पहुँचा. ऐसी असमानताएँ, ग़रीबी, अशान्ति, पलायन और संस्थानों के प्रति अविश्वास को और बढ़ाती हैं.मुख्य सिद्धान्तजन-केन्द्रित विकास: व्यक्ति विकास के केन्द्र में हो और उसके लाभ सीधे लोगों तक पहुँचें.भागेदारी: फ़ैसलों में सक्रिय, स्वतंत्र और सार्थक भागेदारी हो.समता: विकास के लाभों का न्यायसंगत वितरण हो.भेदभाव से मुक्ति: “नस्ल, लिंग, भाषा या धर्म” के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो.आत्मनिर्णय: लोगों को अपने संसाधनों पर नियंत्रण का अधिकार हो.क्या इन सिद्धान्तों से लोगों के जीवन में सचमुच बदलाव आता है?इन सिद्धान्तों को सही ढंग से लागू किया जाए, तो दुनिया भर के समुदायों के जीवन में ठोस बदलाव आ सकता है.मोरक्को में व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिलाओं को आय के नए साधन शुरू करने में मदद कर रहे हैं.कोलम्बिया में आदिवासी समुदायों ने देश की शान्ति प्रक्रिया और समझौतों में भागेदारी की है.अफ़ग़ानिस्तान के समुदायों में लोगों ने संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा करने के बजाय उन्हें न्यायसंगत ढंग से साझा करना सीखा है. © FAO/Hashim Azizi अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रान्त में गेहूँ की फ़सल काटने के लिए मिलकर काम करते समुदाय के सदस्य. जब विकास लोगों को पीछे छोड़ देता है, तो क्या होता है?इसका असर लोगों के जीवन में सीधे दिखाई देता है.केन्या में लगभग 60 हज़ार लोगों का एंडोरोइस समुदाय सदियों से बोगोरिया झील के आसपास रहता आया था. लेकिन उनसे परामर्श किए बिना ही उनकी भूमि को वन्यजीव अभयारण्य में बदलने का फ़ैसला किया गया. उन्हें न तो इस निर्णय में शामिल किया गया और न ही अभयारण्य से होने वाले लाभों में न्यायसंगत हिस्सा मिला. नतीजतन, वे उन चरागाहों से वंचित हो गए जिन पर उनकी आजीविका निर्भर थी, और बड़ी संख्या में उनके मवेशी मर गए.कोविड-19 महामारी के दौरान भी विकासशील देशों की टीकों तक पहुँच सीमित रही.संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा था, “यदि सभी देश 2021 के अन्त तक विश्व स्वास्थ्य संगठन के टीकाकरण लक्ष्य तक पहुँच पाते, तो 6 लाख से अधिक मौतें रोकी जा सकती थीं. यह विफलता दुख़द और बेहद अनैतिक थी.”बाधाएँ क्या हैं? बाध्यकारी दायित्वों को लेकर देशों के बीच मतभेद, कमज़ोर अन्तरराष्ट्रीय सहयोग और राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी, विकास के अधिकार की राह में बड़ी बाधाएँ हैं. © WHO रवांडा की राजधानी किगाली में 2021 की वैश्विक महामारी के दौरान कोविड-19 टीकाकरण के लिए कतार में खड़े लोग. आज के समय में यह कितना प्रासंगिक है?शायद पहले से कहीं अधिक.जलवायु संकट, युद्ध व प्रवासन जैसी परस्पर जुड़ी वैश्विक चुनौतियाँ, ग़रीबी और असमानता को अधिक गहरा कर रही हैं.अधिक न्यायपूर्ण विकास व्यवस्था इस स्थिति को बदलने में मदद कर सकती है.इस बार संयुक्त राष्ट्र का ध्यान इस मुद्दे पर क्यों है?1986 में विकास के अधिकार पर घोषणापत्र अपनाए जाने के 40 वर्ष पूरे हो रहे हैं.ऐसे में, सर्वजन के लिए गरिमा, अवसर और आशा से भरे जीवन की वैश्विक प्रतिबद्धता दोहराने के लिए सदस्य देश, 23 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एकत्र होंगे.बैठक में विश्व नेता पिछले चार दशकों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. साथ ही, वे इस पर चर्चा करेंगे कि ग़रीबी व असमानता कम करने और अवसर बढ़ाने के लिए देश मिलकर क्या कर सकते हैं, ताकि अधिक लोग आर्थिक एवं सामाजिक विकास का पूरा लाभ उठा सकें.
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
राशिफल: मेष के अटके काम होंगे पूरे, कन्या को निवेश के अवसर; सिंह और कर्क रहें सतर्क
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
स्टारडम से दूर, सादगी के करीब हैं पंकज त्रिपाठी, बताया अपना दीपावली प्लान
योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
E20 पेट्रोल विवाद पर BPCL और HPCL ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- कर्नाटक में 26-31 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण के दावे भ्रामक

इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

भारत की केमिकल और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री 2030 तक 300 अरब डॉलर और 2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: सरकार
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 07/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope