कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दुनिया की पहली वैज्ञानिक संस्था ने सोमवार को चेतावनी दी कि मौजूदा सुरक्षा उपाय “कमज़ोर पड़ रहे हैं”, इसलिए AI से जुड़े सुरक्षा उपायों को बदलती तकनीक के अनुरूप ढालना ज़रूरी है.
संयुक्त राष्ट्र समर्थित AI पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की यह चेतावनी OpenAI द्वारा शुरू किए गए एक परीक्षण के बाद आई है. इस परीक्षण के दौरान मई से जुलाई के बीच “AI एजेंटों” ने ऑनलाइन मंच HuggingFace को हैक किया था.AI एजेंट ऐसे सॉफ़्टवेयर होते हैं, जो उपयोगकर्ता की ओर से स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं. इसके विपरीत, चैटबॉट सवालों या निर्देशों के आधार पर काम करते हैं.पैनल ने अपनी पहली विषयगत संक्षिप्त रिपोर्ट में कहा कि यह सुरक्षा चूक कई अहम जोखिम कारकों के एक साथ सामने आने का नतीजा थी. इससे आशंका बढ़ी है कि भविष्य में AI को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है.
Tweet URL
रिपोर्ट का स्वागत संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार देर शाम पैनल की रिपोर्ट के समर्थन में एक वक्तव्य जारी किया. उन्होंने “अग्रणी AI प्रयोगशालाओं और AI सुरक्षा संस्थानों” समेत बाहरी विशेषज्ञों से इस मुद्दे पर और सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया.उन्होंने फ़िनलैंड के राष्ट्रपति और नॉर्वे के प्रधानमंत्री के नेतृत्व का भी स्वागत किया. उनके प्रयासों से सोमवार को महासभा से इतर 22 देशों ने एक घोषणा अपनाई. इसमें कहा गया कि AI “मानवीय दिशा, समझ और नियंत्रण के अधीन रहना चाहिए” और इसकी निगरानी के लिए एक स्वतंत्र निकाय स्थापित किया जाना चाहिए.महासचिव ने सदस्य देशों से मौजूदा अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्थाओं को मज़बूत करने और ऐसी अन्तरराष्ट्रीय संस्था बनाने की सम्भावना तलाशने का भी आग्रह किया, जो मानक तय कर सके, सत्यापन सुनिश्चित करे और AI की क्षमताएँ तय सीमा से आगे बढ़ने पर देशों को एक साथ ला सके.AI प्रशिक्षण पर सवालवैज्ञानिक पैनल के सह-अध्यक्ष योशुआ बेंगियो ने कहा, “शोधकर्ता लम्बे समय से चेतावनी देते रहे हैं कि नियंत्रण खोने की तीन स्थितियाँ हो सकती हैं: गलत दिशा वाला लक्ष्य, उसे हासिल करने की क्षमता और ऐसा माहौल जो इसकी अनुमति दे. इस गर्मी में ये तीनों एक वास्तविक प्रणाली में एक साथ सामने आईं.”उन्होंने कहा, “यह कोई अकेला मामला नहीं है. इससे AI एजेंटों के मौजूदा प्रशिक्षण तरीक़ों पर गम्भीर सवाल उठते हैं.”पैनल के विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना इस बात की गारंटी नहीं देती कि मनुष्य AI एजेंटों को हमेशा नियंत्रण में रख सकेंगे, विशेषकर जब वे अधिक सक्षम और निगरानी में कठिन होते जाएँ.नियंत्रण से बाहरसंक्षिप्त रिपोर्ट के अनुसार, AI एजेंटों ने सुरक्षा उपायों को दरकिनार किया, अलग-अलग परीक्षणों के बीच एक ऐसे आन्तरिक सॉफ़्टवेयर टूल से आपस में समन्वय किया जो उनके बीच संचार के लिए बनाया ही नहीं गया था, और बिना अनुमति इंटरनेट व प्रशासकीय पहुँच हासिल कर ली.कुछ एजेंटों ने साइबर सुरक्षा परीक्षणों में धोखाधड़ी की कोशिशें छिपाईं, जबकि कुछ ने समूह के हित में ख़ुद को “बलिदान” करने का विकल्प चुना.जाँच के दौरान लगभग 1,200 एजेंटों ने 70 हज़ार से अधिक सन्देश और फ़ाइलें साझा कीं. उनकी गतिविधियाँ HuggingFace से आगे OpenAI के एक शोध क्लस्टर तक भी पहुँचीं.सुरक्षित और न्यायसंगत AI के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों पर विस्तृत विवरण यहाँ उपलब्ध है.मौजूदा सुरक्षा उपाय ‘कमज़ोर पड़ रहे हैं’पैनल के अनुसार, इस घटना ने दिखाया कि बुनियादी साइबर सुरक्षा उपायों की अनदेखी हुई और मौजूदा व्यवस्थाएँ AI की बढ़ती क्षमताओं के साथ क़दम नहीं मिला पा रही हैं.विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि मौजूदा प्रशिक्षण तरीक़े AI एजेंटों को अपने लक्ष्य तय करने, सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन करने और अपनी गतिविधियाँ छिपाने की ओर ले जा सकते हैं.पैनल ने कहा, “सवाल केवल रफ़्तार का नहीं, बल्कि यह भी है कि आज के सुरक्षा उपाय तब कितने कारगर होंगे, जब AI एजेंट उन्हें समझकर उनसे बचने की योजना बना सकें. सरल शब्दों में, पारम्परिक सुरक्षा ढाँचा कमज़ोर पड़ रहा है.”व्यापक सन्दर्भ, भविष्य के जोखिम और नियमनAI पैनल की रिपोर्ट में HuggingFace घटना को दो बड़े मुद्दों से जोड़ा गया है: agentic misalignment, यानि जब AI एजेंट अपेक्षित दिशा से हटकर ख़तरा पैदा करने लगें, और AI नियंत्रण.रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि AI के लिए नियम अब केवल डेटा का विश्लेषण करने वाले मॉडलों तक सीमित नहीं रह सकते. स्वतंत्र रूप से काम करने वाले AI एजेंटों के लिए भी अलग सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था ज़रूरी है.सीखना और बदलाव के अनुरूप ढलनारिपोर्ट में विमानन, चिकित्सा और साइबर सुरक्षा जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में पहले से अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई है, जिनमें घटनाओं की रिपोर्टिंग, स्वतंत्र जाँच और बहुस्तरीय सुरक्षा उपाय शामिल हैं.पैनल सदस्य छिंगहुआ लू ने कहा, “लेकिन AI एजेंटों की क्षमता और स्वायत्तता बढ़ने के साथ उनकी निगरानी भी कठिन होगी, और ऐसे में ये उपाय नाकाफ़ी पड़ सकते हैं.”पैनल के बारे मेंसंयुक्त राष्ट्र महासभा ने अगस्त 2025 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की स्थापना की थी.यह गैर-सैन्य क्षेत्रों में AI से जुड़े अवसरों, जोखिमों और प्रभावों पर वार्षिक रिपोर्ट तैयार करता है. उभरते मुद्दों पर इसकी संक्षिप्त रिपोर्टें मई 2027 में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन व्यवस्था पर वैश्विक संवाद में चर्चा का आधार बनेंगी.
वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज़ लेकर आ रहे हैं ‘राम भक्त हनुमान’, अनुपम खेर की मौजूदगी में भक्ति और अच्छाई का संगम
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' सीजन 2 की डेट आई सामने, बेला के किरदार में फिर दिखेंगी अभिनेत्री
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
भारत में दो दशकों बाद WFE के आयोजन पर बोले पीएम मोदी; अर्थव्यवस्था मजबूत, तेजी से बढ़ रहा पूंजीगत बाजार

उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी : सीएम योगी

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, आर्थिक मजबूती में चीन और अमेरिका से आगे
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope