• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग़ाज़ा: ‘पीली रेखा’ के दायरे में सिमटती फ़लस्तीनियों की ज़िन्दगी

 - World News in Hindi

ग़ाज़ा सिटी के पूर्वी अल-तुफ़्फ़ाह इलाक़े में ओला इश्तिवी अपने बच्चों के साथ अपने तबाह घर के मलबे के सामने बैठी हैं. उनसे कुछ ही मीटर दूर इसराइल द्वारा लगाए गए पीले रंग के सीमेंट ब्लॉक उस सीमा को दर्शाते हैं, जिसे “पीली रेखा (yellow line)” कहा जाता है. अक्टूबर 2025 में इसराइल-हमास युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद “पीली रेखा” (yellow line) बनाई गई, जिसने ग़ाज़ा को दो हिस्सों में बाँट दिया. फ़लस्तीनी आबादी का अधिकाँश हिस्सा पश्चिमी क्षेत्र में सीमित है, जबकि पूर्वी क्षेत्र इसराइली सैन्य नियंत्रण में है.शुरुआत में “पीली रेखा” के पश्चिम में ग़ाज़ा पट्टी का लगभग 47 प्रतिशत भूभाग फ़लस्तीनियों के लिए उपलब्ध था. लेकिन संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) के अनुसार, इसराइली बलों ने धीरे-धीरे इस रेखा को और भीतर की ओर खिसकाया है.संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़, फ़लस्तीनी अब ग़ाज़ा के 40 प्रतिशत से भी कम भूभाग में रह रहे हैं. रेखा के पास रहने वाले कई परिवारों को इसके कारण बार-बार विस्थापित होना पड़ा है.बार-बार विस्थापन“पीली रेखा” के पास ज़ैतून इलाक़े में रहने वाली इब्तिसाम मलिका के लिए इसका मतलब है बार-बार घर छोड़ना, लौटना और फिर दोबारा विस्थापित होना.उन्होंने कहा, “हर दो-तीन महीने में हमें अपना सामान पीछे छोड़कर फिर से कहीं और जाना पड़ता है.”“अब हमसे और सहन नहीं होता. युद्ध में हमने अपने आधे बच्चों को खो दिया. अब बस हम कुछ ही लोग बाक़ी बचे हैं.”कोई और ठिकाना नहींसंयुक्त राष्ट्र के अनुसार, ग़ाज़ा पट्टी की लगभग पूरी आबादी, यानि लगभग 21 लाख लोगविस्थापित हैं और “पीली रेखा” की सीमाओं के भीतर रह रहे हैं.कई परिवार पीले रंग से चिन्हित सीमेंट ब्लॉकों के क़रीब ही बसे हुए हैं. निवासियों का कहना है कि वे पूर्वी ग़ाज़ा सिटी के अल-तुफ़्फ़ाह व अल-ज़ैतून जैसे इलाक़ों में इसलिए रह रहे हैं, क्योंकि उनके पास जाने के लिए कोई और जगह नहीं है.इन इलाक़ों में परिवार लगातार आशंका में जी रहे हैं. उन्हें डर है कि सुरक्षा हालात बदलते ही उन्हें अपना घर-बार छोड़कर फिर भागना पड़ सकता है.अल-तुफ़्फ़ाह की निवासी सफ़ा मुश्तहा ने कहा कि उनके परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगली बार उन्हें कहाँ जाना होगा.उन्होंने कहा, “‘हम कहाँ जाएँ?’ यह सवाल हम पिछले तीन वर्षों से ख़ुद से पूछ रहे हैं. हमने पीली रेखा के पास रहना स्वीकार कर लिया था, लेकिन अब हालात असहनीय हो गए हैं.” © UN News ओला इश्तिवी अपने परिवार के साथ उस तबाह इमारत के सामने बैठी हैं, जहाँ उन्होंने शरण ले रखी है. गम्भीर मानवीय ज़रूरतेंसंयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विस्थापित लोगों के लिए सुरक्षित शिविर स्थल ढूँढना लगातार कठिन होता जा रहा है, क्योंकि उपयुक्त भूमि का बड़ा हिस्सा “पीली रेखा” के पूर्व, दक्षिण और उत्तर में ऐसे क्षेत्रों में है, जहाँ प्रवेश प्रतिबन्धित या सीमित है.मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) के नवीनतम आश्रय आकलन के मुताबिक़, ग़ाज़ा की 94 प्रतिशत आबादी - यानि लगभग 19 लाख 80 हज़ार लोगों को आश्रय और अन्य आवश्यक गैर-खाद्य वस्तुओं की सहायता की ज़रूरत है.वहीं, 84 प्रतिशत परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं. इनमें ऐसे आश्रय और तम्बू भी शामिल हैं, जो मौसम से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते.‘यह कोई ज़िन्दगी नहीं’“पीली रेखा” के पास रह रहीं ओला इश्तिवी के लिए रोज़मर्रा की ज़िन्दगी बेहद कठिन हो गई है.उन्होंने यूएन न्यूज़ से कहा, “हमें नहीं पता कि क्या करें और कहाँ जाएँ. हमारे पास न तम्बू है, न धन.”ज़ैतून इलाक़े के निवासी अहमद अरहीम ने बताया कि गोलीबारी और ड्रोन की आवाज़ों के कारण रात में सो पाना मुश्किल है, ख़ासतौर पर बच्चों के लिए.उन्होंने कहा, “हम रात-रात भर सो नहीं पाते.”“बच्चे भी सो नहीं पाते. वे इतने डरे हुए हैं कि बिस्तर गीला कर देते हैं. बहुत से लोग पहले ही यहाँ से जा चुके हैं. हम बार-बार विस्थापित हो रहे हैं. यह कोई ज़िन्दगी नहीं है.” © UN News ग़ाज़ा सिटी में तबाह इमारतों के बीच रखा एक सीमेंट ब्लॉक “पीली रेखा” को दर्शाता है. ‘ग़ाज़ा में ख़ूनख़राबा रुकना चाहिए’इन लोगों के अनुभव ऐसे समय सामने आए हैं, जब संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, पिछले वर्ष घोषित युद्धविराम के बावजूद ग़ाज़ा में इसराइली सैन्य अभियान और हमले जारी हैं.OCHA के नवीनतम अपडेट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि 10 अक्टूबर 2025 को युद्धविराम की घोषणा के बाद से 1,334 लोगों की मौत हुई है और 4,429 लोग घायल हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने हाल के एक वक्तव्य में कहा, “ग़ाज़ा में ख़ूनख़राबा रुकना चाहिए.”कार्यालय के अनुसार, अगस्त के अन्त में केवल पाँच दिनों के दौरान इसराइली हमलों में 24 फ़लस्तीनी मारे गए, जिनमें चार बच्चे और एक महिला शामिल थे. इनमें से 21 लोगों की मौत हवाई हमलों में हुई.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved