अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन की कार्यवाहक प्रमुख ने सुरक्षा परिषद को आगाह किया है कि तालेबान की पाबन्दियों के कारण जब तक महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा, रोज़गार और सार्वजनिक जीवन में भागेदारी से वंचित रखा जाएगा, तब तक देश की टिकाऊ पुनर्बहाली सम्भव नहीं होगी. अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) की कार्यवाहक प्रमुख जॉर्जेट गैगनॉन ने कहा कि तालेबान की नीतियों के कारण देश की पुनर्बहाली के लिए ज़रूरी प्रतिभा और उत्पादक क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है.पिछले एक वर्ष में अफ़ग़ान महिलाओं के नेतृत्व वाले तीन-चौथाई संगठनों की वित्तीय सहायता घटी है, जबकि 80 प्रतिशत से अधिक संगठनों ने महिलाओं और लड़कियों की ज़रूरतों में वृद्धि की जानकारी दी है.उन्होंने कहा, “महिलाओं और लड़कियों को बाहर रखकर समृद्ध और आत्मनिर्भर अफ़ग़ानिस्तान का निर्माण सम्भव नहीं है.”‘महिला होना अपराध है’2021 में तालेबान के सत्ता में लौटने के बाद से 20 लाख से अधिक अफ़ग़ान लड़कियों और महिलाओं को माध्यमिक और उच्च शिक्षा से वंचित कर दिया गया है.FARAGEER की संस्थापक और कार्यकारी निदेशक नरगिस नेहान ने सुरक्षा परिषद को बताया, “महिला होना ही अपराध है, और अफ़ग़ानिस्तान में महिला के रूप में जन्म लेना उससे भी बड़ा अपराध है.”महिलाओं और पुरुषों को पहनावे के सख़्त नियमों, दाढ़ी की लम्बाई और संगीत बजाने या सुनने पर लगी पाबन्दियों के कथित उल्लंघनों के आरोप में भी गिरफ़्तार किया जा रहा है.मीडिया पर सेंसरशिप, समाचार संस्थानों को अस्थाई रूप से बन्द किया जाना और पत्रकारों की गिरफ़्तारियाँ भी जारी हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में कम से कम 449 महिलाओं और पुरुषों को शारीरिक दंड दिया गया.नरगिस नेहान ने जवाबदेही बढ़ाने, अधिक समावेशी राजनैतिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने और 1.7 अरब डॉलर की मानवतावादी कार्रवाई योजना के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की अपील की. स्थिरता का अर्थ पुनर्बहाली नहींजॉर्जेट गैगनॉन ने सुरक्षा परिषद में कहा कि बड़े पैमाने पर हिंसक टकराव का अन्त हो जाना, टिकाऊ शान्ति स्थापित होने का संकेत नहीं है.उन्होंने कहा, “शान्ति केवल सशस्त्र हिंसा का अभाव नहीं है. टिकाऊ शान्ति के लिए गरिमा, समावेशन, अवसर और उम्मीद ज़रूरी हैं.”उन्होंने यह भी कहा कि “व्यापक आर्थिक स्थिरता का अर्थ आर्थिक पुनर्बहाली नहीं है.”देश में खाद्य असुरक्षा, कुपोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिन्ताएँ गम्भीर बनी हुई हैं. वहीं, 2026 की मानवतावादी कार्रवाई योजना के लिए आवश्यक 1.7 अरब डॉलर में से अब तक केवल 51.3 करोड़ डॉलर ही मिले हैं, यानी कुल ज़रूरत का 29.9 प्रतिशत.सुरक्षा परिषद में चिन्ताअमेरिका के प्रतिनिधि ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान दुनिया का एकमात्र देश है, जहाँ लड़कियों और महिलाओं को उच्च शिक्षा से वंचित रखा गया है.उन्होंने कहा कि 20 वर्षों की प्रगति के बाद, “अब वह दरवाज़ा उनके लिए बन्द कर दिया गया है.”“इस परिषद को तालेबान शासन से ठोस नतीजों की मांग करनी चाहिए.”पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने तालेबान की पाबन्दियों को इस्लामी सिद्धान्तों के विपरीत बताते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में अफ़ग़ानिस्तान से संचालित आतंकवाद में 4,700 पाकिस्तानी मारे गए हैं.चीन के प्रतिनिधि ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों पर पाबन्दियाँ सामाजिक स्थिरता और विकास की सम्भावनाओं को कमज़ोर कर रही हैं. वहीं, रूस ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के साथ व्यावहारिक सम्पर्क और संवाद का “कोई विकल्प नहीं” है.जॉर्जेट गैगनॉन ने ज़ोर देकर कहा कि संवाद का अर्थ तालेबान की नीतियों को स्वीकार करना नहीं है.उन्होंने कहा, “सम्पर्क बनाए रखने का मतलब स्वीकृति नहीं है. संवाद के ज़रिए ही अन्तरराष्ट्रीय समुदाय अपना प्रभाव बनाए रख सकता है, जोखिम कम कर सकता है और प्रगति के अवसर पैदा कर सकता है.” © UN Photo/Eskinder Debebe अफ़ग़ानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र की उप विशेष प्रतिनिधि और UNAMA की कार्यवाहक प्रमुख, जॉर्जेट गैगनॉन, अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए. बैठक में तालेबान से महिलाओं के अधिकार बहाल करने, संयुक्त राष्ट्र की महिला कर्मचारियों को काम करने की अनुमति देने, अधिक समावेशी शासन व्यवस्था विकसित करने और आतंकवाद-रोधी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की अपील की गई.दानदाताओं से मानवीय सहायता के लिए वित्तीय समर्थन बनाए रखने का आग्रह किया गया, जबकि संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद से सिद्धान्तों पर आधारित सम्पर्क, जवाबदेही के प्रयास और राजनैतिक संवाद को समर्थन जारी रखने की मांग की गई.संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाईआजीविका: कंधार में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ किसानों को कृषि सामग्री और तकनीकी सहायता देकर टिकाऊ आजीविका विकसित करने में मदद कर रही हैं, विशेषकर उन परिवारों को जो पहले अफ़ीम की खेती पर निर्भर थे.महिलाओं का स्वास्थ्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), प्रसूति फ़िस्टुला के विशेष उपचार तक महिलाओं की पहुँच बढ़ाने में मदद कर रहा है. इसमें सर्जरी, परामर्श और उपचार के बाद की देखभाल शामिल है.स्वास्थ्य सेवाएँ: यूनीसेफ़ ने महिलाओं और बच्चों सहित 60 लाख से अधिक लोगों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में मदद की है.अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
'ओम: चैप्टर 1' में आईपीएस अफसर बनेंगी साई पल्लवी, बोलीं-राजकुमार सर हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
क्या असफलता की ओर अग्रसर हो रही 'रामायण', त्योहारों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर टिकने की चुनौती
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
इस बार 'वर्किंग दीपावली' मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
दीपोत्सव की भव्यता के साक्षी बने कलाकार, श्रद्धालु बोले- अयोध्या में दिखा संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम

वायुसेना प्रमुख पहुंचे अग्रिम मोर्चे पर, जवानों और अग्निवीरवायु के साथ मनाई दीपावली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 08/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope