संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने गुरुवार को चेतावनी दी कि दुनिया ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जहाँ पानी की असामान्य उपलब्धता अब आम होती जा रही है. कहीं अत्यधिक मात्रा में पानी तो कहीं उसकी भीषण कमी देखने को मिल रही है, जबकि नदियों के प्रवाह, भूजल और हिमनदों में भी लगातार बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने संगठन की नवीनतम ‘वैश्विक जल संसाधनों की स्थिति’ रिपोर्ट पेश करते हुए कहा, “यह केवल एक ख़राब वर्ष की बात नहीं है, बल्कि एक ऐसा रुझान है जो पिछले एक दशक से लगातार दिखाई दे रहा है.”रिपोर्ट के अनुसार, 2025 दुनिया भर में नदियों के प्रवाह के लिहाज़ से पिछले 35 वर्षों के सबसे शुष्क वर्षों में से एक रहा. विश्व के 36 प्रतिशत नदी घाटी क्षेत्रों में जल प्रवाह सामान्य से कम दर्ज किया गया.यह लगातार सातवाँ वर्ष था, जब सामान्य स्तर पर बहने वाली नदियाँ कम संख्या में रहीं. WMO के अनुसार, यह संकेत है कि दुनिया का जल चक्र अब पहले की तुलना में अधिक अनियमित और अप्रत्याशित होता जा रहा है.सेलेस्टे साउलो ने कहा, “जल से जुड़ी चरम घटनाएँ, समुदायों और अर्थव्यवस्थाओं पर लगातार विनाशकारी असर डाल रही हैं.” © UNICEF दक्षिण सूडान में बाढ़ से प्रभावित अपने घर के सामने, बच्चों को गोद में लिए खड़ी एक महिला. जल का ‘बचत खाता’भूजल, हिमनद, बर्फ़, मिट्टी की नमी, झीलें व ज़मीन पर जमा मीठे पानी के अन्य भंडार, सूखे और कम वर्षा के समय सहारा देते हैं. सेलेस्टे साउलो ने इन्हें पृथ्वी का “बचत खाता” बताया.उन्होंने कहा कि आम तौर पर ये भंडार सूखे वर्षों का असर कम करने में मदद करते हैं, ताकि एक ही शुष्क मौसम तुरन्त जल संकट में न बदल जाए.उन्होंने कहा, “हम इस बचत खाते को लगातार खाली कर रहे हैं.”लगभग 2014-2016 के बाद से ज़मीन पर जमा पानी की मात्रा लगातार घट रही है, जबकि कई क्षेत्रों में भूजल स्तर भी वर्षों से नीचे जा रहा है.2025 में निगरानी किए गए लगभग दो-तिहाई भूजल कुओं में जल स्तर सामान्य दायरे में नहीं था. साथ ही, सुधार के बजाय अधिक स्थानों पर पानी की कमी बढ़ती दिखाई दी.हालाँकि, कुछ सकारात्मक संकेत भी मिले. दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में कई वर्षों की गम्भीर कमी के बाद जल भंडार में कुछ सुधार हुआ, जबकि मध्य और दक्षिणी अफ़्रीका की कई बड़ी झीलों में जल स्तर सामान्य से काफ़ी अधिक रहा. © Adobe Stock/Richard इंडोनेशिया के पापुआ में गुनुंग जया विजया का सिकुड़ता भूमध्यरेखीय हिमनद. पिघलते हिमनददुनिया के सभी प्रमुख हिमनद क्षेत्रों में लगातार चौथे वर्ष बर्फ़ की मात्रा कम हुई है.WMO में जल विज्ञान और हिममंडल के निदेशक वेन जेनकिन्सन ने कहा, “दुनिया के सभी 19 हिमनद क्षेत्रों में बर्फ़ की मात्रा कम हुई है. मध्य एशिया,आइसलैंड, रूसी आर्कटिक और पश्चिमी कैनेडा व अमेरिका में यह अब तक दर्ज तीन सबसे ख़राब वर्षों में से एक था.”केवल 2025 में ही हिमनदों ने लगभग 408 गीगाटन बर्फ़ खोई, जबकि 2023 से 2025 के बीच कुल नुक़सान लगभग 1,400 गीगाटन रहा. यह दुनिया में एक वर्ष में निकाले जाने वाले मीठे पानी की लगभग एक-तिहाई मात्रा के बराबर है.जेनकिन्सन ने आगाह किया कि मध्य योरोप, कॉकेशस और पश्चिमी कैनेडा व अमेरिका जैसे छोटे हिमनदों वाले कुछ क्षेत्र शायद पहले ही ‘पीक वॉटर’ की स्थिति में पहुँच चुके हैं, यानि वहाँ हिमनदों के पिघलने से मिलने वाला पानी अपने उच्चतम स्तर पर पहुँचने के बाद अब घटने लगा है.उन्होंने कहा, “इसके बाद हिमनदों से हर वर्ष कम पानी मिलता है, क्योंकि पिघलने के लिए बर्फ़ की मात्रा घटती जाती है. इसका सीधा असर उन समुदायों पर पड़ता है, जो गर्म और शुष्क मौसम में हिमनदों के पानी पर निर्भर हैं.”WMO में हिममंडल निगरानी, पूर्वानुमान व सेवाओं की प्रमुख नैरेल वैन डर वेल ने कहा कि हिमनदों का कुछ और नुक़सान अब टाला नहीं जा सकता, लेकिन आगे यह नुक़सान कितना बढ़ेगा, यह अभी तय नहीं है.उन्होंने कहा, “हिमनदों का कुछ नुक़सान अपरिहार्य है, लेकिन क्या वे पूरी तरह ख़त्म हो जाएँगे, यह अभी निश्चित नहीं है.”उन्होंने कहा कि आगे हिमनदों के नुक़सान को सीमित करने के लिए उत्सर्जन में कटौती बेहद ज़रूरी है. बदलती आधार रेखारिपोर्ट में इन सभी बदलावों के लिए केवल जलवायु परिवर्तन को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया गया है. WMO के अनुसार, जल संसाधनों पर बढ़ता दबाव और प्राकृतिक उतार-चढ़ाव भी इसमें भूमिका निभा रहे हैं.वेन जेनकिन्सन ने कहा कि पुराने रुझान अब पहले जितने भरोसेमन्द नहीं रहे, इसलिए सरकारों को बदलती ‘आधार रेखाओं’ यानि बदलती स्थितियों के अनुसार तैयारी करनी होगी.उन्होंने कहा, “30 वर्ष पहले की स्थिति और आज की स्थिति एक जैसी नहीं है.” देशों को “उन बदलावों के लिए तैयार होना होगा, जो पहले ही सामने आ चुके हैं.”पिछले पाँच वर्षों में जल से जुड़ी कम से कम आधी चरम घटनाएँ एशिया और अफ़्रीका में दर्ज की गईं. इन घटनाओं से हुई 80 प्रतिशत से अधिक मौतें भी इन्हीं क्षेत्रों में हुईं. इसके बावजूद, एशिया और अफ़्रीका में पानी की स्थिति पर नज़र रखने और उससे जुड़े आँकड़े जुटाने की व्यवस्था अब भी सबसे कमज़ोर है. © UNICEF/Laxmi Prasad Ngakhusi विनाशकारी अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल के मध्य-उत्तरी नुवाकोट ज़िले में कीचड़ की मोटी परत छाई हुई है. WMO ने पाँच वर्ष पहले यह रिपोर्ट प्रकाशित करना शुरू किया था. उस समय केवल सात देश, 14 नदी-प्रवाह केन्द्रों से आँकड़े उपलब्ध कराते थे. अब 52 देश, 3100 से अधिक केन्द्रों से जानकारी साझा कर रहे हैं.फिर भी, WMO का कहना है कि बदलती जल परिस्थितियों के लिए तैयार रहने में बेहतर निगरानी, आँकड़ों का आदान-प्रदान और समय पर चेतावनी की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होती जाएगी.हाल में चीन और नेपाल में चट्टान व हिमनद टूटने से जुड़ी आपदा को WMO ने “आपस में जुड़े विनाशकारी संकटों” का उदाहरण बताया. इस घटना ने दिखाया कि ऐसे ख़तरों का पहले से अनुमान लगाना कितना मुश्किल है.सेलेस्टे साउलो ने कहा, “पानी सीमाओं को नहीं मानता. इसलिए साझा आँकड़े, साझा मानक और साझा पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ बेहद ज़रूरी हैं.”
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनकर फंसीं करीना कपूर, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
'कट्टरपंथ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', करीना कपूर के पेंडेंट पहनने पर नेताओं और जगद्गुरु परमहंस आचार्य की प्रतिक्रिया
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर लाएंगे माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म, डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में नई शुरुआत
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: डेब्यूटेंट साकिब ने झटके 7 विकेट, ड्रॉ की ओर पहला टेस्ट मैच
11 नवंबर का पंचांग: उत्तर दिशा में रहेगा दिशाशूल, सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
भारत का स्पेस मिशन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप को भाजपा ने बताया बेबुनियाद, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

ईरान में फंसे भारतीय नाविक अक्षय हरीश की जल्द होगी वतन वापसी: विदेश मंत्रालय
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 13/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope