संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सरकारों, प्रौद्योगिकी कम्पनियों और नागरिक समाज से नफ़रत भरी भाषा के ख़िलाफ़ मिलकर कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने आगाह किया कि “नफ़रत के विषैले सन्देश तेज़ी से फैलते हैं और समाज पर गहरा असर डालते हैं.”
महासचिव एंतोनियो गुटेरेश गुरुवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अन्तर्धार्मिक और अन्तरसाँस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने पर वैश्विक सम्मेलन के उदघाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा, “अपने सबसे ख़तरनाक रूप में, नफ़रत भरी भाषा हिंसा भड़काती है, हिंसक टकराव को बढ़ाती है और जनसंहार, मानवता के विरुद्ध अपराध, युद्ध अपराध व जातीय सफ़ाए जैसे गम्भीर अपराधों को बढ़ावा दे सकती है.”उन्होंने कहा, “हमने ऐसा पहले भी होते देखा है और आज भी देख रहे हैं. इसे जारी नहीं रहने दिया जा सकता.”नई तकनीक का ‘हथियार’ के रूप में इस्तेमाल
Tweet URL
महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लेख किया, जिसमें दुनिया के लोगों से “सहिष्णुता बरतने और अच्छे पड़ोसियों की तरह शान्ति से साथ रहने” का संकल्प लिया गया है.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करता रहा है, लेकिन “नफ़रत भरी भाषा हमेशा इस सोच के विरुद्ध काम करती रही है.”उन्होंने कहा, “आज नफ़रत भरे विषैले सन्देश तेज़ी से फैल रहे हैं और गहरा असर डाल रहे हैं.”“नफ़रत भरी भाषा नए रूप ले रही है, नए रास्तों से फैल रही है और इसके प्रसार के लिए डिजिटल मंचों, एल्गोरिदम व कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी नई तकनीकों का हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.”मानवता की परीक्षामहासचिव ने आगाह किया कि नफ़रत भरी भाषा का बढ़ता प्रसार “हमारी साझा मानवता की परीक्षा ले रहा है.” इससे आपसी भरोसा कमज़ोर हो रहा है, समुदाय बँट रहे हैं और पूरे के पूरे समूहों को अमानवीय ठहराया जा रहा है.उन्होंने कहा कि इससे दूसरों को स्वीकार करने, उनके प्रति सहानुभूति रखने, उन्हें समझने और विविधता का सम्मान करने की हमारी क्षमता भी कमज़ोर हो रही है.महासचिव ने कहा कि नस्लवाद, स्त्री-द्वेष और ख़ुद से भिन्न लोगों के ख़िलाफ़ नफ़रत (Xenophobia) को बढ़ावा मिल रहा है. साथ ही, यहूदी-विरोध, मुस्लिम-विरोधी नफ़रत, अल्पसंख्यक ईसाई समुदायों के ख़िलाफ़ भेदभाव और अन्य धार्मिक व जातीय समूहों के प्रति घृणा को भी सामान्य बनाया जा रहा है.तेज़ कार्रवाई की ज़रूरतमहासचिव ने कहा कि ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों जगह नफ़रत भरी भाषा के ख़िलाफ़ कार्रवाई तेज़ करनी होगी.उन्होंने देशों, संस्कृतियों और धर्मों के बीच सम्मान और समानता पर आधारित संवाद मज़बूत करने की अपील की.उन्होंने कहा कि नफ़रत भरी भाषा पर रोक लगाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाना नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल नुक़सान पहुँचाने के बहाने के रूप में भी नहीं होना चाहिए.‘साझा ज़िम्मेदारी’महासचिव ने कहा कि नफ़रत भरी भाषा से होने वाले नुक़सान को रोकने के तरीक़े मौजूद हैं. उन्होंने इस सन्दर्भ में संयुक्त राष्ट्र की नफ़रत भरी भाषा पर रणनीति और कार्ययोजना और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना का उल्लेख किया.
© UN Photo/Ilyas A. Abukar
सोमालिया के मोगादिशु में एक मस्जिद में क़ुरान पढ़ता एक बालक.
उन्होंने कहा, “लेकिन हम अकेले नफ़रत भरी भाषा पर क़ाबू नहीं पा सकते.”उन्होंने कहा कि सरकारों, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय संगठनों, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज, धार्मिक समुदायों, शिक्षाविदों और मीडिया की साझा ज़िम्मेदारी है कि वे शान्तिपूर्ण, न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज बनाने में मदद करें.उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से कहा, “हमें आपसी समझ बढ़ाने और भय, नफ़रत व हिंसा के चक्र को तोड़ने के लिए साथ मिलकर काम करना होगा. हमें ऐसे एकजुट और स्थिर समाज बनाने होंगे, जिसकी परिकल्पना संयुक्त राष्ट्र चार्टर में की गई है.”
प्रताप के निर्देशक सचिन सर्राफ का विशेष साक्षात्कार: जब सिस्टम का नायक ही अपराधी बन जाए, तो वही असली अंतर्द्वंद्व है!
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
प्रताप अभिनेता अमित साध का विशेष साक्षात्कार: एक संघर्ष, एक अंतर्द्वंद्व और सिनेमा का यथार्थ
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
करीना ने पति सैफ अली खान की तारीफ की, बोलीं- 'आप सूर्य नमस्कार में मुझे पीछे छोड़ रहे हैं'
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
'यहां और आगे के बीच फंसा हूं', ऋतिक रोशन ने शेयर किया भावुक नोट
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
देशभक्ति और बलिदान की कहानी लेकर आए सलमान खान, 'मातृभूमि' के ट्रेलर में दिखा उनका दमदार एक्शन अवतार
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
'हमेशा ओरी की तरह ही जवान बने रहें', अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
'प्रताप' के मेकर्स ने विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़ किया दिल छू लेने वाला गाना 'मिलके रहेंगे'
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले 'पंच पूजा' शुरू, शीतकालीन तीर्थयात्रा की तैयारी जारी

अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा

बिरसा मुंडा जयंती पर देशभर में 500 स्थानों पर लाइव प्रसारित होगा पीएम मोदी का संबोधन
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 12/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope