• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लैंगिक समानता के लक्ष्य की दिशा में प्रगति बेहद धीमी - यूएन रिपोर्ट

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट ने आगाह किया है कि मौजूदा रफ़्तार से लैंगिक समानता हासिल करने में 171 वर्ष लग सकते हैं. वहीं, लगातार घटती वित्तीय सहायता के कारण इस लक्ष्य पर काम करने वाले संस्थानों की कार्रवाई क्षमता भी प्रभावित हो रही है. संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम ‘Gender Snapshot 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, लैंगिक समानता से जुड़े सतत विकास लक्ष्य (SDG 5) का एक भी संकेतक 2030 तक हासिल होने की राह पर नहीं है.इन लक्ष्यों में भेदभाव और लैंगिक हिंसा का अन्त करना, जबरन विवाह व महिला जननांग विकृति जैसी हानिकारक प्रथाओं को रोकना, नेतृत्व में महिलाओं की पूर्ण भागेदारी सुनिश्चित करना तथा उनके आर्थिक व सम्पत्ति अधिकारों को मज़बूत करना शामिल है. Tweet URL

पूरी रिपोर्ट यहाँ उपलब्ध है.सत्ता किसके हाथ में?राजनैतिक जीवन में महिलाओं को अब भी व्यवस्थागत बाधाओं का सामना करना पड़ता है. दुनिया के हर सात में से छह देशों का नेतृत्व पुरुष कर रहे हैं.चुनाव लड़ने का ख़र्च किसी देश की औसत प्रति व्यक्ति आय से 100 गुना से भी अधिक हो सकता है, जिससे अनेक महिलाएँ दौड़ शुरू होने से पहले ही बाहर हो जाती हैं. कुछ देशों में चुनाव लड़ने वाली हर 10 में से आठ महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में हिंसा झेलनी पड़ती है.ताक़तवर मंत्रालयों में भी महिलाओं की भागेदारी कम है. लगभग 10 में से नौ रक्षा मंत्री और आठ से अधिक वित्त मंत्री पुरुष हैं.दुनिया भर में केवल छह प्रतिशत CEO महिलाएँ हैं और सर्वोच्च अदालतों में 20 प्रतिशत से भी कम का नेतृत्व महिलाओं के हाथ में है.रिपोर्ट के अनुसार, जब आधी आबादी को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में बराबर की आवाज़ नहीं मिलती, तो लोकतंत्र और मानवाधिकार दोनों कमज़ोर पड़ते हैं.हिंसा और भेदभावदुनिया भर में करोड़ों महिलाएँ अब भी गम्भीर हिंसा और भेदभाव झेल रही हैं.लगभग हर पाँच में से एक लड़की की शादी 18 वर्ष से पहले हो जाती है, जबकि 23 करोड़ महिलाएँ और लड़कियाँ महिला जननांग विकृति का सामना कर चुकी हैं.लगभग हर तीन में से एक महिला अपने जीवनकाल में साथी द्वारा हिंसा या यौन हिंसा की शिकार हुई है. केवल पिछले 12 महीनों में 31 करोड़ 60 लाख महिलाओं ने अंतरंग साथी से शारीरिक या यौन हिंसा झेली.रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी देश ने पूर्ण क़ानूनी समानता हासिल नहीं की है. अध्ययन में शामिल 131 देशों में से 51 प्रतिशत में अब भी गम्भीर क़ानूनी कमियाँ हैं.लगभग दो-तिहाई देशों में महिलाओं के भूमि अधिकारों को पर्याप्त क़ानूनी संरक्षण नहीं मिलता. 30 प्रतिशत से भी कम देश संयुक्त भूमि पंजीकरण या भूमि प्रशासन में महिलाओं की भागेदारी सुनिश्चित करते हैं.प्राथमिकता से बाहरलैंगिक समानता अब वैश्विक प्राथमिकताओं में पीछे छूटती दिख रही है.विकास सहायता में कटौती के बीच, लैंगिक समानता से जुड़े कार्यक्रम सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. इस क्षेत्र के लिए वित्तीय सहायता 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर है.पिछले दो वर्षों में हर चार में से एक लैंगिक समानता तंत्र के बजट में कटौती हुई, जबकि हर तीन में से एक की संस्थागत ताक़त घटी. यूएन की 42 प्रतिशत संस्थाओं ने भी अपने प्रयास कमज़ोर पड़ने की बात कही है.संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के अवर महासचिव ली जुनहुआ ने कहा, “2026 जैंडर स्नैपशॉट रिपोर्ट दिखाती है कि यह स्थिति अपरिहार्य नहीं है.”उन्होंने कहा, “यह हमारे फ़ैसलों का नतीजा है, जिसे आँकड़े स्पष्ट करते हैं. लैंगिक समानता और जवाबदेह संस्थानों में निवेश कोई बोझ नहीं, बल्कि 2030 एजेंडा के सर्वजन के लिए समान अधिकार और शक्ति के वादे की ओर लौटने का सबसे तेज़ रास्ता है.”

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved