• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका-ईरान युद्ध: फिर तेज़ हुए हमले, नागरिकों के लिए बढ़ता जोखिम

 - World News in Hindi

अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने की अपेक्षाकृत शान्ति के बाद एक बार फिर हिंसक टकराव तेज़ हो गया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं, जिससे आम नागरिकों के हताहत होने का ख़तरा बढ़ गया है. अमेरिकी सेना ने सप्ताहान्त में होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के एक द्वीप पर रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया. यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के उस ऐलान के कुछ दिन बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी बलों ने इस अहम व्यापारिक मार्ग से सभी बारूदी सुरंगें हटा दी हैं. Tweet URL

अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का मक़सद ईरान को नई बारूदी सुरंगें बिछाने से रोकना था.इसके बाद, जॉर्डन की ओर दाग़ी गई ईरानी मिसाइलों को रोके जाने के बाद, अमेरिका ने उन ठिकानों पर हमला किया, जिनका सम्बन्ध ईरान के इस्लामी क्रान्तिकारी गार्ड्स (IRGC) से बताया गया.ईरानी अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को कुहेस्तक में एक शादी समारोह पर हुए अमेरिकी हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हुए.अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह इस घटना की जाँच कर रही है. उसका कहना है कि वह आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाती.ताज़ा हमलों से उस हिंसक टकराव में और तेज़ी आई है, जिसकी शुरुआत फ़रवरी में अमेरिका और इसराइल के ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान से हुई थी.हमलों की निन्दासंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बढ़ते तनाव और आम नागरिकों के हताहत होने की ख़बरों पर गहरी चिन्ता जताई है. इनमें शादी समारोह में मारे गए और घायल हुए लोग भी शामिल हैं.संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा, “महासचिव आम नागरिकों के ख़िलाफ़ सभी हमलों की निन्दा करते हैं.”उन्होंने याद दिलाया कि सभी पक्षों को अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन करना होगा. इसके तहत आम नागरिकों और सैन्य ठिकानों में फ़र्क़ करना, हमलों में ज़रूरत से ज़्यादा बल का इस्तेमाल न करना और नागरिकों को बचाने के लिए सभी सम्भव एहतियात बरतना ज़रूरी है.मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के आम नागरिकों पर पड़ने वाले “विनाशकारी नतीजों” से बचने के लिए महासचिव ने अमेरिका और ईरान से कूटनीति की राह पर लौटने का पुरज़ोर आग्रह किया.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved