अपराधी नैटवर्क कमज़ोर संस्थाओं का फ़ायदा उठाते हुए सीमाओं के पार अपनी गतिविधियाँ बढ़ा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि किसी भी पुलिस बल के लिए कई देशों में फैले इन आपराधिक नैटवर्क से अकेले निपटना सम्भव नहीं है. हर वर्ष 7 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र, अन्तरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस मनाता है. इसका उद्देश्य राष्ट्रीय क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों को मज़बूत बनाने में अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की अहमियत को रेखांकित करना है.संयुक्त राष्ट्र के मादक पदार्थ एवं अपराध निरोधक कार्यालय (UNODC) के अनुसार, संगठित अपराध के कारण हर साल लगभग 95 हज़ार हत्याएँ होती हैं. दुनिया भर में जानबूझकर की जाने वाली हर पाँच में से लगभग एक हत्या संगठित आपराधिक समूहों से जुड़ी होती है.यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “सीमाओं के पार मिलकर काम करने से क़ानून प्रवर्तन एजेंसियाँ पीड़ितों की बेहतर मदद कर सकती हैं, अपराधियों को पकड़ सकती हैं, आपराधिक नैटवर्क को तोड़ सकती हैं और सभी के लिए सुरक्षा बढ़ा सकती हैं.”छह दशकों से भी अधिक समय से यूएन पुलिस, संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा और विशेष राजनैतिक मिशनों के साथ उन स्थानों पर काम कर रही है, जहाँ हिंसक टकरावों के कारण क़ानून का शासन कमज़ोर हुआ है और न्यायिक संस्थाओं पर लोगों का भरोसा घटा है.दुनिया भर में 14 शान्ति अभियानों के लिए 7,700 से अधिक यूएन पुलिसकर्मियों की तैनाती अधिकृत है. वे आम लोगों व मानवाधिकारों की रक्षा करते हैं, राष्ट्रीय पुलिस सेवाओं को मज़बूत बनाते हैं और देशों को युद्ध से शान्ति की ओर बढ़ने में मदद करते हैं.अन्तरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग के क्या मायने हैं?साइबर अपराध, आतंकवाद, धोखाधड़ी और मानव तस्करी जैसे कई अपराध अब देशों की सीमाओं के पार फैल चुके हैं.आमतौर पर पुलिस बल अपने देश की सीमाओं के भीतर काम करते हैं, लेकिन अपराधी नैटवर्क कई देशों में सक्रिय हो सकते हैं. अन्तरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग के ज़रिये क़ानून प्रवर्तन एजेंसियाँ जानकारी साझा करती हैं, जाँच में तालमेल बिठाती हैं और मिलकर पारदेशीय अपराधों से निपटती हैं.इस सहयोग के प्रमुख मंचों में अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (INTERPOL) शामिल है. यह 196 देशों के पुलिस बलों को अपराधों और अपराधियों से जुड़ी जानकारी साझा करने में मदद करता है. हालाँकि अपराधों की जाँच और घरेलू क़ानून लागू करने की ज़िम्मेदारी राष्ट्रीय पुलिस की ही रहती है.INTERPOL के अलावा, संयुक्त राष्ट्र भी सीमा-पार अपराधों से निपटने की क्षमता मज़बूत करने के लिए क्षेत्रीय पुलिस संगठनों और राष्ट्रीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करता है.यूएन पुलिस कोई वैश्विक पुलिस बल नहीं है. वह आमतौर पर गिरफ़्तारी नहीं करती और न ही राष्ट्रीय पुलिस की जगह लेती है. इसके बजाय, यूएन पुलिसकर्मी आम लोगों की सुरक्षा करते हैं, राष्ट्रीय पुलिस को सलाह और प्रशिक्षण देते हैं तथा क़ानून प्रवर्तन संस्थाओं को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं.शान्ति अभियानों के लिये संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव ज्याँ-पियरे लैक्रोआ ने कहा, “यूएन पुलिस, सदस्य देशों को पुलिस संस्थाओं को मज़बूत बनाने में अहम मदद देती है, जिससे वे प्रभावी और जवाबदेह हों तथा सभी समुदायों की ज़रूरतों के प्रति संवेदनशील हों.”वहीं UNODC, संगठित अपराध, तस्करी, भ्रष्टाचार और अन्य सीमा-पार अपराधों को रोकने और दोषियों के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने में देशों को तकनीकी सहायता देता है.पुलिसिंग पर यूएन का अन्तर-एजेंसी कार्यबल, संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न संस्थाओं के बीच पुलिस से जुड़े काम में तालमेल बिठाने में मदद करता है. इससे एक साझा दृष्टिकोण अपनाने और काम के दोहराव से बचने में मदद मिलती है.मिसाल के तौर पर, INTERPOL के ज़रिये कोटे डी आइवर और स्विट्ज़रलैंड की पुलिस के बीच सहयोग से एक फ़िशिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया गया. इस गिरोह ने स्विट्ज़रलैंड में लोगों से 14 लाख डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी की थी.विश्वास और वैधता को मज़बूतीहिंसक टकराव, विस्थापन और अन्य संकटों के कारण आपराधिक नैटवर्क को कमज़ोर और असुरक्षित लोगों का फ़ायदा उठाने के नए अवसर मिल रहे हैं. ऐसे में अन्तरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग की अहमियत और बढ़ गई है.यूएन अधिकारियों का कहना है कि प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए लोगों का भरोसा भी बेहद ज़रूरी है.इस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस की थीम है, ‘असुरक्षा से संरक्षण - पुलिस व्यवस्था में विश्वास और वैधता को मज़बूत करना’. इसका उद्देश्य पुलिस के काम में भरोसे और वैधता को केन्द्र में रखने पर ज़ोर देना है.ज्याँ-पियरे लैक्रोआ ने कहा, “दुनिया के कई हिस्सों में सार्वजनिक संस्थाओं पर भरोसा कम हो रहा है. ऐसे में पुलिस संस्थाओं की दोहरी ज़िम्मेदारी है: समुदायों की रक्षा करना और अपनी शक्तियों का इस्तेमाल निष्पक्ष, जवाबदेह एवं पारदर्शी ढंग से करना.”हाशिए पर रहने वाले लोग अक्सर अराजकता और शोषण का सबसे अधिक असर झेलते हैं. उदाहरण के लिए, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में यूएन पुलिस ने राष्ट्रीय पुलिस के साथ मिलकर मानव तस्करी और अन्य पारदेशीय संगठित अपराधों की जाँच की क्षमता मज़बूत करने में मदद की है.एक मामले में कैमरून की यूएन पुलिस अधिकारी ग्लैडिस नकेह ने एक बलात्कार की शिकार 13 वर्षीय लड़की को चिकित्सा सहायता दिलाने में मदद की. उन्होंने आरोपी को गिरफ़्तार कराने में भी अधिकारियों की सहायता की. बाद में उस लड़की ने अपनी बेटी का नाम अधिकारी के सम्मान में ग्लैडिस रखा.यूएन अधिकारियों का मानना है कि प्रभावी पुलिस सहयोग के लिए उन समुदायों का भरोसा जीतना बेहद ज़रूरी है, जिनकी सेवा के लिए पुलिस तैनात की जाती है. यह ख़ासतौर पर उन लोगों के लिए अहम है, जो अपराध और दुर्व्यवहार के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील हैं.आतंकवाद-रोधी मामलों के कार्यवाहक अवर महासचिव अलेक्ज़ांद्र ज़ुएव ने कहा कि पेशेवर, जवाबदेह और भरोसेमन्द पुलिस संस्थाएँ समुदायों का विश्वास जीतने की बेहतर स्थिति में होती हैं. इससे लोग जाँच में सहयोग करने के लिए अधिक तैयार होते हैं और गम्भीर अपराधों से निपटने में मदद मिलती है.उन्होंने कहा, “महिलाओं, पुरुषों, लड़कियों और लड़कों के अलग-अलग अनुभवों और सुरक्षा सम्बन्धी चिन्ताओं को समझकर क़ानून प्रवर्तन एजेंसियाँ समाज के सभी लोगों की बेहतर सेवा कर सकती हैं.”
केबीसी-18 में पुश्तैनी गांव का नाम सुनकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लाइब्रेरी में देरी पर गांव वालों से मांगी माफी
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
पेरिस में जान्हवी कपूर ने पहनी मलमल खादी साड़ी, रिया कपूर बोलीं- 'ये भारत की धरोहर का सम्मान है'
4 अक्टूबर 2026 पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है - पाँच तत्वों का महत्व—यहां पढ़ें
पौड़ी गढ़वाल के सांगुड़ा में बसा है मां भुवनेश्वरी का सिद्धपीठ, जानिए मंदिर का इतिहास
'खतरों के खिलाड़ी 15' जीते अविनाश मिश्रा, दोस्त ईशा सिंह ने कहा-कुछ जीतें होती हैं बहुत पर्सनल
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
राशिफल: कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आएगी प्रगाढ़ता
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
जब संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर करने लगे थे काम, फिर ऐसे हुई फिल्मों में वापसी
इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने दिया धरना, राहुल गांधी बोले-कोई भी बचने वाला नहीं

भाजपा-जेडीएस कार्यकर्ताओं ने जलाए एक लाख से ज्यादा फॉर्म-7 - मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार

सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, नहीं तो पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर - अभिजीत दिपके
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 06/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope