सूडान में जारी युद्ध सोमवार को यूएन मानवाधिकार परिषद की चर्चा के केन्द्र में रहा. यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने बाज़ारों, अस्पतालों और ईंधन स्टेशनों पर आम नागरिकों के ख़िलाफ़ हमले तुरन्त रोकने की अपील की.
मुख्य बिन्दु
Tweet URL
विदेशी हस्तक्षेप समाप्त करने की अपील.लम्बी दूरी के ड्रोन का बढ़ता इस्तेमाल.दोनों पक्षों पर सम्भावित युद्ध अपराधों के आरोप.स्वास्थ्य सेवाओं को भारी नुक़सान.सूडान में युद्ध अब चौथे वर्ष में पहुँच चुका है. सूडानी सशस्त्र बल (SAF) और अर्द्धसैनिक त्वरित समर्थन बल (RSF) के बीच जारी लड़ाई ने गम्भीर मानवीय संकट पैदा कर दिया है. 60 लाख से अधिक लोग देश के भीतर विस्थापित हो चुके हैं, जबकि 45 लाख अन्य लोगों को सूडान की सीमाओं के पार शरण लेनी पड़ी है.यूएन मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने हिंसा समाप्त करने की अपील करते हुए कोर्दोफ़ान, ब्लू नाइल और उत्तरी व पश्चिमी दारफ़ूर में बिगड़ती स्थिति पर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों पर अभी भी “तात्कालिक” ख़तरा बना हुआ है.युद्धविराम की अपीलवोल्कर टर्क ने कहा, “तुरन्त युद्धविराम होना चाहिए, विदेशी हस्तक्षेप समाप्त होना चाहिए और समावेशी नागरिक शासन बहाल किया जाना चाहिए.”मानवाधिकार उच्चायुक्त की यह अपील, मानवाधिकार परिषद द्वारा नियुक्त वरिष्ठ स्वतंत्र जाँचकर्ताओं की सूडान युद्ध पर जारी नई रिपोर्ट के बाद आई है.रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों में आम नागरिकों के ख़िलाफ़ लम्बी दूरी के ड्रोन का बढ़ता इस्तेमाल शामिल है. साथ ही, आरोप है कि संयुक्त अरब अमीरात, चाड, दक्षिण-पूर्वी लीबिया और सोमालिया के पंटलैंड में मौजूद “व्यक्तियों और संस्थाओं” से अर्द्धसैनिक विद्रोही लड़ाकों को अहम सहायता मिल रही है.अक्टूबर 2023 में जिनीवा में परिषद द्वारा गठित सूडान के लिए तथ्य-खोजी मिशन के अध्यक्ष मोहमद ओथमान ने कहा, “सूडानी सशस्त्र बल (SAF) और त्वरित समर्थन बल (RSF), दोनों लम्बी दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं. इसके कारण हमले अब पारम्परिक मोर्चों से बहुत दूर तक पहुँच रहे हैं.”उन्होंने कहा कि ड्रोन हमलों में आम नागरिक अपने घरों, स्कूलों, अस्पतालों, बाज़ारों, विस्थापन स्थलों और शरण स्थलों पर घायल हुए हैं और मारे गए हैं. शादियों, अन्तिम संस्कारों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल लोग भी इन हमलों की चपेट में आए हैं.इसके बाद उन्होंने उत्तरी कोर्दोफ़ान के ऐल ओबेद शहर की स्थिति का ज़िक्र किया, जहाँ शहर तक पहुँच को लेकर दोनों पक्षों के बीच भारी टकराव जारी है. मानवाधिकार जाँचकर्ता ने चेतावनी दी कि RSF के बार-बार किए गए ड्रोन हमलों से पानी, ऊर्जा और अन्य अहम नागरिक बुनियादी ढाँचे प्रभावित हुए हैं.उन्होंने कहा, “ये हमले दिखाते हैं कि ख़तरा अब भी बेहद गम्भीर है. आम नागरिक लगातार हवाई हमलों और विस्थापन का सामना कर रहे हैं, जबकि पहले से दबाव झेल रही आवश्यक सेवाओं पर बोझ और बढ़ रहा है.” ऐल ओबेद शहर RSF की आंशिक घेराबन्दी में है.तथ्य-खोजी मिशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों पक्षों ने आम नागरिकों पर हमले किए हैं.इनमें दक्षिण कोर्दोफ़ान के कालोगी में एक बालवाड़ी और अस्पताल पर RSF के ‘लगातार हुए’ ड्रोन हमले शामिल हैं, जिनमें 60 बच्चों समेत 114 लोगों की मौत हुई. वहीं, अद-दाएन शिक्षण अस्पताल पर SAF के हमलों में कम से कम 70 लोग मारे गए.मोहमद ओथमान ने परिषद को बताया, “एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर हमें यह मानने के उचित आधार मिले हैं कि SAF और RSF, दोनों ने मानवाधिकारों और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का गम्भीर उल्लंघन किया है. ये उल्लंघन युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकते हैं.”स्वास्थ्य सेवाओं को भारी नुक़सानख़ारतूम से मिली एक अलग जानकारी में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को बताया कि राजधानी के तीन प्रमुख अस्पतालों को जिस तरह भारी नुक़सान पहुँचा है, वैसी ही स्थिति देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रही है.हिंसक टकराव से पहले ख़ारतूम शिक्षण अस्पताल, नेत्र अस्पताल और दन्त अस्पताल प्रमुख रेफ़रल और शिक्षण अस्पताल थे. अब उनकी इमारतों और चिकित्सा उपकरणों को भारी नुक़सान पहुँच चुका है.सूडान में WHO के प्रतिनिधि डॉक्टर अब्दिनासिर अबुबकर ने कहा, “ऑपरेशन थिएटर नष्ट हो चुके हैं, इमेजिंग उपकरण बर्बाद हो गए हैं और कई वार्ड ढह गए हैं. अस्पतालों के पूरे ब्लॉक और विभाग बन्द पड़े हैं. मरीज़ों को सुरक्षित रूप से भर्ती करने से पहले इमारतों की तत्काल मरम्मत ज़रूरी है.”डॉक्टर अब्दिनासिर अबुबकर ने अस्पतालों को हुए भारी नुक़सान की मरम्मत के लिए सहायता की अपील की. उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद अस्पताल कर्मचारी अब भी काम कर रहे हैं और इमारतों के जो हिस्से इस्तेमाल के लायक बचे हैं, वहीं मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है.
सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
‘भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करने वालों को यहां नहीं चाहते’, तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
11 अक्टूबर का पंचांग : शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, घटस्थापना के साथ की जाएगी मां शैलपुत्री की पूजा
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत, पति के लिए शेयर किया खास वीडियो
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर अनुपम खेर का खास संदेश, बोले- कद, प्रतिभा और गरिमा में सबसे ऊंचे हैं बिग बी
10 साल बाद टीवी पर लौटीं कांची कौल, बोलीं-'पुराने दौर को दोहराने नहीं, नई शुरुआत करने आई हूं'
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा, मां ब्रह्मचारिणी के धैर्य और आंतरिक शक्ति को किया नमन
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
रैपर बादशाह ने 'हसल' के कंटेस्टेंट को बताया परिवार, बोले- सभी की थोड़ी-थोड़ी यादें साथ लेकर जाऊंगा
गानों से जीते दिल, अतरंगी अंदाज से बटोरी सुर्खियां… ऐसे थे हिंदी सिनेमा के मस्तमौला किशोर कुमार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, बैठक के बाद चुनाव आयोग पर तीखा हमला

मुख्य विपक्षी दल की प्रेस कॉन्फ्रेंस : राहुल गांधी ने कहा- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन है

पंजाब में नशे के कारोबार पर राघव चड्ढा ने मान सरकार को घेरा, कार्यकर्ता की हत्या को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: कुछ राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा, मां ब्रह्मचारिणी के धैर्य और आंतरिक शक्ति को किया नमन
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत, पति के लिए शेयर किया खास वीडियो
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 13/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope