संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि रिकॉर्ड गर्मी, जानलेवा बाढ़ और चरम मौसम की घटनाएँ दुनिया को गहराते जलवायु संकट की चेतावनी दे रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक तापमान जल्द ही सुरक्षित सीमा को पार कर सकता है, लेकिन तेज़ और निर्णायक जलवायु कार्रवाई से अब भी विनाशकारी नतीजों को टाला जा सकता है.
मुख्य बिन्दुवैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5°C तक सीमित रखने के लिए तेज़ और सामूहिक कार्रवाई ज़रूरी है.मीथेन उत्सर्जन में कटौती, भूमि, वनों एवं महासागरों की रक्षा और जीवाश्म ईंधनों से तेज़ी से दूरी बनाकर मौजूदा रुझान को बदला जा सकता है.तापमान में हर अतिरिक्त बढ़ोत्तरी से जान-माल का नुक़सान बढ़ेगा, आजीविकाएँ प्रभावित होंगी, असमानता गहराएगी और पारिस्थितिकी तंत्रों को स्थाई क्षति का ख़तरा बढ़ेगा.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि हाल के महीनों में उत्तरी गोलार्द्ध में भीषण गर्मी, जंगल की आग और जानलेवा बाढ़ ने आने वाले जलवायु ख़तरों की चेतावनी दी है.उन्होंने याद दिलाया कि जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक 2015 पेरिस समझौते के तहत विश्व नेताओं ने, वैश्विक तापमान वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5°C तक सीमित रखने का संकल्प लिया था. वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के सबसे विनाशकारी प्रभावों से बचने के लिए इस सीमा के भीतर रहना बेहद अहम है.लेकिन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की नई रिपोर्ट बताती है कि दुनिया इस लक्ष्य से भटक रही है.महासचिव ने कहा, “1.5 डिग्री के लिए लड़ाई, मानवता के लिए लड़ाई है.”उन्होंने आगाह किया, “अगले कुछ वर्षों में ही वैश्विक तापमान 1.5°C की सीमा को पार कर सकता है.”‘हर अंश की बढ़ोत्तरी जानलेवा’संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की प्रमुख इन्गेर ऐंडरसन ने आगाह किया कि यदि वैश्विक तापमान लगातार 1.5°C से ऊपर बना रहता है, तो इसके गम्भीर नतीजे होंगे.उन्होंने कहा, “दुनिया भर में चरम तापलहरें पहले ही स्पष्ट कर रही हैं कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव अधिक तेज़, गम्भीर और लम्बे समय तक रहने वाले होंगे. इससे अधिक लोगों की जान जाएगी और जनजीवन पर गहरा असर पड़ेगा.”उन्होंने कहा, “अब जलवायु कार्रवाई तेज़ करने का समय है. हम सही राह पर लौट सकते हैं और हमें ऐसा करना ही होगा. इसके लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती, जलवायु सहनसक्षमता और अनुकूलन को मज़बूत करना तथा यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि तापमान 1.5°C की सीमा से जितना सम्भव हो, उतना कम और कम समय के लिए ही ऊपर रहे.”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी इससे सहमति जताई.उन्होंने कहा, “तापमान में हर छोटे से छोटे अंश की बढ़ोत्तरी जानलेवा होगी, आजीविकाओं पर असर डालेगी, असमानता गहराएगी व पारिस्थितिकी तंत्रों को अपरिवर्तनीय क्षति के और क़रीब ले जाएगी.”महासचिव ने आगाह किया, “मानवता जलवायु तबाही से बचने की सीमा को तेज़ी से पार करती जा रही है.”
Tweet URL
‘समाधान मौजूद हैं’महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि तेज़ जलवायु कार्रवाई से दुनिया को अब भी तबाही के कगार से वापस लाया जा सकता है.उन्होंने कहा, “हम इस सदी के अन्त तक तापमान वृद्धि को फिर 1.5°C से नीचे ला सकते हैं. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि तापमान 1.5°C से जितना सम्भव हो, उतना कम और कम समय के लिए ही ऊपर रहे.”इसके लिए महत्वाकाँक्षाएँ बढ़ानी होंगी - जीवाश्म ईंधनों को चरणबद्ध ढंग से समाप्त करने और नवीकरणीय ऊर्जा की रफ़्तार तेज़ करने, मीथेन प्रदूषण में भारी कटौती करने तथा भूमि, वनों व महासागरों की रक्षा करने की ज़रूरत होगी.उन्होंने कहा कि सरकारों को राष्ट्रीय जलवायु योजनाओं और नैट-ज़ीरो उत्सर्जन प्रतिबद्धताओं से भी आगे बढ़कर काम करना होगा. विकसित देशों को अनुकूलन वित्त तीन गुना करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि यह सहायता सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों तक पहुँचे.महासचिव ने कहा, “विज्ञान स्पष्ट है. समाधान हमारे पास हैं और दुनिया उन्हें लागू करने के लिए पहले से कहीं बेहतर स्थिति में है. अब महत्वाकाँक्षा बढ़ाने और कार्रवाई तेज़ करने का समय है.”नवीनतम रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष:तापमान 1.5°C से ऊपर जाने पर, हर अतिरिक्त बढ़ोत्तरी व हर बीतते वर्ष के साथ जलवायु जोखिम और गम्भीर होंगे. इनमें चरम मौसम, पारिस्थितिकी तंत्रों का नुक़सान, छोटे द्वीपीय देशों एवं निचले तटीय शहरों के डूबने का ख़तरा तथा मानव स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, जल आपूर्ति, बुनियादी ढाँचे और अर्थव्यवस्था पर गम्भीर असर शामिल हैं.तापमान जितना अधिक और जितने लम्बे समय तक ऊँचा रहेगा, अपरिवर्तनीय बदलावों का ख़तरा उतना ही बढ़ेगा. इनमें विशाल हिमचादरों का अस्थिर होना और अमेज़ॉन वर्षावन का क्षरण शामिल है.उत्सर्जन में कटौती व जलवायु अनुकूलन को साथ-साथ आगे बढ़ाना होगा, और प्रकृति-आधारित शीतलन जैसे उपायों को प्राथमिकता देनी होगी.ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में लगातार कटौती करते हुए नैट-ज़ीरो से आगे, नैट-नैगेटिव उत्सर्जन की दिशा में बढ़ना होगा.सफलता के लिए मज़बूत राजनैतिक इच्छाशक्ति, बहुपक्षीय सहयोग, प्रभावी नीतियाँ, समावेशी शासन और पर्याप्त वित्तीय सहायता ज़रूरी हैं.जलवायु परिवर्तन के लिए अधिक ज़िम्मेदार देशों को सबसे तेज़ और सबसे महत्वाकाँक्षी कार्रवाई करनी होगी.
© Unsplash/Ratio EV Charging
इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन.
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, पार्टनर लेखा वॉशिंगटन का रिएक्शन आया सामने
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
80 साल से दुर्गा मां का स्वागत कर रहा मुखर्जी परिवार, तनुजा ने दिया सभी को न्योता
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'केस नंबर 2047' और विकसित भारत - सीएम योगी ने कानूनी अंदाज में रखा विकास का ब्लूप्रिंट

अमेरिकी कंपनी निल्सन भारत को बना रही अपना प्रमुख ग्लोबल इनोवेशन सेंटर - रिपोर्ट

राम मंदिर संचालन को लेकर सीईओ के सुझाव मान्य, बोले नृपेंद्र मिश्रा
राशिफल 17 अक्टूबर: मिथुन और कन्या को मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल
माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल
देबीना बनर्जी ने मातृत्व पर कही दिल की बात, बोलीं-मातृत्व ने मुझे और मजबूत बनाया
प्रियंका चोपड़ा ने 'वाराणसी' के अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई दी
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
श्रेया घोषाल का 'अनस्टॉपेबल टूर' फिर दक्षिण अफ्रीका में, डरबन और प्रिटोरिया में बिखरेगा जादू
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
80 साल से दुर्गा मां का स्वागत कर रहा मुखर्जी परिवार, तनुजा ने दिया सभी को न्योता
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope