संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में भोटेकोशी-त्रिशूली नदी घाटी में आई अचानक बाढ़ के एक सप्ताह बाद भी कम से कम 22 हज़ार बच्चों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई सहायता की तत्काल ज़रूरत है.
प्रभावित ज़िलों में जल आपूर्ति व्यवस्था, शौचालय और अन्य स्वच्छता सुविधाएँ क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं. इससे जलजनित और अन्य संक्रामक बीमारियों का ख़तरा बढ़ गया है.नेपाल में UNICEF की प्रतिनिधि एलिस अकुंगा ने कहा, “इन ज़िलों में माता-पिता दिन भर इसी पशोपेश में रहते हैं कि पानी कहाँ से लाएँ और क्या वह उनके बच्चों के लिए सुरक्षित है?”भीड़-भरे हालातप्रभावित परिवार अब मेज़बान समुदायों या अस्थाई आश्रय केन्द्रों में रह रहे हैं, जहाँ भीड़भाड़ के कारण साफ़-सफ़ाई बनाए रखना मुश्किल हो रहा है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस सप्ताह चेतावनी दी कि बाढ़, विस्थापन, भीड़भाड़ और ठहरा हुआ पानी डेंगू और स्क्रब टाइफस जैसी संक्रामक बीमारियों का ख़तरा बढ़ा सकते हैं.
Tweet URL
एलिस अकुंगा ने कहा, “इन हालात में जलजनित बीमारियों का ख़तरा तेज़ी से बढ़ता है. हालाँकि इन्हें रोका जा सकता है.”राहत सामग्री पहुँचीUNICEF ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित रसुवा और नुवाकोट ज़िलों में लगभग 19 हज़ार लोगों के लिए पानी, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई सम्बन्धी राहत सामग्री भेजी है.इसमें 3,800 से अधिक स्वच्छता किट, 3,300 मोड़कर रखे जा सकने वाले 10-लीटर पानी के कनस्तर, 3,500 बाल्टियाँ, 3,500 एक-लीटर के मग, जल शुद्धिकरण घोल की 4,000 बोतलें और 1,000 से अधिक तिरपाल शामिल हैं.UNICEF के कर्मचारी सरकारी एजेंसियों और साझीदारों के साथ मिलकर, बीमारियों की निगरानी, साफ़-सफ़ाई के प्रति जागरूकता और संक्रमण की रोकथाम पर भी काम कर रहे हैं.अहम ढाँचे क्षतिग्रस्तयह भीषण बाढ़ 27 अगस्त को नेपाल-चीन सीमा पर हिमनद ढहने के बाद आई थी. अन्तरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में मृतकों की संख्या 1,100 के पार पहुँच चुकी है.सड़कों, पुलों, दूरसंचार नेटवर्क और जल आपूर्ति प्रणालियों को भारी नुक़सान पहुँचा है, जिससे प्रभावित समुदायों तक पहुँचना और राहत पहुँचाना मुश्किल हो गया है.UNICEF के अनुमान के मुताबिक़, कम से कम 19 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें आठ पूरी तरह और आठ आंशिक रूप से नष्ट हुए हैं. वहीं, 10 हज़ार से अधिक स्कूली बच्चों को तत्काल मनोसामाजिक सहायता और सुरक्षित शिक्षण स्थलों की ज़रूरत है.बच्चों पर गहरा असरनुवाकोट के 14 वर्षीय स्वास्तिक पौडेल ने हाल ही में UNICEF को बताया, “पहले मैं ज़्यादातर समय स्कूल में बिताता था और खाली समय में दोस्तों के साथ खेलता था. हम अक्सर फ़ुटबॉल खेला करते थे.”अब स्वास्तिक अपने माता-पिता और बहन के साथ एक आश्रय स्थल में रह रहा है, जहाँ वह अपनी पुरानी दिनचर्या से जुड़े रहने की कोशिश करता है.उसने कहा, “कुछ बच्चे यहाँ फ़ुटबॉल लाए हैं. उसमें छेद है, फिर भी हम उससे खेलते रहते हैं. कुछ दोस्त मैच भी खेलते हैं.”बेहतर पुनर्निर्माणजैसे-जैसे प्रभावित इलाक़ों तक पहुँच आसान होगी, UNICEF समुदायों और आश्रय स्थलों में आपातकालीन जल आपूर्ति और घरों में पानी शुद्ध करने की सुविधा बढ़ाएगा. साथ ही, जल गुणवत्ता की निगरानी, अस्थाई शौचालय और हाथ धोने की व्यवस्था, तथा स्वच्छता व माहवारी से जुड़ी ज़रूरी सामग्री की आपूर्ति भी बढ़ाई जाएगी.एलिस अकुंगा ने कहा कि सुरक्षित पानी और स्वच्छता व्यवस्था बहाल करना “कोई ऐसा काम नहीं है जो एक सप्ताह में पूरा हो जाए”. उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त जल प्रणालियों, पाइपों, पम्पों और शौचालयों की मरम्मत व पुनर्निर्माण इस तरह करना होगा कि वे भविष्य की बाढ़ का बेहतर सामना कर सकें.उन्होंने कहा, “हमें समुदायों को अधिक सुरक्षित और सहनसक्षम बनाना होगा. वरना अगली आपदा के बाद फिर यही हालात होंगे और एक बार फिर इसका ख़ामियाज़ा बच्चों को भुगतना पड़ेगा.”
काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो
जिस हेमा मालिनी पर फिदा है पूरा बॉलीवुड, कभी उन्हें निर्देशक ने फिल्म से कर दिया था बाहर
अवतार गिल ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को जयंती पर किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, बोले-उन जैसी गायिका दोबारा नहीं होगी
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
मस्टर्ड येलो साड़ी में कृति खरबंदा ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, पांचवें दिन के नवरात्रि उत्सव को बनाया खास
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल, पति ने यूं किया सेलिब्रेट
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन, पीले पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज
जेलर 2 की धांसू शुरुआत, पहले हाफ को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, रजनीकांत के स्वैग ने जीता दिल
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
12 साल पुराना सपना हुआ सच, 'एनी बडी कैन ड्रीम' के हीरो बने राघव जुयाल
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: कुछ राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल
तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बगलामुखी-धूमावती के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया, कनॉट प्लेस में प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई

परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा; हवाई किरायों पर नियम तैयार, दो सप्ताह में होंगे जारी
आज का राशिफल: मिथुन को धन लाभ के संकेत, मकर और कुंभ रहें सतर्क
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 16/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope