• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल बाढ़: राहत सहायता के लिए लगभग 5 करोड़ डॉलर जुटाने की अपील

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र और उसके मानवीय सहायता साझीदारों ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित 84 हज़ार से अधिक लोगों की मदद के लिए तत्काल 4 करोड़ 96 लाख डॉलर जुटाने की अपील की है. 26 अगस्त को नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की सीमा पर हिमनद ढहने से भीषण बाढ़ आई. नेपाल में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार, अब तक 1,250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ारों लोग लापता हैं. Tweet URL

संयुक्त राष्ट्र की स्थानीय राहत सहायता टीम का अनुमान है कि बाढ़ से नेपाल में 84,270 लोग, यानि लगभग 19,284 परिवार प्रभावित हुए हैं.विनाशकारी असरउत्तरी नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिंग इलाक़ों में सड़कें, स्कूल, बिजली नैटवर्क और जल प्रणालियाँ क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं. वहीं अनेक लोगों ने अपने घर और परिवार के सदस्यों को खो दिया है.संयुक्त राष्ट्र, नेपाल के आपातकालीन राहत अभियानों के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को ज़रूरी सामान ख़रीदने में मदद देने और बिजली बहाल करने पर काम कर रहा है. साथ ही, बीमारियों का प्रकोप रोकने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को फिर से गति देने और लोगों को सर्दियों के लिए तैयार करने के प्रयास जारी हैं.राहतकर्मी नक़द सहायता, ठंड से बचाव के लिए आश्रय सामग्री, पोर्टेबल सौर ऊर्जा इकाइयाँ, जल शुद्धिकरण प्रणालियाँ और खाद्य सहायता पहुँचाएँगे. वहीं मोबाइल स्वास्थ्य क्लीनिक चिकित्सा एवं पोषण सहायता प्रदान करेंगे.नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की रैज़िडैंट कोऑर्डिनेटर लीला पीटर्स याहिया ने कहा, “परिवारों ने सब कुछ खो दिया है - अपने प्रियजन, घर और आजीविका, सभी कुछ ही मिनटों में बह गया.”उन्होंने कहा, “सरकार के नेतृत्व में चल रहे राहत प्रयासों के तहत, इस अपील के ज़रिये सर्दियाँ आने से पहले सबसे दुर्गम समुदायों तक नक़द सहायता, आश्रय, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ पानी और संरक्षण सहायता पहुँचाई जाएगी.”विश्व बैंक के अनुसार, नेपाल के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है और इसका लगभग आधा हिस्सा पशुधन से आता है. इसलिए राहत दल बचे हुए पशुओं को सुरक्षित रखने में भी लोगों की मदद करेंगे.राहत सामग्री पहुँचीसंयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और अन्य यूएन एजेंसियाँ पहले से ही राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं, जबकि जीवित बचे लोगों की तलाश अब भी जारी है.शुक्रवार को यूनीसेफ़ और योरोपीय संघ के सहयोग से एक विमान 84 मीट्रिक टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुँचा.इसमें दस्त के इलाज की किट, पानी की टंकियाँ, स्वच्छता किट, जल शुद्धिकरण सामग्री, सर्दियों के कपड़े और शिक्षण सामग्री शामिल हैं. यूनीसेफ़ के अनुसार, इससे लाखों लोगों को मदद मिल सकेगी. © UNICEF नेपाल में बाढ़ से तबाह एक शहर की सड़कों से गुज़रते UNICEF कर्मचारी. नेपाल में यूनीसेफ़ की प्रतिनिधि एलिस अकुंगा ने कहा, “यह राहत सामग्री हमें बच्चों और परिवारों तक तत्काल ज़रूरी सहायता पहुँचाने में मदद करेगी, ताकि उनके स्वास्थ्य, कल्याण व भविष्य की रक्षा की जा सके.”मानवीय सहायता साझीदार कुछ सबसे अधिक प्रभावित इलाक़ों में पहले ही राहत सामग्री पहुँचा चुके हैं. बीमारी की रोकथाम और ज़रूरी बुनियादी ढाँचे की मरम्मत पर भी काम जारी है.UNICEF ने प्रभावित बच्चों के लिए आपात राहत सामग्री उपलब्ध कराई है और खेल व मनोरंजन की सामग्री वाले बाल-अनुकूल स्थान बनाने में भी मदद की है.एलिस अकुंगा ने कहा, “आने वाले सप्ताहों और महीनों में बच्चों को स्वस्थ रहने, पढ़ाई पर लौटने और अपनी ज़िन्दगी फिर से सँवारने के लिए लगातार सहायता की ज़रूरत होगी. आपदा का पैमाना बहुत बड़ा है, इसलिए ज़रूरतें अब भी बहुत अधिक हैं और हर दिन मायने रखता है.”

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved