संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गुरुवार को कहा कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में तेज़ी से फैल रहे बुंडिबुग्यो इबोला प्रकोप पर लगाम कसने के लिए तत्काल कार्रवाई और अधिक वित्तीय सहायता की ज़रूरत है.
मुख्य बिन्दुमई के मध्य में प्रकोप शुरू होने के बाद से डीआर काँगो के छह प्रभावित प्रान्तों में 5,600 से अधिक मामले और 2,700 मौतें दर्ज.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, संक्रमण की रफ़्तार धीमी हुई है, लेकिन फैलाव का रुझान अभी नहीं बदला है.संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) के अनुसार, पड़ोसी बुरुंडी में रोकथाम के प्रयास शुरू हो चुके हैं.उन्होंने कहा, “चुनौती बहुत बड़ी है.” हर सप्ताह इबोला के लगभग 500 नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि मानवीय सहायता प्रयासों के लिए आवश्यक धनराशि का केवल 48 प्रतिशत ही उपलब्ध हो पाया है.अनुमान है कि मौजूदा संसाधन केवल कुछ हफ़्तों तक ही चल पाएँगे. इबोला का प्रसार उसे रोकने के प्रयासों से अधिक तेज़ी से हो रहा है.महासचिव ने कहा, “हम जानते हैं कि इबोला को कैसे क़ाबू में करना है, संक्रमण की कड़ी कैसे तोड़नी है और लोगों की जान कैसे बचानी है. लेकिन हमें एक और वायरस से भी लड़ना होगा - उदासीनता के वायरस से.”
अधिक वित्तीय सहायता की ज़रूरतमहासचिव ने चेतावनी दी, “अगर अतिरिक्त वित्तीय सहायता नहीं मिला, तो राहत कार्यों के लिए उस समय धन ख़त्म हो जाएँगे, जब उन्हें और तेज़ करने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होगी.” उन्होंने अतिरिक्त 1.1 अरब डॉलर की अपील की.लेकिन चुनौती केवल धन की नहीं है. इबोला ऐसे क्षेत्र में फैल रहा है, जहाँ दशकों से जारी हिंसक टकरावों के कारण बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और स्वास्थ्य सेवाएँ कमज़ोर पड़ी हैं. केवल इतुरी प्रान्त में 10 लाख लोग विस्थापित हैं, जबकि पूरे क्षेत्र में 1.2 करोड़ से अधिक लोगों को मानवीय सहायता और संरक्षण की ज़रूरत है.असुरक्षा भी राहत प्रयासों में बड़ी बाधा है. 40 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की जान जा चुकी है और उपचार केन्द्रों व एम्बुलेंस पर हमले हुए हैं. ऐसे में मानवीय सहायता दलों को इबोला और हिंसा, दोनों से एक साथ जूझना पड़ रहा है, जबकि कुछ समुदायों तक पहुँचना अब भी मुश्किल है.
Tweet URL
समाज के हर वर्ग की भागेदारीइबोला के ख़िलाफ़ जागरूकता फैलाने के लिए स्थानीय कलाकार और सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोग भी आगे आ रहे हैं. इनमें प्रसिद्ध काँगोली गायक और गीतकार लोकुआ कान्ज़ा शामिल हैं.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के राष्ट्रीय सदभावना दूत लोकुआ कान्ज़ा ने एजेंसी के सोशल मीडिया मंच पर जारी एक वीडियो में लोगों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की.संगीत जोड़ी वेडी और गायक ड्रिगो एबोमा ने भी इबोला का फैलाव रोकने का सन्देश देने वाले गीत जारी किए हैं. वहीं, एक लाख से अधिक अनुयायियों वाले सोशल मीडिया के 15 प्रभावशाली लोगों ने युवजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने मंचों का इस्तेमाल किया है.धार्मिक नेता भी इस मुहिम में शामिल हैं. प्रकोप के केन्द्र इतुरी प्रान्त में 50 से अधिक धार्मिक नेताओं को संक्रमण रोकने और अफ़वाहों से निपटने के तरीक़ों की जानकारी दी गई है.इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र और स्थानीय साझीदारों ने लगभग 30 पूर्व लड़ाकों को बचाव के उपायों एवं संदिग्ध मामलों की पहचान के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया. इसके बाद, स्थानीय समुदायों तक यह ज़रूरी जानकारी पहुँचाने के लिए उन्हें इतुरी प्रान्त के उत्तरी हिस्सों के भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में भेजा गया.बुरुंडी में तैयारियाँ तेज़संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसियाँ और साझीदार, पड़ोसी बुरुंडी में इबोला के सम्भावित प्रसार से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं.बुरुंडी में अब तक इबोला का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है. लेकिन डीआर काँगो के प्रभावित इलाक़ों से नज़दीकी और सीमा पार लोगों की लगातार आवाजाही के कारण वहाँ संक्रमण फैलने का ख़तरा अधिक है.तैयारियों के तहत सीमा प्रवेश केन्द्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है, तापमान की जाँच की जा रही है और थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं. साथ ही नर्सों,सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों और पत्रकारों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
© UNFPA DRC
पूर्वी डीआर काँगो में एक नर्स इबोला मरीज़ों की देखभाल के लिए सुरक्षात्मक उपकरण पहन रही है.
युगांडा में इबोला प्रकोप की समाप्ति घोषितसंयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य अधिकारियों और साझीदारों ने गुरुवार को पड़ोसी युगांडा में बुंडिबुग्यो इबोला प्रकोप समाप्त होने की घोषणा की.देश में आख़िरी मरीज़ को 16 जुलाई को उपचार के बाद छुट्टी दिए जाने के बाद लगातार 42 दिनों तक कोई नया पुष्ट मामला सामने नहीं आया है.यह 42 दिन की अवधि इबोला की अधिकतम ऊष्मायन अवधि (incubation period) के दोगुने के बराबर है और किसी प्रकोप के समाप्त होने की पुष्टि के लिए अन्तरराष्ट्रीय मानक है.इस प्रकोप के दौरान युगांडा में इबोला के 20 पुष्ट मामले दर्ज किए गए, जिनमें दो लोगों की मौत हुई. संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 800 से अधिक सम्पर्कों की पहचान कर उनकी निगरानी की गई.यूएन की कार्रवाईसंयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) के अनुसार, यूएन एजेंसियों और साझीदारों ने राहत कार्रवाई बढ़ाते हुए सुरक्षित और सम्मानजनक अन्तिम संस्कार के लिए 35 अतिरिक्त मोबाइल टीमें और उच्च जोखिम वाले इलाक़ों में 286 सामुदायिक टीमें तैनात की हैं. इनमें 2,500 से अधिक स्वयंसेवक और नागरिक सुरक्षा कर्मी शामिल हैं.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 260 से अधिक विशेषज्ञ तैनात किए हैं और 330 टन से अधिक ज़रूरी चिकित्सा व अन्य सहायता सामग्री पहुँचाई है.विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP), यूएन मानवतावादी विमान सेवा (UNHAS) के ज़रिए सहायता पहुँचाने और मरीज़ों को हवाई मार्ग से निकालने का काम जारी रखे हुए है.संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी (IOM) ने जून में 11 देशों के लिए क्षेत्रीय तैयारी योजना शुरू की थी और अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की जाँच में मदद की है.बुरुंडी में WHO और साझीदार, इबोला से निपटने की तैयारियाँ बेहतर करने में राष्ट्रीय अधिकारियों की मदद कर रहे हैं. इसमें दिशा-निर्देशों को अपडेट करना और जाँच के नमूनों को सुरक्षित रूप से इकट्ठा करके प्रयोगशालाओं तक पहुँचाने की व्यवस्था मज़बूत करना शामिल है. साथ ही किरुंडी, स्वाहिली और फ़्रेंच भाषाओं में इबोला से बचाव के लगभग 30 हज़ार पोस्टर बाँटे गए हैं.DRC में यूएन की राहत कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'
सुनीता आहूजा ने गणपति स्थापना पर किया खुलासा, बताया बेटे के साथ फिल्म में आएंगी नजर
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
बेडरूम की ये छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं कमरे का माहौल, वास्तु में रखें इन बातों का ध्यान
'बिग बॉस 20' में चिकन को लेकर भिड़ीं आम्रपाली दुबे और माही विज, एक-दूसरे से कहा-'शट अप'
साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक
गणेश चतुर्थी पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चिंता? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका
दिशा सालियान केस में नाम आने पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मैं दिशा से कभी नहीं मिला
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
गणेश चतुर्थी पर तुषार कपूर ने साझा की खुशी, बोले- ‘ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए’
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
गणेश चतुर्थी 2026: लालबागचा राजा से सिद्धिविनायक तक, बप्पा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
किंग की 24 दिसंबर को रिलीज़ पक्की, शाहरुख खान ने किया कन्फर्म
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
राशिफल: कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों को रविवार 13 सितम्बर का दिन
प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
दूसरा टी20: संजू-अभिषेक के बीच 88 रन की तूफानी साझेदारी, 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

नीशू आजाद मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने लगाईं कड़ी शर्तें
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
गणेश चतुर्थी पर डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत, कहा-आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है
'बिग बॉस 20' में चिकन को लेकर भिड़ीं आम्रपाली दुबे और माही विज, एक-दूसरे से कहा-'शट अप'
प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
सुरभि चंदना के घर गणपति भोग से पहले हुआ गैस लीक, बोलीं-'जब बप्पा साथ हों तो कोई बाधा बड़ी नहीं'
चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'
गणेश चतुर्थी पर तुषार कपूर ने साझा की खुशी, बोले- ‘ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए’
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
सुनीता आहूजा ने गणपति स्थापना पर किया खुलासा, बताया बेटे के साथ फिल्म में आएंगी नजर
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
शरीर में बहती हैं 5 प्राण ऊर्जाएं, जानिए इनके रंग और काम
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 16/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope