• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘यह आपकी दुनिया है’: एआई का भविष्य गढ़ने में युवजन की भूमिका अहम

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव आमिना जे मोहम्मद ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) युवजन के सीखने, काम करने और फ़ैसले लेने के तरीक़ों को पहले ही बदल रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुनिया किस दिशा में आगे बढ़ेगी, इसे तय करने में युवा पीढ़ी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी. अपनी भारत यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र उपमहासचिव आमिना जे मोहम्मद ने गुरूवार को नई दिल्ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के छात्रों के साथ संवाद में यह बात कही. Tweet URL

नई दिल्ली स्थित यूएन हाउस में ‘एआई, नवाचार और एक टिकाऊ भविष्य’ विषय पर आयोजित एक घंटे की चर्चा में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, सार्वजनिक नीति, व्यवसाय प्रबन्धन, सिविल इंजीनियरिंग और ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों ने हिस्सा लिया.छात्रों ने तेज़ी से विकसित हो रही एआई तकनीक से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए.चर्चा में रोज़गार, कौशल और आर्थिक समावेशन से लेकर समाज और पर्यावरण पर एआई के व्यापक प्रभाव तक अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ.‘एक और क्रान्ति’आमिना मोहम्मद ने मौजूदा तकनीकी दौर को एक बड़े परिवर्तन के रूप में देखते हुए कहा कि इसका असर आज के युवजन के साथ-साथ आने वाले समय पर भी पड़ेगा.उन्होंने कहा, “आप वह पीढ़ी हैं जिसके लिए यह आज की बात है, लेकिन यह कल के बारे में भी है.”एआई और क्वांटम कम्प्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने इन बदलावों की तुलना पिछली बड़ी तकनीकी क्रान्तियों से की.“यह चीज़ों को बड़े पैमाने पर बदल देगा. यह मात्र कोई अतिरिक्त तकनीक नहीं है.”उन्होंने छात्रों से पूछा, “यह आपकी दुनिया है, और इसे आकार देने में आप कितनी भूमिका निभा रहे हैं?”यूएन उपमहासचिव ने कहा कि संस्थाएँ अक्सर युवजन की स्वतंत्र रूप से बदलाव लाने की क्षमता को पूरी तरह पहचान नहीं पातीं.उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम संस्थानों में इस बात को काफ़ी हद तक कम करके आँकते हैं कि आप हमारे बिना भी इसे आकार दे सकते हैं.”उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि धन और ताक़त तथा लोगों की आकांक्षाओं के बीच बढ़ती दूरी सामाजिक तनाव को जन्म दे सकती है.उन्होंने कहा, “अगर ऐसा होता है, तो दरारें पैदा होंगी, क्योंकि धन और ताक़त एक जगह होंगे, जबकि लोग क्या चाहते हैं, वह दूसरी जगह होगा.” © UN India/Prince Prasun नई दिल्ली में भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर के साथ संयुक्त राष्ट्र उपमहासचिव आमीना जे मोहम्मद. भारत-यूएन सहयोग पर चर्चाछात्रों के साथ संवाद के अलावा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आमिना मोहम्मद की भारत यात्रा के दौरान हुई अन्य बैठकों में भी चर्चा का एक अहम विषय रही.विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक में उन्होंने भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच मज़बूत सम्बन्धों की पुष्टि की.इस दौरान वैश्विक शासन व्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका के साथ-साथ शान्तिरक्षा, जलवायु कार्रवाई और बहुपक्षीय कूटनीति में उसके योगदान पर भी चर्चा हुई.इससे पहले, आमिना मोहम्मद ने विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज से भी मुलाक़ात की.इस दौरान टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) पर भारत-यूएन सहयोग, एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव, शान्तिरक्षा, जलवायु, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और संयुक्त राष्ट्र सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.यूएन उपमहासचिव ने संयुक्त राष्ट्र की देशीय टीम से भी मुलाक़ात की और भारत में टिकाऊ विकास, जलवायु सहनसक्षमता और मानवीय सहायता समन्वय के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा की.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved