महासागर का स्तर अब दर्ज इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक तेज़ी से बढ़ रहा है. इसके प्रभाव अभी से महसूस किए जा रहे हैं और ख़तरे लगातार बढ़ रहे हैं. ज़मीन के बड़े हिस्से पानी में डूब रहे हैं, घरों में बाढ़ का पानी घुस रहा है और लोगों की आजीविका छिन रही है. इससे अधिक सुरक्षित भविष्य की तलाश में जुटे लोगों के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं.समुद्र-स्तर में बढ़ोत्तरी का असर केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है. इसका मानवाधिकारों, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, संस्कृति, अनेक देशों के भविष्य और बुनियादी मानवीय गरिमा पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है. © UNDP सोलोमन द्वीपसमूह के दक्षिण मलाइता में ग्रामीण तटरेखा की रक्षा के लिए मैन्ग्रोव लगा रहे हैं. इस संकट से विकसित एवं विकासशील, दोनों तरह के देश प्रभावित हो रहे हैं और दुनिया का शायद ही कोई हिस्सा इससे पूरी तरह अछूता है.बढ़ता समुद्र-स्तर आने वाली पीढ़ियों के लिए गम्भीर संकट बनेगा या एक ऐसी चुनौती जिससे निपटा जा सके, यह आज कार्रवाई करने और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की हमारी क्षमता पर निर्भर करेगा.समुद्र-स्तर में वृद्धि का क्या अर्थ है?सरल शब्दों में कहें तो, मानव गतिविधियों से पैदा हुए जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का स्तर लगातार बढ़ रहा है.वर्ष 2014 से 2023 के बीच वैश्विक समुद्र-स्तर में औसतन 4.7 मिलीमीटर प्रति वर्ष की वृद्धि हुई. 2024 में यह दर रिकॉर्ड 5.9 मिलीमीटर तक पहुँच गई.सबसे आशावादी अनुमान के तहत भी, वर्ष 2100 तक समुद्र-स्तर में लगभग 0.55 मीटर तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. सबसे ख़राब स्थिति में यह बढ़ोत्तरी एक मीटर से अधिक हो सकती है. © UNICEF/Ashwa Faheem मालदीव में समुद्र-स्तर बढ़ने से तट की रक्षा के लिए समुद्र किनारे कंक्रीट के सिलेंडर लगाए गए हैं. वहीं, अत्यधिक उत्सर्जन वाले परिदृश्य में इस सदी के अन्त तक समुद्र-स्तर में लगभग 2 मीटर तक की बढ़ोत्तरी की सम्भावना कम है, लेकिन यदि ऐसा हुआ तो इसके प्रभाव बेहद गम्भीर हो सकते हैं.समुद्र-स्तर क्यों बढ़ रहा है?हिमनदों और विशाल हिम-चादरों के पिघलने से.महासागर गर्म होने पर समुद्री पानी फैलता है और अधिक जगह घेरता है, जिससे समुद्र-स्तर बढ़ता है.पृथ्वी पर जमा हो रही अतिरिक्त गर्मी का लगभग 91 प्रतिशत महासागर सोख रहे हैं. इसलिए, हानिकारक गैसों के बढ़ते उत्सर्जन से जैसे-जैसे पृथ्वी गर्म हो रही है, समुद्र-स्तर में आगे और बढ़ोत्तरी होना लगभग तय है.लोगों पर असरदुनिया भर में लगभग 77 करोड़ लोग, यानि हर 10 में से क़रीब एक व्यक्ति, ऐसे इलाक़ों में रहते हैं जो समुद्र में ऊँचे ज्वार के स्तर से पाँच मीटर से भी कम ऊँचाई पर हैं.समुद्र के इतने क़रीब रहने के असर अब साफ़ दिखाई देने लगे हैं.मीठे पानी के कुओं और खेती की ज़मीन में खारापन बढ़ रहा है.बाढ़ से अस्पतालों, स्कूलों और स्वच्छता प्रणालियों को नुक़सान पहुँच रहा है.पानी से फैलने वाली बीमारियों का ख़तरा बढ़ रहा है, जिससे पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है और लोगों में मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है.मत्स्य पालन और पर्यटन, जो अनेक तटीय अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ हैं, प्रभावित हो रहे हैं. © UN News/Daniel Dickinson कैरेबियाई क्षेत्र के प्यूर्टो रिको में तटीय कटाव के कारण घर समुद्र में समा रहे हैं. कुछ अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2050 तक दुनिया भर में 1.2 अरब लोग विस्थापित हो सकते हैं. लोग न केवल सुरक्षित जगह की तलाश में होंगे, बल्कि ऐसी जगह भी चाहेंगे जहाँ वे अपनी आजीविका फिर से खड़ी कर सकें.नए साक्ष्य संकेत देते हैं कि कुछ क्षेत्रों में समुद्र-स्तर बढ़ने से जुड़े ख़तरों को अब तक काफ़ी कम आँका गया हो सकता है. इसका अर्थ है कि पहले के अनुमानों की तुलना में करोड़ों अधिक लोग जोखिम में हो सकते हैं.इस संकट का असर केवल भौतिक नुक़सान तक सीमित नहीं है. साँस्कृतिक विरासत, पुश्तैनी ज़मीन और पारम्परिक जीवन-शैली भी खो रही हैं, जिसका लोगों की मानसिक और भावनात्मक सेहत पर गहरा असर पड़ रहा है.आर्थिक क़ीमततटीय बुनियादी ढाँचे को पहुँचने वाला नुक़सान पहले ही 1.8 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है.अनुकूलन उपाय नहीं किए गए, तो दुनिया भर में हर वर्ष होने वाला नुक़सान 1.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच सकता है.लघु द्वीपीय विकासशील देशों को 1970 से 2020 के बीच जलवायु सम्बन्धी आपदाओं से 153 अरब डॉलर का नुक़सान हुआ.अमेरिका में आपदा के जोखिम वाले इलाक़ों में 2020 से 2023 के बीच मकान बीमा प्रीमियम में 33 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई.दुनिया के 80 प्रतिशत से अधिक व्यापार को सम्भालने वाले बन्दरगाहों पर बाढ़ और बढ़ते समुद्री-स्तर का ख़तरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृँखलाओं के लिए भी जोखिम पैदा हो रहे हैं. © Unsplash/Piiko चीन के ग्वांगझोउ जैसे आधुनिक शहरों में समुद्र-स्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का ख़तरा भी बढ़ रहा है. सबसे अधिक ख़तरा कहाँ है?समुद्र-स्तर बढ़ने के सबसे बड़े ख़तरे का सामना कर रहे कई देशों का उत्सर्जन में योगदान बेहद कम है, और इससे निपटने के संसाधन भी सीमित हैं.छोटे द्वीपीय देश: प्रशान्त क्षेत्र के कुछ देशों में स्थानीय समुद्र-स्तर वैश्विक औसत की तुलना में दोगुनी से भी अधिक तेज़ी से बढ़ रहा है. बार-बार आने वाली बाढ़ के कारण ये देश विशेष रूप से संवेदनशील हैं.निचले इलाक़ों में बसे डेल्टा शहर: ढाका, मुम्बई व कोलकाता जैसे शहरों में 1.4 करोड़ से अधिक लोगों के घर, आजीविका और जीवन ख़तरे में हैं.तटीय महानगर: मियामी, न्यूयॉर्क और ग्वांगझोउ जैसे शहरों में बुनियादी ढाँचे को भारी क्षति से ख़रबों डॉलरों का आर्थिक नुक़सान हो सकता है.क्या इसे रोका जा सकता है?पूरी तरह नहीं. समुद्र-स्तर में कुछ बढ़ोत्तरी अब लगभग तय हो चुकी है.लेकिन आगे इसमें कितनी बढ़ोत्तरी होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हानिकारक उत्सर्जन में अभी कितनी तेज़ी और कितने बड़े पैमाने पर कटौती की जाती है. © NASA NASA की एक तस्वीर में पश्चिमी अंटार्कटिका की तेज़ी से पिघलती हिम-चादर का एक हिस्सा, थ्वाइट्स ग्लेशियर, दिखाई देता है. एक बड़ा चिन्ता का विषय अंटार्कटिका का थ्वाइट्स हिमनद है, जो लगभग 1 लाख 90 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है.यदि यह हिमनद ढहता है, तो अकेले इसके कारण समुद्र-स्तर में अचानक और अपरिवर्तनीय रूप से आधे मीटर से अधिक की बढ़ोत्तरी हो सकती है.यह एक वास्तविक और सम्भावित ‘टिपिंग पॉइंट’ हो सकता है, यानि ऐसी सीमा जिसके पार पहुँचने के बाद हालात को वापस पहले जैसी स्थिति में लाना सम्भव नहीं होगा.अपरिहार्य बदलावों के अनुरूप ढलनावैश्विक तापमान और उसके साथ समुद्र-स्तर बढ़ने की रफ़्तार को धीमा करने के लिए जलवायु परिवर्तन को बढ़ाने वाले जीवाश्म ईंधनों से दूरी बनाना दुनिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. लेकिन इसके साथ-साथ अनुकूलन उपायों पर भी अभी से काम करना ज़रूरी है.आपदा आने से पहले लोगों को सुरक्षित करने के लिए पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ.समुद्री दीवारें, मैन्ग्रोव संरक्षण, रेत के टीलों की बहाली और ख़तरे वाले इलाक़ों से लोगों का योजनाबद्ध तरीक़े से सुरक्षित स्थानों पर जाना.बेहतर आँकड़े और निगरानी, क्योंकि अनेक क्षेत्रों में अब भी समुद्री परिस्थितियों की बुनियादी निगरानी पर्याप्त नहीं है.भूमि के पानी में डूबने की स्थिति में देश की सम्प्रभुता और समुद्री सीमाओं से जुड़े क़ानूनी मुद्दों पर स्पष्टता.विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने के लिए हर साल लगभग 310 से 365 अरब डॉलर की ज़रूरत है, जबकि 2023 में इसके लिए वैश्विक स्तर पर केवल 26 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता उपलब्ध थी.निष्कर्षबढ़ता समुद्र-स्तर भले ही एक अटल चुनौती लगे. लेकिन इसका असर कितना गम्भीर होगा और सबसे अधिक नुक़सान किसे झेलना पड़ेगा, यह आज लिए जाने वाले फ़ैसलों पर निर्भर करेगा.आख़िरकार, लोगों के घरों, आजीविका, इतिहास और पहचान की रक्षा के लिए जलवायु अनुकूलन हेतु वित्तीय सहायता बढ़ाना ज़रूरी है. साथ ही, यह सुनिश्चित करना होगा कि बढ़ता समुद्र-स्तर देशों की सम्प्रभु स्थिति को प्रभावित न करे और इस संकट को तत्काल स्थाई वैश्विक प्राथमिकता दी जाए.समुद्र-स्तर पहले से कहीं तेज़ी से बढ़ रहा है, यूएन रिपोर्ट सोमवार को पलाऊ में पेश की गई एक संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि समुद्र-स्तर पहले से कहीं तेज़ी से बढ़ रहा है और दुनिया भर में लोगों के लिए “सबसे गम्भीर ख़तरों में से एक” बनता जा रहा है.रिपोर्ट में समुद्र-स्तर बढ़ने के सामाजिक, आर्थिक और क़ानूनी प्रभावों के साथ-साथ उनसे निपटने के उपायों पर भी ध्यान दिया गया है. इसे 24 सितम्बर को इस मुद्दे पर होने वाली संयुक्त राष्ट्र की उच्चस्तरीय बैठक से पहले तैयार किया गया है.पत्रकारों से बातचीत में संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के प्रमुख नवीद हनीफ़ ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास तेज़ करना बेहद ज़रूरी है.उन्होंने कहा, “समुद्र-स्तर बढ़ रहा है. हमारी सहनसक्षमता, वित्तीय सहायता और महत्वाकाँक्षा को उससे भी तेज़ी से बढ़ना होगा.”समुद्र-स्तर में वृद्धि से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
सुनीता आहूजा ने गणपति स्थापना पर किया खुलासा, बताया बेटे के साथ फिल्म में आएंगी नजर
चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका
गणेश चतुर्थी 2026: लालबागचा राजा से सिद्धिविनायक तक, बप्पा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
सुरभि चंदना के घर गणपति भोग से पहले हुआ गैस लीक, बोलीं-'जब बप्पा साथ हों तो कोई बाधा बड़ी नहीं'
दिशा सालियान केस में नाम आने पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मैं दिशा से कभी नहीं मिला
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
गणेश चतुर्थी पर डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत, कहा-आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है
गणेश चतुर्थी पर तुषार कपूर ने साझा की खुशी, बोले- ‘ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए’
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
बेडरूम की ये छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं कमरे का माहौल, वास्तु में रखें इन बातों का ध्यान
प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
गणेश चतुर्थी पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चिंता? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
'बिग बॉस 20' में चिकन को लेकर भिड़ीं आम्रपाली दुबे और माही विज, एक-दूसरे से कहा-'शट अप'
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक
दूसरा टी20: संजू-अभिषेक के बीच 88 रन की तूफानी साझेदारी, 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

नीशू आजाद मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने लगाईं कड़ी शर्तें
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
गणेश चतुर्थी पर डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत, कहा-आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है
'बिग बॉस 20' में चिकन को लेकर भिड़ीं आम्रपाली दुबे और माही विज, एक-दूसरे से कहा-'शट अप'
प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
सुरभि चंदना के घर गणपति भोग से पहले हुआ गैस लीक, बोलीं-'जब बप्पा साथ हों तो कोई बाधा बड़ी नहीं'
चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'
गणेश चतुर्थी पर तुषार कपूर ने साझा की खुशी, बोले- ‘ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए’
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
सुनीता आहूजा ने गणपति स्थापना पर किया खुलासा, बताया बेटे के साथ फिल्म में आएंगी नजर
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
शरीर में बहती हैं 5 प्राण ऊर्जाएं, जानिए इनके रंग और काम
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 16/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope