संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नेताओं से वैश्विक शासन व्यवस्था को आज की बदलती दुनिया के अनुरूप बनाने का आहवान किया. उन्होंने कहा कि अधिक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था से बहुपक्षवाद मज़बूत हो सकता है, न्याय बढ़ सकता है और विकासशील देशों की आवाज़ को अधिक जगह मिल सकती है.
किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महासचिव ने कहा कि वैश्विक शक्ति-सन्तुलन में बदलाव अधिक प्रतिनिधित्व वाली अन्तरराष्ट्रीय संस्थाएँ बनाने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने ऐसी वैश्विक व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर ज़ोर दिया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र यूएन चार्टर के अनुरूप “बिना दोहरे मानदंडों के, सभी के हित में काम करे.”शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक यूरेशियाई राजनैतिक, आर्थिक और सुरक्षा संगठन है, जिसकी स्थापना 2001 में हुई थी. इसके 10 सदस्य देशों में चीन, भारत, पाकिस्तान, रूस और कई मध्य एशियाई देश शामिल हैं. जनसंख्या और भौगोलिक दायरे के लिहाज़ से यह दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रीय संगठनों में से एक है.‘यह अच्छी बात है’महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “हमारी दुनिया लगातार अधिक बहुध्रुवीय होती जा रही है. यह अच्छी बात है और इसे मज़बूत किया जाना चाहिए.”उन्होंने बहुध्रुवीयता को “वैश्विक शासन और अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धों में न्याय के लिए ज़रूरी” और “प्रभावी बहुपक्षवाद का मज़बूत आधार” बताया.महासचिव ने कहा कि हालाँकि वैश्विक शक्ति-सन्तुलन में बड़े बदलाव आए हैं, लेकिन कई अन्तरराष्ट्रीय संस्थाएँ अब भी 1945 की भू-राजनैतिक वास्तविकताओं को दर्शाती हैं.उन्होंने कहा, “हमें संयुक्त राष्ट्र और ब्रेटन वुड्स व्यवस्था सहित समस्त बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार करना होगा, ताकि वे आज की वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से दर्शाएँ और विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व व प्रभाव बढ़े. इससे अधिक न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी.”उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और SCO की लम्बे समय से चली आ रही साझेदारी की भी सराहना की और संगठन को “बहुपक्षवाद का एक अहम स्तम्भ” बताया.सहयोग की चार प्राथमिकताएँमहासचिव ने चार ऐसे क्षेत्रों का ज़िक्र किया, जहाँ संयुक्त राष्ट्र और SCO के बीच सहयोग और बढ़ाया जा सकता है.
Tweet URL
1. वैश्विक सुरक्षायूएन महासचिव ने मध्य पूर्व में जारी अस्थिरता पर चिन्ता जताते हुए कहा कि युद्धविराम और समझौतों का बार-बार उल्लंघन हो रहा है.उन्होंने कहा, “मैं अधिकतम संयम बरतने और समझौतों व अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान करने की अपील करता हूँ.”उन्होंने क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने और अन्तरराष्ट्रीय नौवहन अधिकारों व स्वतंत्रताओं की रक्षा के लिए “शान्तिपूर्ण, न्यायसंगत एवं टिकाऊ समाधान”की ज़रूरत पर बल दिया. इसमें होर्मुज़ जलडमरूमध्य और बाब अल-मन्देब भी शामिल हैं.ग़ाज़ा पर महासचिव ने कहा कि युद्धविराम का “सम्मान किया जाना चाहिए” और ग़ाज़ा युद्ध समाप्त करने की व्यापक योजना को पूरी तरह लागू किया जाना चाहिए.उन्होंने मानवीय सहायता में सभी बाधाएँ दूर करने और क़ब्ज़े वाले पश्चिमी तट में बस्तियों के विस्तार व बस्तीवासियों द्वारा हमलों को रोकने की अपनी अपील दोहराई.उन्होंने कहा, “स्थाई शान्ति केवल दो-राष्ट्र समाधान से ही सम्भव है.” इसके तहत इसराइल और फ़लस्तीन, दो स्वतंत्र, सम्प्रभु और लोकतांत्रिक देशों के रूप में, शान्ति और सुरक्षा के साथ साथ रहें और येरूशेलम/अल-क़ुद्स दोनों की राजधानी हो.यूक्रेन पर महासचिव ने कहा कि चार वर्ष से अधिक समय से जारी युद्ध का अन्त होना चाहिए और “अब पूर्ण व तत्काल युद्धविराम होना चाहिए.”उन्होंने कहा कि इससे अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप “न्यायपूर्ण, टिकाऊ और व्यापक शान्ति” के लिए बातचीत का रास्ता खुल सकेगा.2. विकास के लिए वित्तपोषणमहासचिव ने अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था में सुधार का आहवान करते हुए कहा कि विकासशील देश अब भी असहनीय क़र्ज़ के बोझ से जूझ रहे हैं.उन्होंने कहा, “हमें वैश्विक वित्तीय ढाँचे में सुधार कर अधिक न्याय एवं समता सुनिश्चित करनी होगी, और उस क़र्ज़ संकट से गम्भीरता से निपटना होगा जो कई विकासशील देशों का दम घोंट रहा है.”उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों से भी विकासशील देशों के समर्थन में “और बड़े, बेहतर व साहसी” क़दम उठाने का आहवान किया.3. जलवायु कार्रवाईमहासचिव ने चेतावनी दी कि दुनिया 1.5 डिग्री सेल्सियस की तापमान सीमा पार करने की ओर बढ़ रही है. उन्होंने उत्सर्जन में तेज़ कटौती और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव की रफ़्तार बढ़ाने का आहवान किया.विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्त में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “जलवायु कार्रवाई के लिए जलवायु न्याय भी ज़रूरी है.”महासचिव ने महत्वपूर्ण खनिजों के ज़िम्मेदार प्रबन्धन और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी रेखांकित की कि उत्पादक देशों को अपने प्राकृतिक संसाधनों से अधिक लाभ मिले.उन्होंने कहा, “अब और लूट नहीं.”4. कृत्रिम बुद्धिमत्तामहासचिव ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लाभ केवल कुछ देशों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सभी देशों तक पहुँचना चाहिए.उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रभावी सुरक्षा उपायों और अधिक समावेशी वैश्विक शासन व्यवस्था की ज़रूरत है.ईरान के राष्ट्रपति से मुलाक़ातशिखर सम्मेलन से इतर, महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान से भी मुलाक़ात की.संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता के अनुसार, बैठक में महासचिव ने ईरान में जारी हिंसक टकराव और उसके क्षेत्रीय एवं व्यापक मानवीय व आर्थिक प्रभावों पर गहरी चिन्ता जताई.उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के पूर्ण सम्मान के साथ, बातचीत और वार्ता के ज़रिये संकट का जल्द समाधान निकालने पर ज़ोर दिया. इसमें होर्मुज़ जलडमरूमध्य और उसके आसपास अन्तरराष्ट्रीय नौवहन अधिकारों व स्वतंत्रताओं का सम्मान भी शामिल है.महासचिव ने व्यापक और टिकाऊ समाधान के लिए कूटनैतिक प्रयासों को समर्थन देने की संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता भी दोहराई.
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'
Best IPO Apps in India for Retail Investors in 2026
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
महिला एशिया कप 2026 : खिताबी भिड़ंत में आज भारत और श्रीलंका होंगे आमने-सामने, दुबई में रात 8 बजे से मुकाबला
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
ओरी ने खतरों के खिलाड़ी 15 से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
पितृपक्ष में नए कपड़े और चीजें खरीदें या नहीं, जानिए क्या है मान्यता
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
सुर, शब्द और शख्सियत : साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
हनुमान अंश फिल्म की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई
भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा
पाकिस्तान की ‘रेड बुक’ में मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, दुनिया को गुमराह करने की साजिश

नगर निकाय चुनाव-2026ः भरतपुर जिले में भाजपा साफ, सभी निकायों में निर्दलीयों का दबदबा

बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप और गंभीर, सिर्फ 13 दिनों में 52 लोगों की मौत
गणेश चतुर्थी पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चिंता? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 14/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope