• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्ण पैमाने के रूसी आक्रमण के बाद से यूक्रेन की स्वास्थ्य सेवाओं पर 3,200 से अधिक हमले – WHO

 - World News in Hindi

यूक्रेन में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रतिनिधि यार्नो हाबिख़्त ने शुक्रवार को बताया कि रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर 3,205 हमले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने यह जानकारी रातभर हुए ताज़ा हमलों के बाद दी. मुख्य बिन्दुमानवीय सहायता गोदामों पर हमलों में लाखों लोगों के लिए रखी चिकित्सा सामग्री नष्ट हुई है.ख़तरों के बावजूद WHO और यूएन साझीदार दूरदराज़ इलाक़ों तक सहायता पहुँचा रहे हैं तथा मानसिक दबाव झेल रहे स्वास्थ्यकर्मियों को समर्थन दे रहे हैं.रातभर हुए हमलों में कम से कम 12 नागरिक मारे गए और कई सहायता गोदाम क्षतिग्रस्त हुए. यूएन ने युद्धविराम की अपील दोहराई है.ऐसे हमलों से मानवतावादी संगठनों की ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचाने की क्षमता प्रभावित होती है.डॉक्टर यार्नो हाबिख़्त ने कहा, “2026 में मानवीय सहायता गोदामों पर अब तक 20 हमले दर्ज किए गए हैं. इनमें 13 ऐसे गोदाम थे, जहाँ चिकित्सा सामग्री रखी गई थी.”उन्होंने कहा, “WHO के कीव और दनिप्रो स्थित गोदामों पर भी जुलाई और अगस्त में हमले हुए, जिनमें लगभग 2 लाख 25 हज़ार लोगों के लिए बड़ी मात्रा में रखी दवाएँ और चिकित्सा उपकरण नष्ट हो गए.”इन कठिन एवं ख़तरनाक परिस्थितियों के बावजूद, WHO और उसके साझीदार, मानवीय सहायता पहुँचाने, परामर्श देने तथा यूक्रेन की स्वास्थ्य व्यवस्था को समर्थन देने का काम जारी रखे हुए हैं.दूरदराज़ इलाक़ों तक सहायताइस वर्ष अब तक WHO के नौ राहत सहायता काफ़िलों व संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के 22 काफ़िलों ने दूरदराज़ और कठिन पहुँच वाले 50 से अधिक इलाक़ों तक दवाएँ, उपकरण एवं अन्य चिकित्सा सामग्री पहुँचाई है. इनमें शुक्रवार को दोनेत्स्क क्षेत्र के लिए रवाना हुए दो काफ़िले भी शामिल हैं.WHO के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा टीमों ने पिछले आठ महीनों में यूक्रेन के सात क्षेत्रों में 13,130 परामर्श दिए हैं.जिन इलाक़ों में दवा की दुकानें काम नहीं कर रही हैं, वहाँ इस वर्ष 28,400 लोगों को जेनेरिक दवाओं के किट दिए गए.डॉक्टर यार्नो हाबिख़्त ने कहा, “WHO ने 300 से अधिक स्वास्थ्य केन्द्रों को उपकरण और चिकित्सा सामग्री मुहैया कराई है, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पताल, प्रयोगशालाएँ और परिगमन केन्द्र शामिल हैं. इससे क़रीब 30 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ देने में मदद मिली.”स्वास्थ्यकर्मियों पर भारी मानसिक दबावWHO के प्रतिनिधि ने कहा कि युद्ध से यूक्रेन के स्वास्थ्यकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ रहा है.WHO के एक हाल के अध्ययन के अनुसार, एक-चौथाई से अधिक डॉक्टरों और नर्सों में अवसाद के लक्षण पाए गए, जबकि हर पाँच में से एक स्वास्थ्यकर्मी में चिन्ता व बैचेनी के लक्षण देखे गए.डॉक्टर यार्नो हाबिख़्त ने कहा, “हमें उन लोगों को अतिरिक्त सहायता व ज़रूरी साधन देने होंगे, जो दूसरों की मदद करते हैं और जान बचाते हैं.”स्वास्थ्यकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए WHO ने एम्बुलेंस कर्मियों के प्रशिक्षण में मनोवैज्ञानिक प्राथमिक सहायता और स्वयं की देखभाल से जुड़े कौशल शामिल किए हैं. 11 क्षेत्रों के 40 से अधिक विशेषज्ञ यह प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं.WHO प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा और पुनर्वास से जुड़े पेशेवरों के लिए भी एक कार्यक्रम चला रहा है, जिसमें 700 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी हिस्सा ले चुके हैं.इस कार्यक्रम से स्वास्थ्यकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और काम करने की क्षमता में सुधार देखा गया है, जबकि तनाव, अवसाद, चिन्ता एवं पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रैस डिसऑर्डर (PTSD) के लक्षण कम हुए हैं.सर्दियों की तैयारीडॉक्टर यार्नो हाबिख़्त ने चेतावनी दी कि यूक्रेन को एक और कठिन सर्दी का सामना करना पड़ सकता है. WHO लोगों और स्वास्थ्य सेवाओं को ठंड के मौसम के लिए तैयार करने में मदद कर रहा है.स्वास्थ्य सेवाएँ जारी रहें, इसके लिए WHO ने चिकित्सा केन्द्रों में 30 तापन प्रणालियाँ पहले ही लगा दी हैं. सर्दी शुरू होने से पहले 22 और तापन प्रणालियाँ लगाने की योजना है.व्यापक हमलों का हिस्सासंयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने शुक्रवार को बताया कि यूक्रेन में कल से आज तड़के तक हुए हमलों में कम से कम 12 नागरिक मारे गए और 65 से अधिक घायल हुए. अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़े इन हमलों से सबसे अधिक प्रभावित हुए.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने मानवीय सहायता के गोदामों पर भी नए हमलों की सूचना दी है. UNICEF ने बताया कि कीव क्षेत्र में उसका एक गोदाम हमले की चपेट में आया, जिसमें राहत सामग्री नष्ट हो गई. इससे सर्दियों से पहले ज़रूरी सहायता पहुँचाने का काम प्रभावित हो सकता है.स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा, “यह हमलों के एक व्यापक सिलसिले का हिस्सा है. इस महीने यूक्रेन में मानवीय सहायता अभियानों से जुड़े कम से कम छह गोदाम हमलों से प्रभावित हुए हैं.”उन्होंने यूक्रेन के शहरी इलाक़ों में रूसी सशस्त्र सेनाओं द्वारा किए जा रहे बड़े पैमाने के मिसाइल और ड्रोन हमलों की महासचिव द्वारा की गई निन्दा दोहराई.यूएन प्रवक्ता ने महासचिव की ओर से एक बार फिर तनाव तत्काल कम करने और पूर्ण, तुरन्त व बिना शर्त युद्धविराम की अपील की.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved