उनका जन्म बिना हाथों के हुआ था. इसकी वजह कज़ाख़स्तान के सेमिपालातिंस्क (Semipalatinsk) परीक्षण स्थल पर दशकों तक हुए परमाणु विस्फोटों की वह विरासत थी, जिसका असर उनके परिवार और उनकी पीढ़ी तक पहुँचा. कलाकार और परमाणु-विरोधी कार्यकर्ता करिपबेक कियूकोव सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राजनयिकों, वैज्ञानिकों और परमाणु परीक्षणों से प्रभावित लोगों के साथ एक प्रतीकात्मक पदयात्रा में शामिल हुए. उनका सन्देश वही था, जिसे वह जीवन भर दोहराते आए हैं: उनकी पीढ़ी ने जो पीड़ा झेली, वह किसी और पीढ़ी को न सहनी पड़े.होंठों और पैरों की उंगलियों से ब्रश पकड़कर चित्र बनाने वाले करिपबेक कियूकोव ने यह पदयात्रा, 29 अगस्त को मनाए जाने वाले परमाणु परीक्षणों के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर महासभा की उच्चस्तरीय बैठक से पहले की.#StepUp4Disarmament अभियान के तहत आयोजित यह पदयात्रा, महासभा भवन में लगी एक बड़ी तस्वीर के सामने समाप्त हुई, जिसमें लोग सेमिपालातिंस्क परमाणु परीक्षण स्थल को बन्द करने की मांग करते दिखाई देते हैं.करिपबेक कियूकोव ने यूएन न्यूज़ से कहा, “मैं अपनी कहानी, कज़ाख़स्तान की कहानी, दुनिया के सामने रखना चाहता हूँ.”456 परमाणु परीक्षण1949 से 1989 के बीच सेमिपालातिंस्क परीक्षण स्थल पर 456 परमाणु परीक्षण किए गए. आसपास रहने वाले लाखों लोग विकिरण के उच्च स्तर के सम्पर्क में आए, जिसका असर कई परिवारों में पीढ़ियों तक रहा.करिपबेक कियूकोव ने बताया, “मेरे माता-पिता उन परीक्षणों के प्रत्यक्ष गवाह थे. इन्हीं परीक्षणों के प्रभाव के कारण मेरा जन्म बिना हाथों के हुआ.”जब कज़ाख़ कवि ओलझास सुलेइमेनोव ने नेवादा-सेमिपालातिंस्क परमाणु-विरोधी आन्दोलन शुरू किया, तब करिपबेक कियूकोव 20 वर्ष के थे. © सीटीबीटीओ/यू.एस. सरकार मार्च 1954 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने मार्शल द्वीपसमूह के बिकिनी एटोल में एक वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया था. ‘पूरा देश उठ खड़ा हुआ’करिपबेक कियूकोव याद करते हैं, “पूरा देश सेमिपालातिंस्क परमाणु परीक्षण स्थल के ख़िलाफ़ उठ खड़ा हुआ था.”यह आन्दोलन जल्द ही कज़ाख़स्तान की सीमाओं से बाहर भी फैल गया.उन्होंने अमेरिका के नेवादा परमाणु परीक्षण स्थल के पास रहने वाले शोशोनी समुदाय के एक प्रमुख के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. सेमिपालातिंस्क परीक्षण स्थल के द्वार पर उन्होंने फ़्रेंच पोलिनेशिया और जापान से आए कार्यकर्ताओं के साथ शान्तिपूर्ण प्रदर्शनों में भी भाग लिया. फ़्रांस ने फ़्रेंच पोलिनेशिया के मुरुरोआ एटोल में परमाणु परीक्षण किए थे.हमेशा के लिए बन्द29 अगस्त 1991 को सेमिपालातिंस्क परमाणु परीक्षण स्थल हमेशा के लिए बन्द कर दिया गया. बाद में कज़ाख़स्तान की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 अगस्त को परमाणु परीक्षणों के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया. इस वर्ष परीक्षण स्थल के बन्द होने के 35 वर्ष पूरे हो रहे हैं.करिपबेक कियूकोव ने कहा, “मैं गर्व से कह सकता हूँ कि मेरे देश कज़ाख़स्तान ने अपनी सम्प्रभुता की राह इसी शान्तिपूर्ण फ़ैसले से शुरू की. यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है और दूसरे देशों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है.”हर क़दम मायने रखता हैपदयात्रा में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए, निरस्त्रीकरण मामलों की संयुक्त राष्ट्र उच्च प्रतिनिधि इज़ूमी नाकामित्सु ने कहा कि 35 वर्ष पहले सेमिपालातिंस्क में छाई ख़ामोशी “संयोग से नहीं आई थी.”उन्होंने कहा, “यह उन लोगों, समुदायों और नेताओं के दृढ़ संकल्प का नतीजा था, जिन्होंने परमाणु परीक्षणों को नकार दिया.”संयुक्त राष्ट्र में कज़ाख़स्तान के स्थाई प्रतिनिधि कैरात उमरोव ने कहा कि यह पदयात्रा “यह याद दिलाने का एक सरल लेकिन प्रभावशाली तरीक़ा है कि निरस्त्रीकरण की दिशा में हर क़दम मायने रखता है.”इस वर्ष व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबन्ध सन्धि (CTBT) को हस्ताक्षर के लिए खोले जाने के 30 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं. CTBT संगठन के कार्यकारी सचिव रॉबर्ट फ़्लॉयड ने युवजन से कहा कि निरस्त्रीकरण “एक ऐसी यात्रा है जो पीढ़ियों तक चलती है.”उन्होंने कहा, “एक दिन आएगा जब आपकी पीढ़ी नेतृत्व करेगी, फ़ैसले लेगी और बोर्डरूम व सभा कक्षों में होगी. तब हम आपके आगे बढ़ते हर बड़े क़दम का उत्साह बढ़ा रहे होंगे.” UN News/Kulpash Konyrova क़ज़ाख़स्तान के एक कलाकार करिपबेक कियूकोव ने, परमाणु मुक्त विश्व के लिए, अपनी कलाकृति के ज़रिए जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की है. कोई भी अछूता नहींबाद में महासभा को सम्बोधित करते हुए, इज़ूमी नाकामित्सु ने चेतावनी दी कि बढ़ते भू-राजनैतिक तनाव के बीच परमाणु विस्फोट परीक्षण फिर शुरू होने की आशंका भी बढ़ रही है.उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव का सन्देश दोहराते हुए कहा, “दुनिया को फिर कभी किसी परमाणु विस्फोट का साक्षी बनने की नौबत नहीं आनी चाहिए.”महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा कि परमाणु विस्फोटों के प्रभाव किसी सीमा तक सीमित नहीं रहते.उन्होंने कहा, “आज की आपस में जुड़ी दुनिया में कोई भी ‘दूर-दराज़ क्षेत्र’ ऐसा नहीं है, जो परमाणु परीक्षणों के प्रभावों या ख़तरों से पूरी तरह अछूता हो.”पाँच पीढ़ियों तक कैंसरवक्ताओं में टीना कॉर्डोवा भी शामिल थीं, जो 1945 में न्यू मैक्सिको में हुए ट्रिनिटी परमाणु परीक्षण से प्रभावित परिवार की चौथी पीढ़ी की सदस्य हैं. उन्होंने भी सुबह की प्रतीकात्मक पदयात्रा में भाग लिया.उन्होंने महासभा से कहा, “हम दुनिया में विकिरण के सम्पर्क में आने वाले पहले लोगों में थे. बम विस्फोट के बाद कई दिनों तक आसमान से राख गिरती रही.” उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप उनके परिवार की पाँच पीढ़ियाँ कैंसर से प्रभावित हुई हैं.उन्होंने कहा, “हमें परीक्षण से पहले या बाद में ख़तरे के बारे में कोई चेतावनी नहीं दी गई. इसलिए हम पहले की तरह अपनी ज़मीन पर निर्भर रहकर जीवन जीते रहे.”अन्त में उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील की, “81 वर्षों बाद अब समय आ गया है कि हम अपने परिवारों, बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को परमाणु ख़तरे से मुक्त करें.”युवजन के लिए सन्देशकरिपबेक कियूकोव के लिए अब यह लड़ाई आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है. परमाणु हथियारों के ख़िलाफ़ अभियानों में युवजन को हिस्सा लेते देखकर उन्हें हमेशा याद आता है कि “युद्ध का ख़ामियाज़ा सबसे पहले मासूम बच्चों को ही भुगतना पड़ता है.”उन्होंने कहा, “भविष्य उनके हाथों में है. अगली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित दुनिया बनाना भी उनकी ज़िम्मेदारी है. हमारे पास अनुभव है जिसे हम उनके साथ साझा कर सकते हैं.”जब उनसे पूछा गया कि आज के तनावपूर्ण दौर में वह विश्व नेताओं से क्या कहना चाहेंगे, तो करिपबेक कियूकोव ने मेल-मिलाप और साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की.उन्होंने कहा, “एक अधिक दयालु और करुणामय दुनिया के लिए हमें पुरानी शिकायतों और अतीत की ग़लतियों को पीछे छोड़ना होगा. अब हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना है और नई पीढ़ी को रास्ता दिखाना है.”
'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
बिहार बाढ़ पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, कहा- जितना हो सके मदद के लिए आगे आइए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
हनुमान अंश लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
अल्लू अर्जुन के फैंस की पहल, 8 राज्यों में 820 इवेंट्स के जरिए 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज
दीया मिर्जा ने परिवार संग बिताए सुकून के पल, बोलीं-बाहर जाओ, सब रीसेट हो जाता है
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर को बनाया पार्टनर
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

भारत और कतर ने रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने एवं बढ़ाने के तरीकों पर की चर्चा

दिल्ली में हॉस्टल संकट पर एलजी ने लिया बड़ा एक्शन, आशीष सूद की अध्यक्षता में बनी 20 सदस्यीय जांच समिति
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 11/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope