कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) हमारे सीखने के तरीक़ों से लेकर रोज़गार बाज़ार तक तेज़ी से बदलाव ला रही है. बच्चे इसे वयस्कों की तुलना में तीन गुना से भी अधिक तेज़ी से अपना रहे हैं, जिससे उनके लिए नए अवसरों के साथ-साथ नए जोखिम भी सामने आ रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को न्यूयॉर्क मुख्यालय में दुनिया भर से आए 600 से अधिक युवाओं की मेज़बानी की, जहाँ इस बात पर चर्चा हुई कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने में कैसे मदद कर सकती है.यह शिखर सम्मेलन अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जो वर्ष 2000 से हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है और वैश्विक स्तर पर युवजन की भूमिका और उनकी सम्भावनाओं को उजागर करता है.अन्तरराष्ट्रीय युवा संगठन द्वारा आयोजित चर्चाओं और कार्यशालाओं के बाद प्रतिनिधियों ने AI नीति और शासन व्यवस्था पर युवजन के नेतृत्व वाला घोषणापत्र पेश किया. यह घोषणापत्र वैश्विक AI शासन को आकार देने के संयुक्त राष्ट्र के भावी प्रयासों, विशेष रूप से वैश्विक डिजिटल कॉम्पैक्ट में योगदान देगा.
Tweet URL
यह आयोजन AI से जुड़े निर्णयों में युवजन की आवाज़ शामिल करने के संयुक्त राष्ट्र के पिछले प्रयासों को आगे बढ़ाता है. इनमें AI शासन व्यवस्था पर वैश्विक संवाद, अन्तरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के महासचिव का युवा सलाहकार बोर्ड और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार फ़ोरम शामिल हैं.युवा मामलों के सहायक महासचिव फ़ेलिपे पाउलियर ने कहा कि यहाँ मौजूद युवा पीढ़ी को AI के प्रभावों के साथ सबसे लम्बे समय तक जीना होगा. उन्होंने कहा कि युवा दिवस, अलग-अलग पृष्ठभूमि के युवजन से यह जानने का अवसर है कि मानवता के भविष्य के लिए एआई किस तरह बेहतर ढंग से काम कर सकती है.उन्होंने कहा, “युवजन को कभी-कभी इन चर्चाओं में शामिल तो किया जाता है, लेकिन उनकी भागेदारी अक्सर कुछ मौक़ों तक ही सीमित रहती है. सार्थक युवा भागेदारी का मतलब प्रक्रिया के अन्त में केवल औपचारिक रूप से उनकी राय लेना नहीं है. इसका मतलब है उन्हें शुरुआत से ही शामिल करना.”कम प्रतिनिधित्व वाली आवाज़ेंलॉस एंजेलिस स्थित कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा समारा एलन ने उदघाटन सत्र का संचालन किया. यह AI से जुड़ी चर्चाओं में युवजन की बढ़ती नेतृत्वकारी भूमिका को दर्शाता है.कई राजदूतों और संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि AI के प्रभावों के साथ सबसे लम्बे समय तक युवाओं को ही जीना होगा. इसलिए दुनिया भर में AI मानकों का भविष्य तय करने में उनकी अहम भूमिका होनी चाहिए.डोमिनिका के राजदूत फ़िलबर्ट एरॉन ने कहा, “यह केवल तकनीक पर चर्चा नहीं है. यह सत्ता, गरिमा, अवसर, संस्कृति और उस भविष्य के बारे में चर्चा है, जिसे हम मिलकर बनाना चाहते हैं.”शिखर सम्मेलन में युवजन के अलावा अन्य कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों की भागेदारी बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया गया.बहामास और डोमिनिका के राजदूतों ने सम्मेलन के आयोजन में सहयोग किया, जबकि पाकिस्तान और टोंगा ने भी इसमें हिस्सा लिया. प्रतिनिधियों ने इस बात पर भी चर्चा की कि AI के बढ़ते इस्तेमाल और बदलाव के दौर में विकासशील देश पीछे न छूटें.पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के गवर्नर शेख़ जाफ़र ख़ान मंडोख़ैल ने कहा, “अगर विकासशील देशों के पास बुनियादी ढाँचे, कम्प्यूटिंग क्षमता, कौशल, वित्त और ज्ञान तक पर्याप्त पहुँच नहीं होगी, तो तकनीकी प्रगति अपने आप मानव विकास में नहीं बदल सकेगी.”फ़ेलिपे पाउलियर ने कहा कि यह “दुर्भाग्यपूर्ण” है कि AI का विकास मुख्य रूप से उच्च-आय वाले देशों की कुछ बड़ी कम्पनियों के हाथों में केन्द्रित है. उन्होंने ज़ोर दिया कि AI शासन व्यवस्था सभी को साथ लेकर चलने वाली होनी चाहिए.उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि AI असमानताओं को कम करने में मदद करे, उन्हें और न बढ़ाए.”बुधवार को जारी एक वक्तव्य में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस “दुनिया भर के युवजन की रचनात्मकता, ऊर्जा और नेतृत्व” का उत्सव है.उन्होंने कहा कि युवजन, आर्थिक अनिश्चितता, डिजिटल समावेशन और जलवायु परिवर्तन समेत कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. महासचिव ने ज़ोर देकर कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में युवजन की अधिक भागेदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों में संयुक्त राष्ट्र उनके साथ खड़ा है.युवजन और बेरोज़गारीअन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस से पहले, संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि महामारी के बाद सुधार के बावजूद दुनिया भर में युवा बेरोज़गारी फिर बढ़ने लगी है, जिससे लाखों युवाओं के लिए पहला रोज़गार पाना मुश्किल हो रहा है.रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के 6.1 प्रतिशत रोज़गार ऐसे क्षेत्रों में हैं, जिन पर AI का सबसे अधिक असर पड़ सकता है. इससे आने वाले वर्षों में लाखों और युवजन के बेरोज़गार होने का जोखिम बढ़ सकता है.वक्ताओं ने कहा कि शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे युवजन यह सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं कि AI रोज़गार छीनने के बजाय लोगों को सशक्त बनाए और उन्हें नए कौशल सीखने में मदद करे.शेख़ जाफ़र ख़ान मंडोख़ैल ने कहा, “AI का भविष्य केवल आपकी पीढ़ी के लिए तय नहीं होना चाहिए. आपकी पीढ़ी को इसे आकार देने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.”उन्होंने कहा, “मेरा सन्देश सरल है: सीखें, सवाल पूछें, नवाचार एवं नेतृत्व करें, ताकि अधिक न्यायसंगत समाज, मज़बूत समुदाय व अधिक टिकाऊ दुनिया बनाई जा सके.”
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
13 साल बाद टूटी पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की शादी, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
'गुस्से पर काबू पा लिया, पर अभी साधना अभी बाकी है', पंकज त्रिपाठी ने बताया आध्यात्मिक सफर का राज
जम्मू-कश्मीर : जवानों के बीच पहुंचे कुमार सानू, बोले- आप लोगों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
रेनो डस्टर होगी सस्ती, नए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प मिलने की भी उम्मीद
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
'आंसू आ गए', केरल में ओट्टनथुल्लल देखकर मंत्रमुग्ध हुईं सोना मोहपात्रा
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
बॉक्स ऑफिस पर राज के बाद दिवाली पर भी रणवीर सिंह का कब्जा, हर तरफ छाया हम्ज़ा अली मजारी
जब 'ताल' के लिए सुभाष घई ने एआर रहमान को किया था अप्रोच, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका शहाणे का खास तोहफा, शॉर्ट फिल्म 'तर्पण' का ट्रेलर किया रिलीज
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
'रामायण' देखकर निराश हुए नीतीश भारद्वाज, कहा- 'फिल्म को लेकर अपनी पुरानी तारीफ वापस लेता हूं'
कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट को हाईजैक की मिली धमकी, टॉयलेट में मिला नोट

नोटबंदी भाजपा के लिए साबित होगी ‘वोटबंदी’, यूपी में अब लड़ाई 95-5 की है : अखिलेश यादव

सोनिया, खड़गे और इमरान मसूद के बयान कांग्रेस की एंटी-इंडिया और एंटी-हिंदू' सोच के प्रमाण: भाजपा
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 11/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope