उत्तरी केनया में एक पशुपालक बारिश के इन्तज़ार में आसमान पर नज़रें टिकाए हुए है. बारिश न होने से चरागाह सूख रहे हैं और उसके पशुओं के लिए चारा लगातार कम होता जा रहा है. यह समस्या केवल केनया तक सीमित नहीं है. अफ़्रीका के घास के मैदानों से लेकर मध्य एशिया के नमक से ढके इलाक़ों तक, लाखों लोगों की आजीविका चरागाह भूमि पर निर्भर है - एक ऐसी भूमि, जिसकी अहमियत अक्सर नज़रअन्दाज़ कर दी जाती है.चरागाह क्या हैं और क्यों महत्वपूर्ण हैं?चरागाह भूमि, अंटार्कटिका को छोड़कर, हर महाद्वीप में पाई जाती है. इसमें घास के मैदान, झाड़ीदार क्षेत्र और शुष्क भूमि शामिल हैं. यहाँ आम तौर पर पारम्परिक खेती नहीं होती, लेकिन दुनिया की खाद्य व्यवस्था में इनकी अहम भूमिका है.2 अरब लोग भोजन, पशुधन और आजीविका के लिए चरागाहों पर निर्भर हैं.दुनिया के पशुधन का लगभग 70 प्रतिशत चारा इन्हीं क्षेत्रों से मिलता है.लेकिन लगभग 40 प्रतिशत चरागाह भूमि पहले ही क्षरित हो चुकी है या उसके ख़तरे में है. सूखा, अत्यधिक चराई और लम्बे समय से हुई उपेक्षा इसके प्रमुख कारण हैं. © UNDP उत्तरी केनया के तुर्काना में एक बाज़ार में बकरियाँ बेची जा रही हैं. जब कोई चरागाह भूमि नष्ट होती है, तो यह केवल पर्यावरण का नुक़सान नहीं होता. इसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ता है - किसी परिवार के पशुओं के लिए चारा कम पड़ने लगता है, बाज़ार में बेचने के लिए पशु घट जाते हैं और समुदाय की खाद्य सुरक्षा कमज़ोर होने लगती है.तीन देश, एक चेतावनीबोत्सवानादक्षिणी अफ़्रीका के बोत्सवाना का बड़ा हिस्सा चरागाहों से ढका है. गोमांस निर्यात से लेकर सफ़ारी पर्यटन तक, देश की अर्थव्यवस्था में इनकी अहम भूमिका है.लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं था कि इन चरागाहों की स्थिति वास्तव में कैसी है. हाल में किए गए देशव्यापी पारिस्थितिकी तंत्र आकलन से एक चिन्ताजनक तस्वीर सामने आई.आक्रामक पौधों के फैलाव और लगातार गम्भीर होते सूखे के कारण घास के मैदान सिकुड़ रहे हैं और भूमि को दोबारा स्वस्थ होने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है.हालाँकि, आकलन में यह भी पाया गया कि जहाँ पारम्परिक और समुदाय-आधारित भूमि प्रबन्धन मज़बूत है, वहाँ चरागाहों की स्थिति बेहतर है. इससे स्थानीय समुदायों के ज्ञान और अनुभव की अहमियत उजागर होती है.कज़ाख़स्तानमध्य एशिया का अराल सागर कभी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी झील था, लेकिन अब इसका अधिकाँश हिस्सा सूख चुका है. इसकी जगह लगभग 54 लाख हैक्टेयर में फैला नमक का रेगिस्तान रह गया है.पास के किज़िलोर्डा क्षेत्र में अब 80 प्रतिशत से अधिक चरागाह क्षरित हो चुके हैं, और विषैली धूल भरी आँधियों के कारण नमक हज़ारों किलोमीटर दूर तक फैल रहा है. © UNDP बोत्सवाना के एक बड़े भू-भाग में चरागाह फैले हुए हैं. यह इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि किसी एक जगह की पर्यावरणीय आपदा का असर बहुत दूर तक भूमि, पशुधन और लोगों की आजीविका पर पड़ सकता है.केनयाउत्तरी केनया की मार्साबिट काउंटी में चालबी रेगिस्तान स्थित है. 1990 से उपलब्ध उपग्रह आँकड़े बताते हैं कि यहाँ घास के मैदान धीरे-धीरे बंजर भूमि में बदल रहे हैं.अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले दशकों में रेगिस्तान का क्षेत्रफल दोगुना हो सकता है. इससे वे चरागाह भी ख़तरे में पड़ सकते हैं, जिन पर स्थानीय पशुपालक समुदाय पीढ़ियों से निर्भर रहे हैं.इससे निपटने के लिए क्या किया जा रहा है?तीनों देशों में किए जा रहे प्रयासों में एक समान रुझान दिखता है - वैज्ञानिक आँकड़ों के साथ स्थानीय लोगों के ज्ञान और अनुभव का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.बोत्सवाना में 2,000 से अधिक लोगों और संस्थाओं की भागेदारी से राष्ट्रीय पारिस्थितिकी तंत्र आकलन तैयार किया गया. इनमें सरकारी संस्थाएँ, शोधकर्ता और पारम्परिक ज्ञान रखने वाले समुदाय शामिल थे. इस आकलन से भविष्य की भूमि नीतियाँ तय करने के लिए ठोस साक्ष्य और जानकारी उपलब्ध हुई.कज़ाख़स्तान में जलवायु, भूमि और जल के आपसी सम्बन्धों का विस्तृत अध्ययन किया गया है. इसके आधार पर चरागाहों की बहाली और सिंचाई की योजनाएँ बनाई जा रही हैं. साथ ही, सूख चुके अराल सागर के तल पर सैक्सौल के पेड़ लगाए जा रहे हैं. अब तक 3 लाख 37 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र में यह काम हो चुका है और 2030 तक 11 लाख हैक्टेयर का लक्ष्य है.केनया में 33 वर्षों के उपग्रह आँकड़ों को उन मूलनिवासी बुज़ुर्गों की यादों और अनुभवों से जोड़ा गया, जिन्होंने देखा है कि समय के साथ यह भूमि किस तरह बदली है. इन जानकारियों के आधार पर व्यावहारिक उपाय तैयार किए जा रहे हैं - कलाचा में बाढ़ के पानी का रुख़ मोड़ने के उपाय किए गए हैं, वनस्पति को फिर से उगाने के लिए प्रायोगिक क्षेत्र बनाए गए हैं और स्थानीय समुदायों को बदलावों की निगरानी करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.प्रमुख निष्कर्षएक-दूसरे से हज़ारों किलोमीटर दूर बसे इन इलाक़ों से एक समान सीख मिलती है: चरागाहों की बहाली तभी सफल और टिकाऊ होती है, जब वैज्ञानिक आँकड़ों के साथ स्थानीय लोगों के ज्ञान और अनुभव को भी महत्व दिया जाए. केवल आँकड़े पर्याप्त नहीं हैं - स्थानीय भागेदारी, भरोसा तथा ज़मीनी समझ भी उतनी ही ज़रूरी है.बारिश की आस में आसमान देख रहे उस पशुपालक के लिए, यही मेल उसके पशुधन और आजीविका के भविष्य का फ़ैसला कर सकता है.उलानबटार की राह परचरागाहों के सामने बढ़ती इन चुनौतियों पर 17 अगस्त से मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण सम्मेलन में चर्चा की जाएगी.जैवविविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवा नेटवर्क (BES-Net), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की ‘प्रकृति संरक्षण संकल्प’ पहल का एक प्रमुख कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य प्रकृति की रक्षा और क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के प्रयासों को मज़बूत करना है.
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' सीजन 2 की डेट आई सामने, बेला के किरदार में फिर दिखेंगी अभिनेत्री
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज़ लेकर आ रहे हैं ‘राम भक्त हनुमान’, अनुपम खेर की मौजूदगी में भक्ति और अच्छाई का संगम
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
क्वाड नेताओं ने की सीमा पार आतंकवाद की कड़ी निंदा, समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर हुई चर्चा

फिलीपींस दौरे पर रणनीतिक साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों को मिली नई मजबूती, स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी

अमित शाह से मिले बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, एनडीए की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
राशिफल: मेष और वृश्चिक को मिलेगी तरक्की, सिंह को विरोधियों से रहना होगा सतर्क; जानें 12 राशियों का हाल
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope