• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलम्बिया भूकम्प: राहत कार्रवाई में जुटा संयुक्त राष्ट्र

 - World News in Hindi

कोलम्बिया के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकम्प के बाद तलाश और बचाव अभियान जारी हैं. संयुक्त राष्ट्र भी राष्ट्रीय प्रशासन के साथ समन्वय में राहत कार्यों में जुट गया है और प्रभावित क्षेत्रों में आपात सामग्री, अतिरिक्त कर्मचारी एवं अन्य संसाधन भेजे जा रहे हैं. पश्चिमी कोलम्बिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकम्प में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. देश के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 180 से अधिक हो गई है. भूकम्प से कई मकान और इमारतें ढह गई हैं और अनेक जगह भूस्खलन भी हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) के प्रवक्ता जेन्स लेर्के ने कहा, “करीब 5,000 घरों को नुक़सान पहुँचा है, जिनमें से 387 पूरी तरह नष्ट हो गए हैं. 61 इमारतें ढह गई हैं, जबकि 550 से अधिक शैक्षणिक संस्थान, 24 स्वास्थ्य केन्द्र और 350 से अधिक सामुदायिक केन्द्र भी प्रभावित हुए हैं.”उन्होंने कहा कि ये सरकार के आधिकारिक आँकड़े हैं और इन्हें लगातार अपडेट किया जा रहा है.राहत कार्रवाई Tweet URL

कोलम्बिया में संयुक्त राष्ट्र की रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर मारिया होसे टोरेस माचो ने मंगलवार को यूएन संवाददाताओं को बताया कि पहले से उपलब्ध आपात सामग्री प्रभावित इलाक़ों में भेजी जा रही है और अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया जा रहा है.सरकार ने संयुक्त राष्ट्र से राष्ट्रीय राहत प्रयासों में सहयोग देने का अनुरोध किया है. शुरुआती प्राथमिकताओं में अस्थाई आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएँ, खाद्य सुरक्षा और संरक्षण शामिल हैं.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र तेज़ी से कार्रवाई कर रहा है. भंडार में पहले से मौजूद आपात राहत किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, साथ ही व्यापक मानवीय सहायता प्रयासों के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की परिवहन एवं आपूर्ति क्षमता का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.जिन परिवारों ने अपने घर खो दिए हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. संवेदनशील समुदायों में महिलाओं और बच्चों की ज़रूरतों को भी प्राथमिकता दी जा रही है.वेनेज़ुएला में हाल के भूकम्प से मिले अनुभवों के आधार पर, संयुक्त राष्ट्र यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों तक शुरुआत से ही सहायता पहुँचे. दूरदराज़ के इलाक़ों तक पहुँचने के लिए मोबाइल इकाइयों के इस्तेमाल पर भी विचार किया जा रहा है.रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र की पहले से मौजूदगी और कोलम्बियाई संस्थानों के साथ निकट समन्वय के कारण राहत प्रयास तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं.उन्होंने कहा, “हमें तत्काल राहत प्रयासों में शामिल होने के लिए कहा गया.”पूरी ब्रीफ़िंग के लिए वीडियो लिंक नीचे उपलब्ध है - स्वास्थ्य ज़रूरतेंसंयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोलम्बिया सरकार के आधिकारिक आँकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि छह विभागों में 24 स्वास्थ्य केन्द्रों को नुक़सान पहुँचा है.WHO के प्रवक्ता तारिक यासारेविच ने कहा कि वाले देल काउका विभाग में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों को सबसे अधिक नुक़सान पहुँचा है, ख़ासतौर पर कैली शहर में. Universitario del Valle अस्पताल में हृदय रोग और बाल चिकित्सा सेवाओं वाले एक टावर का हिस्सा ढह गया, जबकि Clinica Nuestra को पूरी तरह खाली करा लिया गया.जिनीवा में पत्रकारों को उन्होंने बताया, “कोलम्बिया स्थित हमारे कार्यालय ने आपात कार्रवाई शुरू कर दी है. स्वास्थ्य क्षेत्र में नुक़सान का आकलन करने और राहत प्रयासों के समन्वय में मदद के लिए कैली और चोको समेत प्रभावित इलाक़ों में टीमें तैनात की गई हैं.”भूकम्प स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7 बजकर 34 मिनट पर आया. इसका केन्द्र चोको विभाग में, वाले देल काउका के नज़दीक सैन होसे डेल पालमार के पास था.इसके झटके कोलम्बिया के बड़े हिस्से के साथ-साथ पड़ोसी पनामा, इक्वाडोर और वेनेज़ुएला में भी महसूस किए गए. © Helena Gutiérrez कोलम्बिया के कैली शहर में भूकम्प से प्रभावित लोगों के लिए पीने का पानी एकत्र किया जा रहा है. इस सदी का सबसे शक्तिशाली भूकम्पकोलम्बियाई भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार, भूकम्प का केन्द्र क़रीब 103 किलोमीटर की गहराई पर था. यह इस सदी में देश में दर्ज सबसे शक्तिशाली भूकम्प है.लगभग पाँच लाख की आबादी वाला पेरेरा शहर भूकम्प के केन्द्र से क़रीब 35 मील दूर है. आपात टीमें जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटी हैं. शहर के मेयर ने सोमवार देर रात वहाँ 18 लोगों की मौत की पुष्टि की.देश के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली में कई जगह भूस्खलन हुए हैं और कुछ लोग फँसे हुए हैं. अधिकारियों ने बचाव अभियान के लिए अतिरिक्त मदद माँगी है.परिवहन सेवाएँ भी प्रभावित हुई हैं. जाँच के लिए किब्दो, पेरेरा, मानिज़ालेस, आर्मेनिया, कार्टागो और बुएनावेंतुरा समेत छह हवाई अड्डे बन्द कर दिए गए हैं.वहीं, काउका में पोपायान हवाई अड्डे पर Puracé ज्वालामुखी के सम्भावित विस्फोट से जुड़ी एक अलग चेतावनी के कारण उड़ानें सीमित रूप से संचालित हो रही हैं.सरकार ने बोगोटा, किब्दो, आर्मेनिया और कैली में आपात समन्वय केन्द्र सक्रिय कर दिए हैं. बचाव अभियान और नुक़सान के आकलन का काम भी जारी है.भूकम्प के केन्द्र सैन होसे डेल पालमार से क़रीब 250 मील पूर्व में स्थित राजधानी बोगोटा में भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश जारी किए गए.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) हालात पर नज़र रख रहा है और प्रभावित बच्चों व किशोरों की ज़रूरतों का आकलन करने तथा उन्हें सहायता पहुँचाने के लिए साझीदारों एवं राष्ट्रीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है. वहीं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) नुक़सान और ज़रूरतों के आकलन में सरकारी संस्थानों की मदद कर रहा है.कोलम्बिया में संयुक्त राष्ट्र सत्यापन मिशन के प्रमुख मिरोस्लाव येन्चा ने पीड़ितों और प्रभावित समुदायों, विशेष रूप से चोको, एहे काफ़ेतेरो और वाले देल काउका के लोगों के प्रति एकजुटता जताई. उन्होंने कहा कि मिशन राहत प्रयासों में प्रशासन की मदद के लिए तैयार है.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved