संयुक्त राष्ट्र की लैंगिक समानता संस्था, UN Women ने शुक्रवार को कहा कि सहायता में अभूतपूर्व कटौती के कारण संकटग्रस्त क्षेत्रों में काम करने वाले महिला संगठन बन्द होने की कगार पर पहुँच गए हैं. इससे जनवरी 2025 से अब तक कम से कम 10 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ अहम मानवीय सहायता से वंचित हो गई हैं. यह चेतावनी नई रिपोर्ट, ‘सहनशक्ति की सीमा के पार’(Beyond the Breaking Point) में दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं और लड़कियों को आवश्यक सेवाएँ देने वाले संगठनों को ऐसे समय में अपने कार्यक्रमों में कटौती या उन्हें स्थगित करना पड़ रहा है, जब मानवीय सहायता की वैश्विक ज़रूरतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं.नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 12 करोड़ महिलाओं और लड़कियों को मानवीय सहायता और संरक्षण की आवश्यकता है. मगर उन तक पहुँचने में सबसे सक्षम स्थानीय महिला संगठन गम्भीर वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं. ये संगठन अक्सर उन क्षेत्रों में भी काम करते हैं, जहाँ अन्तरराष्ट्रीय एजेंसियाँ नहीं पहुँच पातीं.जीवन बचाने का संघर्षअफ़ग़ानिस्तान, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य और हेती समेत दुनिया के कुछ सबसे गम्भीर मानवीय संकटों में ये संगठन अहम भूमिका निभा रहे हैं. अन्तरराष्ट्रीय ध्यान दूसरी ओर चले जाने के बाद भी वे ज़मीनी स्तर पर काम करते रहते हैं और हिंसा से जीवित बचे लोगों, विस्थापित परिवारों एवं संवेदनशील समुदायों को सहायता पहुँचाते हैं.यूएन वीमेन की मानवीय कार्रवाई प्रमुख सोफ़िया कैलटॉर्प ने कहा, “महिला संगठनों को मिलने वाली सहायता में हर एक डॉलर की कटौती का सीधा असर संघर्ष से जुड़ी यौन हिंसा से जीवित बचे लोगों, विस्थापित माताओं, स्कूल छोड़ने को मजबूर लड़कियों और जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे समुदायों पर पड़ता है.”UN Women ने चेतावनी दी कि एजेंसियों और साझीदारों को ऐसे समय में अपने कार्यक्रमों में कटौती करनी पड़ रही है, जब उनकी सबसे अधिक आवश्यकता है.मुख्य निष्कर्षयह रिपोर्ट 52 संकट और हिंसक टकराव-प्रभावित देशों में महिलाओं के नेतृत्व वाले 855 संगठनों से मिली प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. इसके मुख्य निष्कर्ष हैं:जनवरी 2025 से अब तक कम से कम 10 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ महत्वपूर्ण सहायता से वंचित हो गई हैं. इसकी वजह मानवीय सहायता में अब तक दर्ज सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है.लगभग 10 में से 9 संगठन मौजूदा ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, जबकि 84 प्रतिशत संगठनों ने अपनी सेवाओं की माँग बढ़ने की जानकारी दी है.जिन महिलाओं और लड़कियों के पास सहायता के अन्य विकल्प सबसे कम हैं, वे सबसे पहले प्रभावित हो रही हैं. दूरदराज़ और दुर्गम समुदायों में 63 प्रतिशत संगठनों ने अपनी सेवाएँ कम कर दी हैं.लैंगिक हिंसा बढ़ रही है. 86 प्रतिशत संगठनों ने ऐसी हिंसा में वृद्धि दर्ज की है, जबकि 62 प्रतिशत का कहना है कि महिलाओं एवं लड़कियों के लिए सुरक्षित स्थान या तो बन्द हो गए हैं या उनमें भारी कटौती की गई है.वित्तीय कटौती से महिला अधिकारों के विरुद्ध बढ़ता वैश्विक विरोध और गहरा रहा है. हर पाँच में से एक संगठन ने महिलाओं के नेतृत्व और लैंगिक समानता से जुड़े कार्यक्रम पहले ही स्थगित कर दिए हैं.बिना वेतन काम करने को मजबूरमानवीय संगठनों का नेतृत्व करने वाली अनेक महिलाएँ स्वयं हिंसक टकराव या विस्थापन का सामना कर रही हैं. संसाधनों की भारी कमी के बावजूद वे अपना काम जारी रखे हुए हैं. लगभग दो-तिहाई संगठनों ने बताया कि आवश्यक सेवाएँ जारी रखने के लिए उनके कर्मचारी बिना वेतन काम कर रहे हैं.वहीं, लगभग आधे संगठनों के अनुसार कर्मचारियों में अत्यधिक थकान और मानसिक दबाव बढ़ रहा है. 88 प्रतिशत संगठनों ने यह भी बताया कि उनकी सहायता पाने वाली महिलाओं और लड़कियों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा है. © UNICEF/Mohammed Jamal अल फ़शर से विस्थापित दाई अमीना, उत्तरी दारफ़ूर के तवीला में UNICEF समर्थित स्वास्थ्य केन्द्र में माताओं की देखभाल करती हैं. सिमटती सेवाएँवित्तीय संकट का असर संकट-प्रभावित समुदायों पर पहले ही दिखाई देने लगा है.सर्वेक्षण में शामिल आधे संगठनों ने प्रतीक्षा सूची बनानी शुरू कर दी है या बढ़ती माँग पूरी न कर पाने के कारण महिलाओं और लड़कियों को बिना सहायता लौटाने के लिए मजबूर हैं.वहीं, 92 प्रतिशत संगठनों ने बताया कि उनकी सहायता पाने वाली महिलाओं में ग़रीबी बढ़ रही है, जबकि 82 प्रतिशत के अनुसार अधिक लड़कियाँ स्कूल छोड़ने को मजबूर हैं.इन आँकड़ों के पीछे ऐसी महिलाएँ हैं, जिन्हें बन्द हो चुके आश्रय केन्द्रों से लौटना पड़ रहा है, ऐसी गर्भवती महिलाएँ हैं, जिन्हें इलाज के लिए घंटों यात्रा करनी पड़ रही है, और ऐसी माताएँ हैं, जो अपने बच्चों के लिए भोजन नहीं जुटा पा रही हैं.मानवीय सहायता से परे असरUN Women ने चेतावनी दी है कि इस संकट का असर केवल तत्काल मानवीय सहायता तक सीमित नहीं है.महिला संगठनों के कमज़ोर होने से समुदायों में निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं का नेतृत्व और भागेदारी बढ़ाने के प्रयास भी प्रभावित हो रहे हैं. सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक संगठनों ने बताया कि स्थानीय नेतृत्व में महिलाओं की भागेदारी घट रही है.UN Women ने इन संगठनों को निरन्तर वित्तीय सहायता देने का आहवान किया है. संस्था ने कहा कि महिला संगठन संकट के दौरान सबसे पहले सहायता पहुँचाते हैं, महिला अधिकारों की रक्षा करते हैं और पुनर्बहाली एवं शान्ति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.सोफ़िया कैलटॉर्प ने कहा, “तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो दुनिया के सबसे भीषण संकटों में महिलाओं और लड़कियों का जीवन बचाने वाले ये संगठन ख़ुद भी युद्ध की भेंट चढ़ सकते हैं.”
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
भस्म आरती: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
तीन रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, पीएम मोदी बोले- कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

'समर्पित सेवा के 25 साल': भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पीएम मोदी के बदलाव लाने वाले नेतृत्व को सलाम किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में गंगारामया मंदिर का दौरा किया
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, 'सरदार 2' से पहले किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
जैस्मिन भसीन ने अली गोनी की बहन इलहाम को बताया अपना सबसे पसंदीदा इंसान, जन्मदिन की बधाई दी
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 10/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope