आज दुनिया अलग-अलग वास्तविकताओं में बँटी नज़र आती है, जहाँ गहरी असमानताएँ लोगों के बीच दूरियाँ बढ़ा रही हैं और बहुपक्षवाद के वादे को कमज़ोर कर रही हैं. ऐसे में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) का उद्देश्य लोगों को साथ लाना और सर्वजन के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है.
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) के अध्यक्ष लोक बहादुर थापा ने सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को याद दिलाया कि कोई भी देश अकेले टिकाऊ विकास हासिल नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए राजनैतिक इच्छाशक्ति और प्रयासों में तेज़ी ज़रूरी है.
© UN Photo/Eskinder Debebe
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के अध्यक्ष लोक बहादुर थापा, टिकाऊ विकास पर उच्चस्तरीय राजनैतिक फ़ोरम के मंत्रिस्तरीय खंड को सम्बोधित करते हुए.
लोक बहादुर थापा ने कहा, “हमारा आकलन नतीजों के आधार पर किया जाए.”उनके सम्बोधन के साथ टिकाऊ विकास पर उच्च-स्तरीय राजनैतिक मंच (HLPF) की मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू हुई. ECOSOC द्वारा आयोजित इस वार्षिक संयुक्त राष्ट्र मंच पर सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की जाती है.
Tweet URL
उच्च-स्तरीय सत्र गुरुवार को समाप्त होगा. इस दौरान सरकारों के मंत्रियों और राष्ट्राध्यक्षों के बीच बातचीत से एक घोषणा-पत्र पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा. इसमें 17 लक्ष्यों पर प्रगति तेज़ करने के लिए सदस्य देशों द्वारा उठाए जाने वाले ठोस क़दम शामिल होंगे.2026 की मंत्रिस्तरीय घोषणा के नवीनतम मसौदे में सतत विकास लक्ष्यों के लिए निवेश बढ़ाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी परिवर्तनकारी तकनीकों के इस्तेमाल के लिए अन्तरराष्ट्रीय नियम बनाने की प्रतिबद्धताएँ शामिल हैं.HLPF के समापन तक 36 देश सतत विकास लक्ष्यों पर अपनी प्रगति से जुड़ी स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षाएँ (VNRs) प्रस्तुत करेंगे और अन्य सदस्य देशों के साथ अपने सफल अनुभव साझा करेंगे.पिछले मंगलवार को न्यूयॉर्क में HLPF की शुरुआत के साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास लक्ष्यों पर अपनी वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी जारी की. रिपोर्ट में कहा गया कि समन्वित कार्रवाई से सकारात्मक नतीजे मिले हैं, लेकिन 2030 तक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सरकारों को अपने प्रयास तत्काल तेज़ करने होंगे.वित्तीय संसाधन ज़रूरीसोमवार को सत्र की शुरुआत में ECOSOC अध्यक्ष लोक बहादुर थापा, यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश और महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने स्वीकार किया कि सतत विकास लक्ष्य सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहे हैं.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके सदस्य देश जानते हैं कि टिकाऊ विकास के लिए क्या करना ज़रूरी है, लेकिन तेज़ और प्रभावी कार्रवाई में धन की कमी अब भी सबसे बड़ी बाधा है.एसडीजी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जिन संकेतकों के रुझान से जुड़े आँकड़े उपलब्ध हैं, उनमें से केवल 36 प्रतिशत ही सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं या उनमें मध्यम प्रगति हुई है. यूएन महासचिव ने कहा कि यह इच्छाशक्ति की नहीं, बल्कि प्रभावी वित्तपोषण की कमी को दर्शाता है.उन्होंने बताया कि विकासशील देशों को अमीर देशों की तुलना में कई गुना अधिक लागत पर क़र्ज़ लेना पड़ता है. कई देश अपनी राष्ट्रीय सेवाओं पर होने वाले ख़र्च से अधिक धन, क़र्ज़ चुकाने में लगा रहे हैं. ऐसे में सहायता के बिना उनके लिए सतत विकास लक्ष्यों को लागू करना बेहद कठिन है.यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “हमें विकासशील देशों की आवाज़ और भागेदारी बढ़ानी होगी तथा वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में सुधार करना होगा, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता मिल सके.”एसडीजी के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार पर ज़ोर दिया. इससे निजी निवेश बढ़ाने और विकासशील देशों को वित्तीय संसाधनों तक समान पहुँच दिलाने में मदद मिलेगी.
© UN Photo/Eskinder Debebe
यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, टिकाऊ विकास पर उच्चस्तरीय राजनैतिक फ़ोरम के मंत्रिस्तरीय खंड के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए.
युवजन को बहुपक्षीय प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए सशक्त बनाने वाले, युवा-नेतृत्व वाले ग़ैर-सरकारी संगठन DMUN फ़ाउंडेशन के प्रमुख जेवोन चोई ने भी सतत विकास लक्ष्यों से जुड़ी पहलों में युवाओं को शामिल करने की माँग की.जेवोन चोई ने मंत्रियों से कहा, “एक नई ऊर्जा से सशक्त संयुक्त राष्ट्र को युवजन की सार्थक भागेदारी सुनिश्चित करनी होगी.”बहुपक्षवाद का वादावक्ताओं ने सदस्य देशों से आग्रह किया कि वे वार्ता के दौरान सतत विकास लक्ष्यों के लिए वित्तीय सहायता जुटाने, क़र्ज़ से राहत, नागरिक समाज के साथ साझेदारी और ठोस सामूहिक कार्रवाई को प्राथमिकता दें.यूएन प्रमुख ने भविष्य के लिए समझौते, सेविया संकल्प, दोहा राजनैतिक घोषणापत्र, खुले समुद्रों की सन्धि और लघु द्वीपीय विकासशील देशों के लिए एंटीगुआ और बरबूडा एजेंडा का उल्लेख करते हुए कहा कि बहुपक्षवाद अब भी ठोस नतीजे देने में सक्षम है.उन्होंने कहा, “विकास के लिए व्यवसायों, विकास बैंकों, नवप्रवर्तकों, नागरिक समाज, सामुदायिक नेताओं और युवजन - सभी को साथ आना होगा.”
© UN Photo/Eskinder Debebe
संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक, टिकाऊ विकास पर उच्चस्तरीय राजनैतिक फ़ोरम के मंत्रिस्तरीय खंड को सम्बोधित करते हुए.
ECOSOC को सम्बोधित करते हुए महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने अपने वक्तव्य की शुरुआत में कहा, “प्रगति अभी पटरी पर नहीं है.” संयुक्त राष्ट्र ने स्पष्ट किया कि चुनौतियाँ कितनी भी बड़ी हों, 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयास छोड़ना कोई विकल्प नहीं है.लक्ष्य पर नज़रफ़ुटबॉल की शौक़ीन ऐनालेना बेयरबॉक ने अपने सम्बोधन का समापन, सतत विकास लक्ष्यों की तुलना इस वर्ष के रोमांचक फ़ुटबॉल विश्व कप से करते हुए किया.उन्होंने कहा, “विश्व कप ने हमें एक बात स्पष्ट रूप से सिखाई है - 80वें मिनट में भी हार नहीं माननी चाहिए. सही समय पर किया गया एक गोल सब कुछ बदल सकता है. इसी तरह एक साथ हासिल किए गए 17 लक्ष्य पूरी दुनिया बदल सकते हैं. अब यह हम पर निर्भर करता है कि अगले चार वर्षों में हम किस तरह एक टीम की तरह मिलकर आगे बढ़ते हैं.”
'हैवान' में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
शीना चौहान ने जीवंत किया शकुंतला का किरदार, बोलीं-मिथक के पीछे छिपी महिला को जानना चाहती थी
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
भस्म आरती: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय

सत्य निकेतन हादसा: लेबर कॉन्ट्रैक्टर यूपी से गिरफ्तार, मालकिन और पति न्यायिक हिरासत में

अमेरिकी स्कॉलर ने आरएसएस को अलग-थलग करने के खिलाफ चेतावनी दी
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
'हैवान' में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी
'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
9 साल से लापता बच्चे की तलाश में भटकेगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन रिलीज होगी 'शक: ट्रस्ट नो वन'
पिता सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर श्रेया का करारा जवाब, 'जो सामने तस्वीर खिंचवाते हैं, वही इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं'
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
देखें आज 09/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope