• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योरोप में भीषण गर्मी का क़हर, अनेक रिकॉर्ड टूटे, रैड ऐलर्ट जारी

 - World News in Hindi

योरोप इस समय भीषण गर्मी की अभूतपूर्व लहर की चपेट में है. फ़्रांस और स्पेन ने जून महीने के सबसे गर्म दिनों का रिकॉर्ड दर्ज किया है, जबकि जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और अन्य देशों में रैड ऐलर्ट जारी किए गए हैं. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने आगाह किया है कि अगले दो सप्ताह तक तापमान सामान्य से 3 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है, जिससे गर्मी का दबाव (Heat stress), जंगलों में आग, सूखे और चरम मौसमी घटनाओं का ख़तरा बढ़ेगा. 24 जून को फ़्रांस के इतिहास में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. राष्ट्रीय औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो जुलाई 2019 और अगस्त 2003 के पिछले रिकॉर्ड से भी अधिक है. फ़्रांस के मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी पुलूआ शहर में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर रहा.भीषण गर्मी के कारण देश के 58 प्रशासनिक क्षेत्रों में सर्वोच्च स्तर का रैड ऐलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बढ़ते सूखे के बीच जंगलों में आग लगने का ख़तरा भी बढ़ गया है.ख़बरों के अनुसार, गर्मी से राहत पाने के प्रयासों के दौरान, डूबने की घटनाओं में कम से कम 40 लोगों की मृत्यु हुई है.स्पेन भी प्रभावितवहीं, स्पेन में भी 23 और 24 जून को महीने के अब तक के सबसे गर्म दिन दर्ज किए गए. स्पेन की मौसम एजेंसी AEMET के अनुसार, कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से काफ़ी ऊपर पहुँच गया.जर्मनी की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बॉन, फ़्रैंकफ़ुर्त और कोलोन सहित अनेक क्षेत्रों के लिए रैड ऐलर्ट जारी किया है. वहीं, स्विट्ज़रलैंड के जिनीवा, बेसल और ज़्यूरिख़ भी रैड ऐलर्ट के दायरे में हैं.विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार, अगले दो सप्ताह में भीषण गर्मी की लहर पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी योरोप के बड़े हिस्सों को प्रभावित कर सकती है.मौजूदा पूर्वानुमानों के मुताबिक़, इसका मुख्य असर धीरे-धीरे बाल्कन क्षेत्र की ओर बढ़ने की सम्भावना है. प्रभावित देशों में पुर्तगाल, स्पेन, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, ग्रीस, रोमानिया और कई अन्य योरोपीय देश शामिल हैं.WMO के क्षेत्रीय जलवायु निगरानी केन्द्र ने चेतावनी दी है कि प्रभावित क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 3 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और कुछ क्षेत्रों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुँचने की आशंका है.इसके साथ ही, “उष्णकटिबन्धीय रातों” की घटनाएँ भी बढ़ सकती हैं यानि जब रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता.विशेषज्ञों के अनुसार, गर्म रातें शरीर को दिनभर की गर्मी से उबरने का अवसर नहीं देतीं, जिससे स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं.रिपोर्ट में गरमी का दबाव, जंगलों में आग और कुछ क्षेत्रों में तेज़ आँधी-तूफ़ान व ओला गिरने की भी चेतावनी दी गई है. © Unsplash/Nathan Hurst दुनिया भर में करोड़ों लोग चरम गर्मी से प्रभावित हैं. WMO का सहयोगयूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने लन्दन जलावायु सप्ताह में चेतावनी दी कि जलवायु परिवर्तन के कारण भीषण गर्मी की घटनाएँ भविष्य में और अधिक बार तथा अधिक तीव्रता के साथ देखने को मिलेंगी.उन्होंने कहा कि दुनिया पिछले 11 वर्षों में रिकॉर्ड स्तर की गर्मी झेल चुकी है और जलवायु आपदाएँ लगातार अधिक विनाशकारी तथा महंगी होती जा रही हैं.महासचिव ने आगाह किया कि तेज़ी से विकसित हो रही एल नीनो स्थिति, खाद्य और जल प्रणालियों को प्रभावित कर सकती है तथा सबसे अधिक असर कमज़ोर समुदायों पर पड़ेगा.WMO, महासचिव की अत्यधिक गर्मी से निपटने की पहल का समर्थन कर रहा है, जिसका उद्देश्य बेहतर वैज्ञानिक जानकारी, समय रहते चेतावनी प्रणालियों और जन-जागरूकता के माध्यम से गर्मी के प्रभाव को कम करना है.WMO और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मिलकर अत्यधिक गर्मी और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों के लिए प्रारम्भिक चेतावनी प्रणालियाँ विकसित की हैं.साथ ही, ‘सभी के लिए पूर्व चेतावनी’ पहल के तहत यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि जोखिम वाले लोगों तक समय पर चेतावनी और सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी पहुँच सके.Heat Stress क्या है?ताप दबाव (Heat Stress) तब होता है जब शरीर से जितनी गर्मी बाहर निकाल सकती है, उससे अधिक गर्मी शरीर के भीतर ही क़ायम रहने लगती है. हमारा शरीर, सामान्य परिस्थितियों में, पसीना निकलने और त्वचा की ओर रक्त प्रवाह बढ़ाकर अपना तापमान नियंत्रित रखता है.लेकिन जब आसपास का वातावरण अत्यधिक गर्म और नम (आर्द्र) हो, तो शरीर की ये प्राकृतिक शीतलन प्रक्रियाएँ प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पातीं.परिणामस्वरूप शरीर का आन्तरिक तापमान बढ़ने लगता है, जिससे स्वास्थ्य पर गम्भीर प्रभाव पड़ सकते हैं.विशेषज्ञों के अनुसार, शहरों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यधिक गर्मी, ख़तरनाक साबित हो सकती है. ©WHO /Sarah Tyler योरोपीय क्षेत्र में जलवायु से जुड़ी मौतों का सबसे बड़ा कारण अत्यधिक गर्मी है. इसका एक प्रमुख कारण “अर्बन हीट आइलैंड प्रभाव” है, जिसके तहत हरित क्षेत्रों और ठंडी हवाओं की कमी तथा गर्मी सोखने वाली कंक्रीट व डामर (asphalt) की सतहों के कारण, शहरों का तापमान आसपास के ग्रामीण इलाक़ों की तुलना में कई डिग्री अधिक हो सकता है.रिपोर्ट में कहा गया है कि अनेक शहरों के पास अब भी ऐसी जलवायु जानकारी या संसाधन नहीं हैं, जिनकी मदद से वे, लोगों को गर्मी से बचाने के लिए प्रभावी निर्णय ले सकें.हालाँकि, ताप जोखिम मानचित्र, स्वास्थ्य प्रभाव मॉडल और शहरी नियोजन उपकरण जैसे कई समाधान पहले से उपलब्ध हैं.अब चुनौती नए उपकरण विकसित करने की नहीं, बल्कि यह समझने की है कि अलग-अलग परिस्थितियों में कौन-से उपाय सबसे प्रभावी हैं और उन्हें अन्य शहरों में कैसे अपनाया जा सकता है.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved