मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह नई तकनीकों और वैश्विक अस्थिरता का लाभ उठाकर, नए प्रकार के नशीले पदार्थ विकसित कर रहे हैं, तस्करी के नए मार्ग और तरीके़ अपना रहे हैं तथा नए बाज़ारों में तेज़ी से विस्तार कर रहे हैं, जिससे नशीले पदार्थों के सेवन में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया है.
संयुक्त राष्ट्र के मादक पदार्थ एवं अपराध निरोधक कार्यालय (UNODC) की इस वर्ष की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2024 में दुनिया भर में अनुमानित 33.1 करोड़ लोगों, किसी न किसी मादक पदार्थ का सेवन किया,
Tweet URL
2024 में सबसे अधिक 25.6 करोड़ लोगों ने भांग या गांजा (Cannabis) का सेवन किया. इसके बाद अफ़ीम का सेवन करने वालों की संख्या 6.3 करोड़, एम्फ़ेटामिन 3.2 करोड़, कोकीन 2.5 करोड़ और एक्स्टेसी 2.1 करोड़ रही.UNODC की कार्यकारी निदेशक मोनिका जूमा ने कहा कि बाज़ार में नए प्रकार के नशीले पदार्थों की संख्या अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है और इनमें से कुछ पदार्थ, पहले की तुलना में अधिक शक्तिशाली तथा ख़तरनाक हैं.उन्होंने चेतावनी दी कि इसके कारण समय से पहले होने वाली लाखों मौतें, संगठित अपराध, आर्थिक विकृतियाँ, हिंसा और असुरक्षा बढ़ रही है.उन्होंने संगठित अपराध गिरोहों के विरुद्ध कार्रवाई तेज़ करने, ख़ुफ़िया जानकारी साझा करने, संयुक्त अभियानों तथा नशा रोकथाम और उपचार में अधिक निवेश की अपील की है.तस्करी के नए तरीक़ेरिपोर्ट के अनुसार, अवैध मादक पदार्थ बनाने वाले गिरोह, नियमों से बचने और पकड़ में नहीं आने के लिए लगातार नए सिंथेटिक नशीले पदार्थ विकसित कर रहे हैं.वर्ष 2024 में ज़ब्त किए गए नशीले पदार्थों के प्रकारों की संख्या वर्ष 2000 से पहले की तुलना में 5 गुना अधिक रही. इसी वर्ष मादक पदार्थों के बाज़ार में प्रचलित नए मनो-सक्रिय पदार्थों (NPS) की संख्या बढ़कर 755 हो गई, जिनमें 118 पदार्थ पहली बार दर्ज किए गए.अफ़ीम बाज़ार में बदलावरिपोर्ट में कहा गया है कि अफ़ग़ानिस्तान में 2022 में मादक पदार्थों पर प्रतिबन्ध लागू होने के बाद अफ़ीम और हेरोइन के अवैध उत्पादन में भारी गिरावट आई है.वैसले तो म्याँमार में अफ़ीम उत्पादन 2021 के 420 टन से बढ़कर 2025 में 1 हज़ार टन से अधिक हो गया, लेकिन लाओस और मैक्सिको में अफ़ीम उत्पादन के साथ यह कुल वृद्धि, अफ़ग़ानिस्तान में आई कमी की भरपाई नहीं कर सकी, जहाँ 2022 में 6 हज़ार टन से अधिक अफ़ीम का उत्पादन हुआ था.रिपोर्ट के अनुसार, फ़ेंटानिल, निटाज़ीन और ऑर्फ़ीन जैसे नए सिंथेटिक अफ़ीम उत्पादों की तरफ़ रुझान बढ़ रहा है जो इस बात का संकेत है कि तस्कर, हेरोइन के अप्राकृतिक विकल्प तलाश रहे हैं.इससे पौधों पर आधारित अफ़ीम उत्पादों की जगह सिंथेटिक नशीले पदार्थों का इस्तेमाल बढ़ सकता है, जो वैश्विक अफ़ीम बाज़ार में स्थाई बदलाव और स्वास्थ्य जोखिमों में वृद्धि का कारण बन सकता है.मेथाम्फ़ेटामाइन का बाज़ार हुआ वैश्विकरिपोर्ट के अनुसार, तस्करी के नए मार्गों और मेथाम्फ़ेटामाइन का उत्पादन बढ़ने के कारण इसका बाज़ार अब वैश्विक स्तर पर फैल चुका है.विशेष रूप से निकट एवं मध्य पूर्व, अफ़्रीका और योरोप के कुछ हिस्सों में इसके नए बाज़ार उभरे हैं.इसकी बरामदगी में औसतन 13 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, जिसका प्रमुख कारण पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में बड़ी मात्रा में ज़ब्ती रही.
© Adobe Stock/Busliq
वर्ष 2024 में ज़ब्त किए गए नशीले पदार्थों के प्रकारों की संख्या वर्ष 2000 से पहले की तुलना में 5 गुना अधिक रही.
हालाँकि म्याँमार अब भी मेथाम्फ़ेटामाइन का प्रमुख स्रोत बना हुआ है, लेकिन बढ़ती माँग के कारण उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी और दक्षिणी अफ़्रीका व दक्षिण-पश्चिम एशिया से भी इसकी आपूर्ति बढ़ रही है.रिपोर्ट में कहा गया है कि ये पदार्थ, उत्तरी अमेरिका से तस्करी होकर, अब प्रशान्त क्षेत्र के देशों तक पहुँच रहा है, जिससे वहाँ इसके प्रयोग और तस्करी में वृद्धि हुई है.गांजा के प्रति बदलती सोच से बढ़ा इस्तेमालरिपोर्ट के अनुसार, गांजा के उत्पादन, तस्करी और उपयोग के स्वरूप में तेज़ी से बदलाव आ रहा है. इसका एक कारण यह भी है कि विशेषकर उत्तरी अमेरिका के कई क्षेत्रों में गांजा को वैध या अपराध की श्रेणी से बाहर किए जाने के बाद इसके प्रति लोगों की धारणा बदली है.पिछले एक दशक में कैनाबिस का सेवन करने वालों की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी है.15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में इसके प्रयोग का प्रसार 2014 के 3.8 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 4.8 प्रतिशत हो गया.वहीं, 2024 में कैनाबिस की ज़ब्ती भी अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर दर्ज की गई.रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले भांग या गांजा (Cannabis) की तस्करी मुख्यतः एक ही क्षेत्र के भीतर होती थी, क्योंकि इसकी खेती लगभग कहीं भी की जा सकती है.लेकिन अब उत्तरी अमेरिका से अन्य क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति बढ़ रही है. वर्ष 2015 से 2024 के बीच उत्तरी अमेरिका के बाहर 57 देशों और क्षेत्रों ने भांग ज़ब्त किए जाने के मामलों में उत्तरी अमेरिका को स्रोत क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया, जबकि इससे पहले के दशक में यह संख्या केवल 11 थी.कोकीन का बढ़ता उत्पादनरिपोर्ट के अनुसार, 2024 में कोकीन का उत्पादन लगातार बढ़ता रहा और पिछले दस वर्षों में यह चार गुना से अधिक बढ़कर 4 हज़ार टन (शुद्ध रूप में) से अधिक होने का अनुमान है. इसका प्रमुख कारण खेती के क्षेत्र और उत्पादन क्षमता में वृद्धि है.संगठित अपराध गिरोह अधिक मुनाफ़े और नए उपभोक्ता बनाने के लिए पश्चिमी एवं मध्य योरोप, उत्तरी अमेरिका और ओशिनिया जैसे पारम्परिक बाज़ारों के अलावा, अफ़्रीका और एशिया के उभरते बाज़ारों तक भी बड़ी मात्रा में कोकीन पहुँचा रहे हैं.रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच अफ़्रीका और एशिया के कई देशों में कोकीन को ज़ब्त किए जाने की दर दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ी है.
UNODC
Opiod के अत्यधिक या ग़लत सेवन से, पिछले 10 वर्षों में मौतों की संख्या में 71% का उछाल दर्ज किया गया है. WHO और UNODC इन मौतों को कम करने के लिए सलाह और सहायता मुहैया कराते हैं.
सुरक्षा और समाज पर प्रभावरिपोर्ट में कहा गया है कि मादक पदार्थों का सेवन चोरी, पारिवारिक और सामाजिक हिंसा तथा अपराध जैसी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है.हालांकि इन घटनाओं पर ग़रीबी, बेघर होने, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ और नशा मुक्ति व सामाजिक सेवाओं की उपलब्धता जैसे सामाजिक और आर्थिक कारकों का भी गहरा प्रभाव पड़ता है.रिपोर्ट के अनुसार, इन्हीं क्षेत्रों में प्रभावी हस्तक्षेप किए जाने और रोकथाम के अवसर मौजूद हैं.
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
दिवाली की यादों में खोए बाबिल, बोले- 'बाबा की हंसी और कहानियां पूरे घर को रोशन कर देती थीं'
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
आशुतोष राणा- साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात
3 दिन, 12 घंटे की शिफ्ट और बर्फ जैसा ठंडा पानी, रवीना टंडन ने सुनाई 'टिप टिप बरसा पानी' के पीछे की कहानी
दीपावली सेलिब्रेशन में नॉनवेज खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
रामायण ने दिवाली पर बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
इस दिवाली घर से दूर रहे कार्तिक आर्यन, लंदन में कैप्टन इंडिया की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
बच्चों को दीपावली के रीति-रिवाज सिखा रहीं इशिता दत्ता, बताया- 'चाहती हूं वे भी इन्हें आगे बढ़ाएं'
'बिग बॉस 20' में दुल्हन बने काजी तौकीर को हुआ असहज अनुभव, बोले- महिलाओं को रोज झेलना पड़ता है उत्पीड़न
करीना कपूर के दिवाली लुक में दिखी शाही विरासत की झलक, पहनी 200 साल पुरानी कलगी
इजरायल में नई सरकार के गठन के बाद भी भारत के रिश्ते पहले जैसे ही मजबूत रहेंगे: विदेश मंत्रालय

राजीव गांधी से राजनीति में न आने की लगाई थी गुहार, लेकिन राहुल को नहीं रोका : सोनिया गांधी

पंजाब चुनाव 2027: 2022 में गुरदासपुर जिले की 7 सीटों में से 4 पर कांग्रेस ने जमाया था कब्जा, तीन सीटों पर 'आप' को मिली थी जीत
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 10/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope