• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीआर काँगो: इबोला वायरस से निपटने के लिए, स्वास्थ्य देखभाल क्षमताओं का विस्तार

 - World News in Hindi

काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के पूर्वी हिस्से में इबोला वायरस से संक्रमित लोगों के उपचार के लिए स्वास्थ्य देखभाल क्षमता को बढ़ाया जा रहा है. इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि स्थानीय समुदायों में भरोसे का अभाव, इबोला के प्रकोप पर नियंत्रण पाने में सबसे बड़ी बाधाओं में है. 10 जून तक पूर्वी डीआरसी के इतूरी, उत्तर किवू, दक्षिण किवू प्रान्तों में 676 संक्रमण मामलों की पुष्टि हुई है और 136 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, युगांडा में 19 मामले सामने आ चुके हैं और 2 लोगों की मौत हुई है. WHO महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने अफ़्रीकी देशों के नेताओं की एक उच्चस्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इबोला नियंत्रण प्रयासों में सबसे बड़ा अवरोध, स्थानीय स्तर पर व्याप्त अविश्वास की भावना है.“इन समुदायों को महसूस होता है, और सम्भवत: यह सही भी हो, कि बाहरी दुनिया केवल स्वयं को इबोला से बचाना चाहती है और उनके बारे में ज़रा भी परवाह नहीं करती है.” यूएन एजेंसी के प्रमुख ने पूर्वी डीआरसी के इतूरी प्रान्त का दौरा किया, जहाँ सबसे अधिक संख्या में संक्रमण मामले सामने आए हैं.डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि असुरक्षा, विस्थापन और आबादी की आवाजाही की वजह से, जवाबी कार्रवाई जटिल होती जा रही है. इसके अलावा सीमा पर सख़्तियाँ लागू हैं, और इन अनावश्यक क़दमों से लाभ की ज़गह नुक़सान ही हो रहा है.डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि इबोला के 18वें प्रकोप को टालने के लिए हम क्या करेंगे. या फिर 19वीं बार बीमारी फैलने पर. © WHO/Joël Lumbala यूएन स्वास्थ्य एजेंसी, डीआर काँगो में स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर इबोला पर क़ाबू पाने में जुटी है. यूएन एजेंसी प्रमुख के अनुसार, इबोला पर क़ाबू पाने के लिए सामुदायिक स्तर पर सम्पर्क व बातचीत, सीमा-पार सहयोग और स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश की आवश्यकता होगी.“यदि हम इन समुदायों की इबोला से रक्षा करें, लेकिन मलेरिया, ख़सरा, कुपोषण या असुरक्षित ढंग से बच्चों को जन्म देने से नहीं, या फिर एक ऐसे हिंसक टकराव से बचाने में जिसके लिए वे ज़िम्मेदार नहीं हैं, तो हमने असल में मदद की ही नहीं है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने संदिग्ध संक्रमण मामलों में लोगों को अलग से रखने की व्यवस्था की है और उपचार केन्द्रों को भी बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि संक्रमण के फैलाव की रोकथाम हो और ज़रूरी मानकों का पालन हो सके.इसके अलावा, जल आपूर्ति के लिए 10 हज़ार लीटर के टैंक भी व्यवस्था की गई है, ताकि मरीज़ों की देखभाल में मदद मिल सके.वैक्सीन व उपचारडीआरसी में इबोला को पिछले कई वर्षों से प्रकोप रहा है, लेकिन बुंडिबुग्यो वायरस की रोकथाम के लिए फिलहाल किसी वैक्सीन को स्वीकृति नहीं मिली है और न ही उपचार उपलब्ध है. क्लीनिक परीक्षण में कुछ दवाएँ असरदार नज़र आई हैं और उन्हें अगले कुछ सप्ताह में इस्तेमाल में लाए जाने की योजना है. इससे पहले, यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने चिकित्सा परीक्षण में दो ऐंटीबॉडीज़ को प्राथमिकता देने की सिफ़ारिश की थी, और एक एंटीवायरस दवा, ओबेलडेसिवियर का भी परीक्षण किया गया. संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले लोगों के उपचार के लिए इस दवा का परीक्षण किया जा रहा था. इसके समानान्तर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ज़मीनी स्तर पर अपने अभियान का दायरा व स्तर बढ़ाने के प्रयास किए हैं, जिसके तहत सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाना, उपचार केन्द्र स्थापित करना, प्रयोगशालाओं की क्षमता बढ़ाना, संक्रमण मामलों का प्रबन्धन करना, रोकथाम उपाय के लिए जागरुकता फैलाना, और समुदायों के साथ सम्पर्क स्थापित करना समेत अन्य उपाय हैं.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved