युद्ध एवं हिंसक टकरावों में बच्चों के विरुद्ध गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए, पहली बार ग़ैर-सरकारी सशस्त्र समूहों की तुलना में, सैनिक और सरकारी बल अधिक ज़िम्मेदार पाए गए. वर्ष 2025 में इन मानवाधिकार उल्लंघनों से प्रभावित बच्चों की संख्या अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुँच गई.
ये निष्कर्ष बच्चे व सशस्त्र टकराव (CAAC) पर संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट में सामने आए हैं. रिपोर्ट में बच्चों के विरुद्ध छह गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों की पड़ताल की गई है: हत्या या अपंगता, युद्धक गतिविधियों के लिए भर्ती और इस्तेमाल, अपहरण, बलात्कार व अन्य यौन हिंसा, स्कूलों और अस्पतालों पर हमले तथा मानवीय सहायता तक उनकी पहुँच रोकना.रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में 24 हज़ार 174 बच्चों के विरुद्ध 38 हज़ार 558 गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों की पुष्टि हुई, जिनमें से बहुत से बच्चों को एक से अधिक प्रकार के उल्लंघनों का सामना करना. प्रभावित बच्चों में लगभग एक-तिहाई लड़कियाँ थीं.30 वर्ष पहले संयुक्त राष्ट्र का CAAC शासनादेश स्थापित होने के बाद से, प्रभावित बच्चों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.एक भयावह अध्यायबच्चों के विरुद्ध गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए पहली बार सरकारी बल सबसे अधिक ज़िम्मेदार पाए गए. इनमें बच्चों की हत्या, उन्हें गम्भीर रूप से घायल या स्थाई रूप से अपंग करना, स्कूलों व अस्पतालों पर हमले और मानवीय सहायता की पहुँच रोकना शामिल है.यह चिन्ताजनक स्थिति बढ़ते टकराव, घनी आबादी वाले इलाक़ों में विस्फोटक हथियारों के अधिक इस्तेमाल और हमलों के लक्ष्य तय करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते उपयोग के बीच सामने आई है.
UN News
एक फ़लस्तीनी बच्चा मोहम्मद हसन, जिसका एक पैर, इसराइली मिसाइल में घायल होने के बाद, काटना पड़ा है.
बच्चों व सशस्त्र टकराव पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि वैनेसा फ़्रेज़ियर ने कहा है, “निगरानी शुरू होने के बाद से, वर्ष 2025 बच्चों की सुरक्षा के लिए सबसे भयावह वर्षों में से एक रहा.”उन्होंने कहा, “जब बच्चों की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार देश ही उनकी पीड़ा बढ़ाने लगें, तो यह अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के प्रति सम्मान में गम्भीर गिरावट का संकेत है.”हत्या और घायल करने के मामलों में ‘तेज़ वृद्धि’बच्चों के विरुद्ध सबसे अधिक गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघन के मामनले, इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र व इसराइल, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य, नाइजीरिया, म्याँमार और सोमालिया में दर्ज किए गए.जहाँ सम्भव हो सका है, इन मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए ज़िम्मेदार युद्धरत पक्षों की पहचान करके, उनके नाम रिपोर्ट के अनुलग्नकों (annexes) में दर्ज किए गए हैं.सबसे अधिक मामले बच्चों की हत्या और उन्हें अपंग किए जाने के थे. वर्ष 2025 में 6 हज़ार 266 बच्चों की जान गई और 7 हज़ार 958 बच्चे अपंग हुए. बच्चों की हत्या के मामलों में 34 प्रतिशत और अपंग किए जाने के मामलों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई.
Tweet URL
रिपोर्ट में कहा गया, “कई जगहों पर सैन्य कार्रवाई के दौरान लड़ाकों व आम नागरिकों के बीच अन्तर नहीं किया गया और बच्चों की सुरक्षा के विशेष नियमों का भी पालन नहीं हुआ. ज़रूरी सावधानियाँ नहीं बरतने के कारण, बच्चों को ऐसे ख़तरों का सामना करना पड़ा, जिनका अनुमान लगाकर उन्हें टाला जा सकता था.”मानवीय सहायता में बाधा, यौन हिंसा और विस्फोटक हथियारमानवीय सहायता रोकने के 8 हज़ार 322 मामले दर्ज किए गए. वहीं, 6 हज़ार 607 बच्चों को युद्धक गतिविधियों के लिए भर्ती किया गया और अग्रिम मोर्चों पर उनका इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा, 5 हज़ार 129 बच्चों का अपहरण किया गया, ज़्यादातर उन्हें लड़ाई में शामिल करने या यौन हिंसा का शिकार बनाने के लिए.बलात्कार और अन्य प्रकार की यौन हिंसा भी लगातार जारी रही. युद्ध के हथियार के रूप में सामूहिक बलात्कार के मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई.बारूदी सुरंगें और युद्ध के बाद बचे विस्फोटक पदार्थ भी बच्चों के लिए बड़ा ख़तरा बने हुए हैं. ये युद्ध समाप्त होने के बाद भी बच्चों की जान लेते और उन्हें अपंग बनाते रहते हैं. जीवित बचे बच्चों को विकलांगता, मानसिक आघात और शिक्षा व समाज में फिर से शामिल होने में कठिनाइयों जैसे दीर्घकालिक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है.बाल जीवन सँवारना ज़रूरीवर्ष 2025 में 1 हज़ार 667 बच्चों को युद्धरत पक्षों से वास्तविक या कथित सम्बन्ध के कारण हिरासत में लिया गया. वैनेसा फ़्रेज़ियर ने कहा कि इन बच्चों को अपराधी नहीं, बल्कि पीड़ित माना जाना चाहिए और हिरासत का इस्तेमाल केवल अन्तिम उपाय के रूप में होना चाहिए. उन्होंने ज़ोर दिया कि शान्ति के लिए बच्चों का पुनर्वास और उन्हें फिर से समाज से जोड़ना बेहद ज़रूरी है.“पुनर्वास के ज़रिए एक बच्चे का भविष्य और मानवता के रूप में हमारा साझा भविष्य फिर से सँवारा जाता है.”उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से विकलांग बच्चों समेत सशस्त्र बलों व समूहों से मुक्त कराए गए सभी बच्चों के लिए राजनैतिक और वित्तीय सहायता बढ़ाने का आग्रह किया.साथ ही, उन्होंने सभी पक्षों से मानवीय सहायता की सुरक्षित, तेज़ और निर्बाध पहुँच तुरन्त सुनिश्चित करने को कहा.बच्चों की रक्षा का दायित्वबच्चों व सशस्त्र टकराव पर संयुक्त राष्ट्र के CAAC शासनादेश को इस वर्ष 30 साल पूरे हो रहे हैं. हालाँकि पिछले वर्ष कुछ क्षेत्रों में बच्चों की स्थिति काफ़ी बिगड़ी, फिर भी कई महत्वपूर्ण प्रगतियाँ हुईं.सशस्त्र बलों या समूहों से पहले जुड़े 13 हज़ार 112 बच्चों को सुरक्षा और समाज में फिर से शामिल होने के लिए सहायता दी गई. सोमालिया, यूक्रेन और कोलम्बिया जैसे देशों में युद्धरत पक्षों ने भी लगभग 40 प्रतिबद्धताएँ जताईं. इनमें बच्चों को अधिकारियों को सौंपने के लिए समझौते, क्षमता निर्माण के प्रयास, एकतरफ़ा वादे और द्विपक्षीय वार्ताएँ शामिल थीं.इस अवसर पर वैनेसा फ़्रेज़ियर ने कहा, “केवल शब्द पर्याप्त नहीं हैं. ठोस और दृढ़ कार्रवाई की ज़रूरत है, क्योंकि बच्चों की रक्षा केवल एक आकांक्षा नहीं, बल्कि हम सभी का दायित्व है.”
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
'ओ साथी रे' में दिखेगी अधूरी मोहब्बत की कहानी, इम्तियाज बोले-प्यार खूबसूरत है पर रिश्ता बराबर नहीं
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: डेब्यूटेंट साकिब ने झटके 7 विकेट, ड्रॉ की ओर पहला टेस्ट मैच
आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर लाएंगे माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म, डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में नई शुरुआत
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'कट्टरपंथ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', करीना कपूर के पेंडेंट पहनने पर नेताओं और जगद्गुरु परमहंस आचार्य की प्रतिक्रिया
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
11 नवंबर का पंचांग: उत्तर दिशा में रहेगा दिशाशूल, सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनकर फंसीं करीना कपूर, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
जेलर 2 की धमाकेदार कामयाबी के बाद अब साल की सबसे चर्चित फिल्म ओम को नॉर्थ इंडिया में रिलीज़ करेगा पेन मरुधर
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत

बच्चों के 'चाचा नेहरू' से लेकर आधुनिक भारत के निर्माता तक, जानिए पंडित नेहरू की विरासत

यूपी चुनाव से पहले पोस्टर वार, अखिलेश के राम मंदिर दौरे पर भाजपा ने पूछा- क्या कारसेवकों को श्रद्धांजलि दे पाएंगे?
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 13/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope