संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने सूडान के उत्तर कोर्दोफ़ान प्रान्त की राजधानी अल ओबेद पर हमले की आशंका के बारे में गम्भीर चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि यह हमला गम्भीर अन्तरराष्ट्रीय अपराधों का जोखिम उत्पन्न कर सकता है और पहले से ही भयावह मानवीय संकट को दीगर गहरा सकता है.
मानवाधिकार प्रमुख ने गुरूवार को कहा कि शहर के आसपास त्वरित समर्थन बल (RSF) लड़ाके और उनके सहयोगी बलों की बड़ी तैनाती की ख़बरों से स्थिति बेहद चिन्ताजनक हो गई है.इसके साथ ही ड्रोन हमलों और तोप की गोलाबारी में भी तेज़ी आई है.ग़ौरतलब है कि सूडान अप्रैल 2023 से युद्ध की चपेट में है, जब अतीत में सहयोगी रहे सूडानी सशस्त्र बलों और RSF के बीच लड़ाई भड़क उठी थी.इस युद्ध ने अफ़्रीका के सबसे बड़े देशों में से एक सूडान को दुनिया के सबसे गम्भीर मानवीय संकटों में धकेल दिया है.
Tweet URL
करोड़ों लोग विस्थापितसंयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के कार्यालय (OCHA) के अनुसार, इस युद्ध के कारण अब तक 1 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग देश के भीतर ही विस्थापित हो चुके हैं और लाखों लोग भुखमरी के कगार पर पहुँच गए हैं, जबकि देश के बड़े हिस्सों में मानवीय सहायता पहुँचाना बेहद सीमित हो गया है.यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरुवार को अपने प्रवक्ता के माध्यम से सम्भावित “आसन्न ज़मीनी हमले” को लेकर गम्भीर चेतावनी जारी की है.उन्होंने कहा कि इस युद्ध में अनेक बार स्पष्ट चेतावनियों के बावजूद अन्तरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से समन्वित और प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है.महासचिव ने सभी प्रभावशाली पक्षों से अपील की है कि वे अपने प्रभाव का प्रयोग करके दीगर रक्तपात को रोकें.उन्होंने चेतावनी दी कि अल फ़शर में हुई भयावह घटनाओं को अल ओबेद में दोहराने की अनुमति नहीं दी जा सकती.नागरिक ढ़ाँचों पर हमलेअल ओबेद पर पिछले दो सप्ताहों में अनेक ड्रोन हमले हुए हैं, जिनमें विशेष रूप से ईंधन स्टेशनों और ट्रकों को निशाना बनाया गया है.इन हमलों में आम नागरिकों की मौत हुई है और बुनियादी सेवाओं तक पहुँच भी बाधित हो गई है.वोल्कर टर्क ने कहा कि अल ओबेद पर सम्भावित सैन्य कार्रवाई गम्भीर अन्तरराष्ट्रीय अपराधों के होने के ख़तरे को जन्म देती है और पहले से ही कठिन स्थिति में फँसी नागरिक आबादी पर भयावह प्रभाव को और गहरा करती है.उन्होंने कहा कि जिन देशों का इस स्थिति पर प्रभाव है, उनकी ज़िम्मेदारी है कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके इस विनाश को रोकने के लिए तुरन्त क़दम उठाएँ.अल ओबेद की आबादी पिछले 18 महीनों से घेराबन्दी जैसी परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही है.सुरक्षित आवाजाही की अपीलमानवाधिकार उच्चायुक्त ने अल फ़शर और उत्तरी दारफ़ूर के ज़मज़म विस्थापन शिविर में पिछले वर्ष दर्ज किए गए अत्याचारों का सीधा हवाला देते हुए कहा है कि अब वही प्रवृत्ति उत्तर कोर्दोफ़ान में दोहराई जा रही है.उन्होंने कहा, “हमने यह प्रवृत्ति पहले भी देखी है. हम उन रोके जा सकने वाले अत्याचारों को दोबारा होने की अनुमति नहीं दे सकते, जिन्हें हमने पिछले वर्ष अल फ़शर और ज़मज़म शरणार्थी शिविर में दर्ज किया था.”उच्चायुक्त ने सभी पक्षों से अपील की कि वे आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करें, जिन्हें बार-बार हिंसा से बचने के लिए अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है.उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति दुनिया के लिए एक गम्भीर संकेत है कि एक बड़ा मानवाधिकार संकट और गहरा मानवीय आपदा सामने आ सकती है.यूएन प्रमुख ने कहा है कि बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बावजूद मानवीय सहायता कर्मी कोर्दोफ़ान क्षेत्र में राहत पहुँचाने का काम जारी रखे हुए हैं.उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह अल ओबेद के रिहायशी इलाक़ों में हुए ड्रोन हमलों में एक मानवीय सहायता कर्मी समेत अनेक नागरिकों की मौत हुई है.महासचिव ने बल देकर कहा कि मानवीय सहायता कर्मियों व राहत सामग्री की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए और राहत अभियानों को संरक्षण और सहयोग मिलना चाहिए.उन्होंने कहा कि व्यापक कोर्दोफ़ान क्षेत्र में राहत प्रयासों के लिए अल ओबेद एक महत्वपूर्ण केन्द्र है.
दिवाली की यादों में खोए बाबिल, बोले- 'बाबा की हंसी और कहानियां पूरे घर को रोशन कर देती थीं'
‘मैं आपकी हरकतें बर्दाश्त करूंगी’, पति अपरेश रंजीत के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर का मजेदार पोस्ट
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
'बिग बॉस 20' में दुल्हन बने काजी तौकीर को हुआ असहज अनुभव, बोले- महिलाओं को रोज झेलना पड़ता है उत्पीड़न
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रामायण ने दिवाली पर बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
दीपावली सेलिब्रेशन में नॉनवेज खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
आशुतोष राणा- साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात
बच्चों को दीपावली के रीति-रिवाज सिखा रहीं इशिता दत्ता, बताया- 'चाहती हूं वे भी इन्हें आगे बढ़ाएं'
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
करीना कपूर के दिवाली लुक में दिखी शाही विरासत की झलक, पहनी 200 साल पुरानी कलगी
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
इजरायल में नई सरकार के गठन के बाद भी भारत के रिश्ते पहले जैसे ही मजबूत रहेंगे: विदेश मंत्रालय

राजीव गांधी से राजनीति में न आने की लगाई थी गुहार, लेकिन राहुल को नहीं रोका : सोनिया गांधी

पंजाब चुनाव 2027: 2022 में गुरदासपुर जिले की 7 सीटों में से 4 पर कांग्रेस ने जमाया था कब्जा, तीन सीटों पर 'आप' को मिली थी जीत
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 10/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope