संयुक्त राष्ट्र ने 4 मई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हुए मिसाइल व ड्रोन हमलों पर गहरी चिन्ता जताते हुए कहा है कि ऐसी घटनाओं से मध्य पूर्व में फिर से लड़ाई भड़कने का ख़तरा है. उधर, सूडान की राजधानी ख़ारतूम के एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमलों के बाद वहाँ उड़ानों को फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया है. UAE में हुए इस हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए और फ़ुजैराह तेल इंडस्ट्री ज़ोन में आग लग गई थी. समाचार माध्यमों के अनुसार, सोमवार को फुज़ैराह में एक टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेप्य (projectile) आकर गिरे थे, जोकि अमीरात क्षेत्र में सबसे बड़े तेल भंडारण केन्द्रों में है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जलक्षेत्र में भी पिछले कुछ दिनों में जहाज़ों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए हैं. इस घटनाक्रम से पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में नए सिरे हिंसक टकराव भड़कने का ख़तरा बढ़ गया है और नाज़ुक परिस्थितियों में लागू युद्धविराम पर दबाव बढ़ता जा रहा है.28 फ़रवरी को इसराइल व संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर बमबारी किए जाने और ईरान के जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद, मध्य पूर्व में स्थित अनेक देश हिंसक टकराव की चपेट में थे. इस दौरान ऊर्जा व तेल प्रतिष्ठानों पर भी हमले किए गए, और रणनैतिक रूप से ईंधन, उर्वरक समेत अन्य सामान की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण संकरे जलमार्ग, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की रफ़्तार थम गई थी. अप्रैल के शुरुआती दिनों में ईरान और अमेरिका में युद्धविराम पर सहमति बनने के बावजूद इस जलक्षेत्र में तनातनी व नाकेबन्दी की वजह से समुद्री परिवहन थमा हुआ है और तनाव व्याप्त है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और ऐसे किसी भी क़दम से परहेज करने का आग्रह किया है, जिससे तनाव बढ़े या कूटनैतिक व मध्यस्थता प्रयास कमज़ोर हों.उन्होंने दोहराया है कि अन्तरराष्ट्रीय विवादों के शान्तिपूर्ण निपटारे का कोई अन्य व्यवहारिक विकल्प नहीं है और इसके लिए यूएन चार्टर समेत अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत प्रयास किए जाने होंगे. सूडान: ड्रोन हमलों के बाद उड़ानें स्थगित © Avaaz/Giles Clarke सूडान की राजधानी ख़ारतूम में सैन्य टकराव से कई इमारतों को भीषण क्षति पहुँची है. (फ़ाइल) सूडान की राजधानी ख़ारतूम में स्थित हवाई अड्डे और शहर के अन्य इलाक़ों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों के बाद, एयरपोर्ट पर उड़ानें अब भी स्थगित हैं. यूएन प्रवक्ता ने कहा कि यह एयरपोर्ट, मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए मार्ग के रूप में महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से सहायताकर्मियों की आवाजाही के लिए. संयुक्त राष्ट्र ने इन हमलों की निन्दा करते हुए कहा कि इनसे आम नागरिकों व बुनियादी प्रतिष्ठानों पर असर हुआ है. अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत ऐसे हमले निषिद्ध हैं और इसलिए सभी युद्धरत पक्षों को अपने तयशुदा दायित्वों को निभाना होगा.सूडान के व्हाइट नाइल प्रान्त में सोमवार को हुए ड्रोन हमलों में एक ईंधन स्टेशन और टैंकर को निशाना बनाया गया था. मंगलवार को शहर के कई इलाक़ों में हमले हुए हैं, जिनमें एक व्यस्त इलाक़े में स्थित दो ईंधन केन्द्र भी हैं. हमलों में कुछ लोगों के हताहत होने की ख़बरें हैं और बुनियादी सेवाओं में व्यवधान दर्ज किया गया है.इस बीच, दारफ़ूर क्षेत्र में लड़ाई जारी है. सूडान में अप्रैल 2023 में परस्पर विरोधी सैन्य बलों, सशस्त्र सेना व अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था, जोकि देश में एक विशाल मानवीय व विस्थापन संकट की वजह बना है. RSF ने 1.5 वर्ष की घेराबन्दी के बाद उत्तर दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर को अपने क़ब्ज़े में लिया था, जहाँ कथित रूप से बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघन व अत्याचार मामलों को अंजाम दिए जाने की घटनाएँ हुईं. अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, पिछले वर्ष अक्टूबर से लेकर इस साल मार्च तक, 1.38 लाख पुरुष, महिलाएँ व बच्चे अल फ़शर और अन्य नज़दीकी गाँवों से विस्थापित हुए हैं.यूएन ने लड़ाई को तत्काल रोकने, आम नागरिकों व बुनियादी प्रतिष्ठानों की रक्षा करने और ज़रूरतमन्द आबादी तक जल्द से जल्द मानवीय सहायता पहुँचाने के मार्ग की पुकार लगाई है.ग़ाज़ा: पाबन्दियों के बीच विशाल स्वास्थ्य आवश्यकताएँ © WFP/Maxime Le Lijour ग़ाज़ा के जबालिया में स्थित एक स्कूल में विस्थापित फ़लस्तीनियों ने शरण ली है, जहाँ कुछ बच्चे खेल रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े के रिहायशी इलाक़ों में आम नागरिक अब भी हवाई हमलों और गोलीबारी की चपेट में आ रहे हैं. यूएन के साझीदार संगठनों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में इसराइल और हमास के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद, पिछले सप्ताह के दौरान हुई सुरक्षा से जुड़ी घटनाएँ अब तक के सबसे अधिक मामलों में थी.दो अलग-अलग घटनाओं में मानवीय सहायता केन्द्र भी गोलीबारी की चपेट में आए हैं. यूएन भंडारण केन्द्र के नज़दीक एक हवाई हमला होने की ख़बर है, वहीं पत्थरबाज़ी की घटना में राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले कुछ वाहनों को नुक़सान पहुँचा है.इस बीच, ग़ाज़ा में इंजिन के लिए तेल, मरम्मत के कल-पुर्ज़ों, मलबा हटाने की मशीनरी और अन्य अति-आवश्यक सामग्री के प्रवेश पर पाबन्दियाँ हैं, जिससे अहम सेवाओं पर असर हुआ है.आपात राहत मामलों के लिए यूएन कार्यालय ने बताया है कि ख़राब होने वाले वाहनों या जनरेटर की मरम्मत नहीं हो पा रही है, जिससे खाद्य वितरण, ट्रक के ज़रिए जल आपूर्ति, ऐम्बुलेंस सेवाओं, शैक्षणिक सामग्री व चिकित्सा सामान के वितरण में व्यवधान आया है.जनरेटर ख़राब होने से अस्पतालों में कामकाज पर असर हुआ है और गहन देखभाल कक्ष भी प्रभावित हुए हैं. स्वास्थ्य सैक्टर में सक्रिय यूएन साझीदारों ने बताया है कि ग़ाज़ा में विशाल आवश्यकताएँ हैं, जिन्हें फ़िलहाल पूरा नहीं किया जा सका है. हज़ारों मरीज़ों को जीवनरक्षक सेवाओं की आवश्यकता है, लेकिन फ़िलहाल स्थानीय स्वास्थ्य प्रणाली उसे सुनिश्चित कर पाने में असमर्थ है. इसके मद्देनज़र, कठिनाइयों से जूझ रही स्वास्थ्य प्रणाली को मज़बूती देने के लिए आपात चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की गई है.
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, बोले-उन जैसी गायिका दोबारा नहीं होगी
मस्टर्ड येलो साड़ी में कृति खरबंदा ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, पांचवें दिन के नवरात्रि उत्सव को बनाया खास
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
12 साल पुराना सपना हुआ सच, 'एनी बडी कैन ड्रीम' के हीरो बने राघव जुयाल
जिस हेमा मालिनी पर फिदा है पूरा बॉलीवुड, कभी उन्हें निर्देशक ने फिल्म से कर दिया था बाहर
अवतार गिल ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को जयंती पर किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: कुछ राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल
जेलर 2 की धांसू शुरुआत, पहले हाफ को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, रजनीकांत के स्वैग ने जीता दिल
तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बगलामुखी-धूमावती के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल, पति ने यूं किया सेलिब्रेट
विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन, पीले पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज
काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया, कनॉट प्लेस में प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई

परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

'दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं', 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर किरेन रिजिजू का हमला
आज का राशिफल: मिथुन को धन लाभ के संकेत, मकर और कुंभ रहें सतर्क
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 16/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope