• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CNN के संस्थापक और प्रबल यूएन समर्थक टैड टर्नर का निधन, शोक व श्रद्धांजलि

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के एक बड़े व्यवसायी, मीडिया दिग्गज और परोपकारी टैड टर्नर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. टैड टर्नर का बुधवार को 87 वर्ष की आयु में फ़्लोरिडा स्थित उनके घर में निधन हो गया. यूएन प्रमुख ने टैड टर्नर को, “एक दूरदर्शी व्यक्ति” बताते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता, उदारता और साहसिक सोच ने संयुक्त राष्ट्र और दुनिया पर स्थाई छाप छोड़ी है. टैड टर्नर, दिन-रात यानि 24 घंटे के समाचार चक्र की शुरुआत करने वाले अग्रणी चैनल CNN के संस्थापक थे, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र को दीर्घकालिक समर्थन और उसके मूल्यों के प्रति हमेशा प्रतिबद्धता दिखाई.यूएन प्रमुख ने कहा कि “टैड टर्नर ने, एक निर्णायक समय पर संयुक्त राष्ट्र और उसके उद्देश्य पर विश्वास किया, और उन्होंने इस मिशन में निवेश भी किया.” Tweet URL

उन्होंने कहा, “टैड टर्नर ने मानवता पर भरोसा जताया और इस प्रक्रिया में अपने देश की सुरक्षा को मज़बूत करने के साथ-साथ हमारे साझा मूल्यों को भी सुदृढ़ किया.”ऐतिहासिक सहायता… टैड टर्नर ने सितम्बर 1997 में, संयुक्त राष्ट्र और उसके उद्देश्यों के समर्थन के लिए 1 अरब डॉलर की रक़म देने का संकल्प लिया था.संयुक्त राष्ट्र के लिए यह प्रतिबद्धता और उसके अगले वर्ष संयुक्त राष्ट्र फ़ाउंडेशन की स्थापना, उस समय इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत परोपकारी दान माना गया था.यह फ़ाउंडेशन एक स्वतंत्र दान संस्था के रूप में कार्य करता है, जो सतत विकास, रोगों की रोकथाम और लैंगिक समानता जैसे प्रमुख मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम करता है.गहरी छाप छोड़ीयूएन महासचिव ने कहा कि टैड टर्नर की विरासत केवल संसाधनों के योगदान तक सीमित नहीं है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र के प्रति उनके निरन्तर समर्थन और कूटनीति के महत्व पर बल देने में भी झलकती है.उन्होंने कहा, “टैड टर्नर ने दुनिया को बेहतर बनाने और संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से बेहतर बनाने की कोशिश कभी नहीं छोड़ी.”उन्होंने याद करते हुए कहा, “उन्होंने हमारी पहुँच का विस्तार करने, साझेदारियों को मज़बूत करने और वैश्विक स्वास्थ्य, शान्ति, मानवाधिकार तथा हमारे ग्रह की सुरक्षा जैसी अनेक प्रमुख चुनौतियों पर कार्रवाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.”यूएन प्रमुख ने “अन्तरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी असाधारण प्रतिबद्धता और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आदर्शों के प्रति उनके अटूट समर्थन” के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की.उन्होंने कहा कि टैड टर्नर की विरासत तब ही क़ायम रहेगी, “जब हम एक मज़बूत संयुक्त राष्ट्र और सभी के लिए एक बेहतर दुनिया की दिशा में प्रयास जारी रखते हैं.”संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व पर बलक़रीब दो दशक पहले, पाकिस्तान में आए एक विनाशकारी भूकम्प के बाद, संयुक्त राष्ट्र फ़ाउंडेशन ने तत्काल राहत प्रयासों के समर्थन के लिए 10 लाख डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई थी.साथ ही, अन्य प्रभावित देशों की मदद के लिए एक कोष भी स्थापित किया था.उस समय टैड टर्नर ने कहा था, “एक बार फिर, आपदा के पीड़ित लोग, अपनी ज़रूरत के समय संयुक्त राष्ट्र और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय की ओर देख रहे हैं.”उन्होंने कहा, “ऐसे समय में दुनिया को संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व की आवश्यकता होती है, और संयुक्त राष्ट्र को दुनिया के समर्थन की.”

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved