तकनीक और नवाचार ने दुनिया भर में लोगों के जीवन को गहराई से बदला है. सूचना प्रौद्योगिकी ने अभिव्यक्ति, कामकाज और विचारों के आदान-प्रदान के नए रास्ते खोले हैं, जबकि स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति ने जीवन बचाए हैं व लोगों की उम्र बढ़ाई है. लेकिन मानवाधिकारों, विकास और आबादी पर सबसे गहरा असर डालने वाले साधनों में से एक, कोई नई तकनीक नहीं बल्कि - वह परिवार नियोजन है, जो लोगों को अपने शरीर, स्वास्थ्य एवं भविष्य के बारे में निर्णय लेने का अधिकार और विकल्प देता है. परिवार नियोजन का असर सबसे बुनियादी है. यह लोगों को यह अधिकार व साधन देता है कि वे कब, कितने बच्चे और कितने अन्तराल पर पैदा करना चाहते हैं.परिवार नियोजन को 1969 में मानवाधिकार के रूप में मान्यता दी गई थी. 1994 में जनसंख्या और विकास पर अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में इसे राष्ट्रीय विकास और मानवीय प्रगति के लिए ज़रूरी माना गया. आज, जब कई जगह लैंगिक समानता को लेकर चिन्ताएँ बढ़ रही हैं, परिवार नियोजन को केवल स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि अधिकारों और विकल्पों की बुनियाद के रूप में देखना ज़रूरी है.तीन पीढ़ियों की कहानीभारत के बिहार प्रदेश में सरस्वती देवी का विवाह, 16 वर्ष की उम्र में हो गया था. 30 वर्ष की आयु तक, उनके पाँच बच्चे पैदा हो चुके थे. 1970 के दशक में उनके गाँव में यह कोई असामान्य बात नहीं थी.उन्होंने UNFPA को बताया, “हमें उस समय गर्भनिरोधक के बारे में जानकारी नहीं थी. हमें नहीं मालूम था कि गर्भधारण को कैसे टाला या रोका जाए, और हम पूछने से भी डरते थे.”उस समय बड़े परिवार को आर्थिक सहारे के रूप में देखा जाता था. सरस्वती बताती हैं, “मेरी सास हमेशा कहती थीं, ‘जितने अधिक बच्चे होंगे, खेतों में काम करने के लिए उतने अधिक हाथ होंगे.’लेकिन यह फ़ैसला उनका अपना नहीं था. उन्होंने कहा, “जब मैं बच्चे पैदा करना बन्द करना चाहती थी, तो मेरी सास ने कहा कि मुझे जारी रखना चाहिए, और मैं उनकी बात नहीं टाल सकती थी.”सरस्वती कहती हैं कि अगर उन्हें फिर से जीवन जीने का अवसर मिले, तो वह कम बच्चे पैदा करना चाहेंगी. “मैं बेटियाँ चाहती थी, लेकिन मेरी सभी सन्तानें बेटे हुए. लड़के और लड़कियाँ दोनोंका होना अच्छा है. मैं अपने बच्चों से प्यार करती हूँ, लेकिन अब वे सब अपनी ज़िन्दगी में व्यस्त हैं.” © UNICEF/Vineeta Misra जैसे-जैसे ज़मीन पर पानी लौटा, वैसे-वैसे महिलाएँ भी नए उत्साह और उद्देश्य के साथ अपने खेतों की ओर लौटीं. परिवार नियोजन की जानकारीअगली पीढ़ी में कुछ बदलाव आया, लेकिन पूरी तरह नहीं.सरस्वती की बहू अनीता देवी की शादी 18 वर्ष की उम्र में, 1990 के दशक के अन्त में हुई. जब स्वास्थ्यकर्मी उनके गाँव आए, तो उन्हें परिवार नियोजन सेवाओं और गर्भनिरोधक के बारे में जानकारी मिली.उन्होंने कहा, “मैं शुरू में केवल एक या दो बच्चे चाहती थी, एक लड़की और एक लड़का. हम ग़रीब हैं, और बड़ा परिवार पालना मुश्किल होता है.”लेकिन गर्भनिरोधक उपलब्ध होने के बावजूद निर्णय पूरी तरह अनीता के हाथ में नहीं था. उन्होंने कहा, “परिवार में परिवार नियोजन पर बात करना आसान नहीं था, और मेरे पति गर्भनिरोधक के ख़िलाफ़ थे.”बेटे की चाहत के दबाव में वह फिर गर्भवती हुईं. चौथी बेटी के बाद वह और बच्चे नहीं पैदा करना चाहती थीं, लेकिन उनकी इच्छा को अधिक महत्व नहीं मिला.उन्होंने कहा, “मेरे पति और सास और बच्चे चाहते थे, ख़ासतौर पर बेटा. मैं थक चुकी थी, लेकिन मेरी बात बहुत कम सुनी जाती थी.”अनीता के छह बच्चे हुए. वह उनसे बहुत प्यार करती हैं. उन्होंने कहा, “संघर्षों के बावजूद, मैं अपने परिवार से खुश हूँ. “मेरे सभी बच्चों को कुछ न कुछ शिक्षा मिली है. मैं अपना समय घर के काम और खेत में अपने पति की मदद के बीच बाँटती हूँ.”लेकिन उनकी बेटियों के लिए हालात बदलने लगे. अब परिवार नियोजन के साथ शिक्षा, जानकारी और कुछ हद तक लैंगिक समानता भी जुड़ने लगी थी.बेहतर जीवन की योजनाअनीता की बेटी पूजा कुमारी ने शादी से पहले विश्वविद्यालय की शिक्षा पूरी की. 22 वर्ष की उम्र में उनका विवाह हुआ और 23 वर्ष की उम्र में उनका पहला बच्चा हुआ. इसके बाद उन्होंने तीन वर्षों तक गर्भनिरोधक का इस्तेमाल किया और 26 वर्ष की उम्र में दूसरा बच्चा करने का निर्णय लिया.पूजा ने अपने प्रजनन अधिकारों और स्वास्थ्य के बारे में रात्रि चौपालों से सीखा, जहाँ स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी गाँव के लोगों को जानकारी देते हैं. इन बैठकों से उन्हें अपने पति के साथ बच्चों की संख्या और गर्भधारण के समय पर खुलकर बात करने का आत्मविश्वास मिला.उन्होंने कहा, “मेरे पति और मैंने तय किया है कि हमारे केवल दो बच्चे होंगे. हम उन्हें अच्छी तरह पालना चाहते हैं, उन्हें अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं और अपने परिवार का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना चाहते हैं.”पूजा भारत की उस नई पीढ़ी का हिस्सा हैं, जिनके पास न केवल साधन हैं, बल्कि अपने प्रजनन सम्बन्धी फ़ैसले लेने की शक्ति भी है.उन्होंने कहा, “मैं अपने बच्चों को बेहतर जीवन देना चाहती हूँ, और अपने स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देना चाहती हूँ. अगर मेरे बहुत अधिक बच्चे होंगे, तो मैं यह नहीं कर पाऊँगी.” © UNFPA 50 वर्षीय हीरमी बाई ने अपनी 20 वर्षीय बहू दुर्गा को परिवार नियोजन के बारे में सही जानकारी दी, ताकि वह सोच-समझकर निर्णय ले सके. अधिकारों और विकल्पों का भविष्य1960 में, जब सरस्वती का जन्म हुआ था, भारत में महिलाएँ औसतन लगभग छह बच्चों को जन्म देती थीं. उस समय आधी से भी कम लड़कियाँ प्राथमिक स्कूल जाती थीं.आज भारत में महिलाओं के औसतन लगभग दो बच्चे हैं, और 10 में से नौ से अधिक लड़कियाँ, प्राथमिक शिक्षा पूरी कर माध्यमिक स्तर तक पहुँच रही हैं.अब महिलाएँ डॉक्टर, वकील, सांसद और इंजीनियर के रूप में सामने आ रही हैं. वे नई पीढ़ी की तकनीकों और समाधानों को भी आकार दे रही हैं, जिनमें परिवार नियोजन शामिल है.यह बदलाव केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है. पूजा की कहानी दिखाती है कि परिवार नियोजन और महिलाओं का सशक्तिकरण पुरुषों, बच्चों और पूरे परिवार के लिए फ़ायदेमन्द है.पूजा ने, यूएनएफ़पीए के साथ बातचीत में कहा, “मेरे पति मेरी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करते हैं, और हम साथ मिलकर एक स्थिर भविष्य की योजना बना रहे हैं.”यह लेख पहले यहाँ प्रकाशित हुआ है.
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
साप्ताहिक राशिफल: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
भस्म आरती: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
शीना चौहान ने जीवंत किया शकुंतला का किरदार, बोलीं-मिथक के पीछे छिपी महिला को जानना चाहती थी
'हैवान' में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
वोट बैंक के लिए समाज को बांटने वालों की माफिया के सामने गुम हो जाती सिट्टी-पिट्टी : सीएम योगी

कोलंबो में युद्धपोत पर पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- समुद्री सुरक्षा में भारत-श्रीलंका साझेदार

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन, नफरत और भ्रष्टाचार को सफलता का पैमाना बना लिया है: अखिलेश यादव
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, 'सरदार 2' से पहले किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
जैस्मिन भसीन ने अली गोनी की बहन इलहाम को बताया अपना सबसे पसंदीदा इंसान, जन्मदिन की बधाई दी
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 09/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope